राष्ट्रीय नेताओं का रुख हिमाचल की तरफ

धर्मशाला : प्रदेश में नामांकन वापस लेने की तारीख गुजरते ही राष्ट्रीय नेताओं ने भी हिमाचल प्रदेश की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जहां सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को प्रदेश में चुनावी रैलियों के लिए बुलाया है वहीं भाजपा ने भी अपने आला नेताओं को प्रदेश में रैलियां करने का न्यौता भेज दिया है। कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी सोमवार को मंडी में रैली को संबोधित करने आ रही हैं, वहीं लाल कृष्ण अडवानी, अरुण जेतली और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी इसी सप्ताह प्रदेश में रैलियां करेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश में प्रचार करने के लिए आएंगे। उधर, कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी के अतिरिक्त 28 अक्तूबर को प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ऊना में रैली को संबोधित करेंगे, वहीं राहुल गांधी का भी कार्यक्रम फाइनल किया जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों राष्ट्रीय दलों के नेता प्रदेश में प्रभाव छोड़ेंगे। यह देखना बाकी है। 4.59 लाख वोटर 4 नवम्बर को होने वाले विस चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7253 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment