थुरल में दबोचा नशे का सौदागर

थुरल (कांगड़ा)। चोरी के आरोपी को पकड़ने के बाद अब थुरल पुलिस ने चरस सप्लायर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस के इस आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि यह चरस सप्लायर स्कूली छात्रों को चरस सप्लाई करता था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थुरल पुलिस ने एक चरस के सप्लायर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इससे साढ़े 11 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को थुरल पुलिस चौकी के प्रभारी लंबागांव से वापस आ रहे थे। थुरल के पास उन्हें कुछ स्कूली छात्रों पर कुछ नशा करने का शक हुआ। इस पर उन्होंने गाड़ी रोक दी और उनसे पूछताछ करने लगे। इस पर स्कूली छात्रों ने उन्हें वहां पर चरस पीने के बात बता दी। यह सुनकर पुलिस प्रभारी का माथा ठनक गया। उन्होंने जब उन लड़कों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने एक व्यक्ति का नाम लिया और कहा कि वह उन्हें चरस सप्लाई करता है। इस पर चौकी प्रभारी ने उस व्यक्ति के खिलाफ जाल बुना और उन लड़कों से उसे फोन करवाया। इस पर उसने गढ़ जमूला रोड पर आने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मरुंह गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र परस राम के रूप में हुई है। दया राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर ही इस व्यक्ति से साढ़े 11 ग्राम चरस भी बरामद की। उधर, डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने चरस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

Leave a Comment