बस दुर्घटना में छह प्रशिक्षु नर्सें घायल

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 20 पर हटवास में दो बसों की भिड़ंत में 6 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार पालमपुर की तरफ से आ रही एक निजी बस तथा इसी दिशा से आ रही पालमपुर के एक निजी नर्सिंग कालेज की बस ओवरटेक करते समय आपस में टकरा र्गइं। इस टक्कर में नर्सिंग कालेज की 6 प्रशिक्षु छात्राओं को मामूली चोटें आईं हैं। जबकि अन्य छात्राएं तथा निजी बस में सवार सवारियां बाल-बाल बच र्गईं।…

Read More

एसडीओ, जेई और ठेकेदार पर गाज

पालमपुर (कांगड़ा)। वर्ष 2010 में निर्माणाधीन बाईपास पुल के पहली बार ध्वस्त होने के मामले में चालान आखिर दो साल के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। सरकार से स्वीकृति मिलते ही पुलिस ने मंगलवार को चालान न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में तत्कालीन एसडीओ, जेई और ठेकेदार को मामले में आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में निर्माणाधीन बाईपास पुल पहली बार दिसंबर 2010 में गिरा था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लेकिन उसका अभी तक न्यायालय में चालान…

Read More

अर्जुन को नूरपुर जिला भाजपा की कमान

नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा ने नए संगठनात्मक जिलों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के अंतर्गत नवगठित संगठनात्मक जिला नूरपुर का चुनाव मंगलवार को लोनिवि विश्रामगृह में भाजपा उपाध्यक्ष एवं नूरपुर जिला चुनाव प्रभारी अजय राणा की अगुवाई में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नूरपुर जिला का अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर को चुना गया। वहीं कंडवाल पंचायत प्रधान रणवीर सिंह निक्का तथा इंदौरा क्षेत्र से रीता देवी को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रभारी अजय राणा ने बताया कि नूरपुर जिला अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए फतेहपुर मंडल अध्यक्ष चैन…

Read More

कांगड़ा की उम्मीदें उड़ा ले गए ‘पवन’

धर्मशाला। केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल की ओर से मंगलवार को पेश किए गए रेलवे बजट में हिमाचल की अनदेखी से लोगों में आक्रोश है। हिमाचल के साथ सटे चंडीगढ़ से होने के नाते कांगड़ा के लोगों को केंद्रीय मंत्री से इस बार कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन ये सब आशाएं उस वक्त धराशायी हो गईं, जब दिल्ली में कांगड़ा का जिक्र तो हुआ मगर कोई ठोस योजना यहां के लिए उनकी झोली से नहीं निकली। धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा से नादौन होते हुए अंब से जोड़ने की उम्मीद से…

Read More

पूछताछ के दायरे में बैंक के दो मुलाजिम

धर्मशाला। एक कोआपरेटिव बैंक से जमीन के फर्जी दस्तावेज के आधार पर होम लोन लेने के मामले की तहकीकात तेज हो गई है। लोन की स्वीकृति देने वाले तत्कालीन बैंक मैनेजर ने सोमवार को पुलिस थाना धर्मशाला में अपना पक्ष रखा। इस मामले में उन्होंने दो अन्य सहयोगी कर्मचारियों के नाम उजागर किए। बैंक मैनेजर ने कहा कि लोन मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं रही है। बल्कि लोन स्वीकृति के समय तत्कालीन बैंक अकाउंटेंट और एक अन्य बैंक कर्मचारी ने लोन की औपचारिकताएं पूरी करवाई थीं। इन्हीं कर्मचारियों ने…

Read More

कंडवाल में दो हादसों में गई दो की जान

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत दो सड़क दुर्घटनाओं में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-एक पर स्थित हिलटाप मंदिर के नजदीक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलशन कुमार (30) पुत्र रमेश कुमार निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। गुलशन कार लेकर पठनकोट से डमटाल की तरफ जा रहा था। जबकि बजरी सेे भरा हुआ ट्रक हिलटाप मंदिर के पास सड़क…

Read More

दोबारा खुलेगी हत्या मामले की फाइल

धर्मशाला। पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत पंचायत रजोल के गांव अनूही में दिनदहाड़े आईटीआई प्रशिक्षु के मर्डर मामले की जांच अब स्पेशल इवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) धर्मशाला करेगी। इससे पूर्व यह मामला एसएचओ जवाली के पास था। लेकिन तीन माह बाद भी हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस पर एसपी कांगड़ा ने यह मामला एसआईयू को सौंप दिया है। एसआईयू की टीम मंगलवार को जवाली पहुंचकर मामले की नए सिरे से छानबीन शुरू करेगी। एसआईयू के सब इंस्पेक्टर नेगी राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा…

Read More

राजन सुशांत ने रेल मंत्री को लिखा खत

धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा से लोकसभा सांसद डा. राजन सुशांत ने केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल को चिट्ठी लिखकर हिमाचल में रेलवे विस्तार की ओर ध्यान आकर्षित किया है। सांसद ने मंत्री को लिखे खत में अफसोस जताया है कि वह 2009 से आज तक हिमाचल प्रदेश से संबंधित रेलवे से जुड़ी समस्याओं को उठाते रहे हैं लेकिन इसका कोई भी संतोषजनक हल नहीं निकला है। सुशांत ने लिखा है कि बंसल में उन्हें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। सांसद ने अपनी प्रमुख मांगों में राष्ट्र की सुरक्षा की…

Read More

सीयू पर स्थिति स्पष्ट करें वीरभद्र : भाजपा

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। भाजपा मंडल ज्वालामुखी की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर ने बुलाई। इसमें पूर्व मंत्री रमेश धवाला विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि देहरा में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के हिस्से पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें, जिससे देहरा के हिस्से में आए सीयू के 70 प्रतिशत हिस्से का रास्ता साफ हो। दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि भडोली में केंद्रीय ट्यूबवेल स्कीम को धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो सही नहीं है। जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र में विकास की…

Read More

कहीं सड़क बंद, कहीं आसमां से बरसी आफत

धर्मशाला/मुलथान (कांगड़ा)। निचले क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से शीत लहर ने फिर जोर पकड़ लिया है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी हिमपात से धौलाधार पर्वत पर सफेद चादर बिछ गई है। जबकि पर्यटन नगरी मैकलोडगंज से कुछ दूरी पर बर्फबारी का नजारा लिया जा सकता है। बर्फबारी तथा बारिश से जिलाभर में पारा लुढ़क गया है। ठंडी फुहारों के कारण शनिवार को सभी मुख्य बाजारों में लोगों की चहल-पहल कम रही है। कोतवाली बाजार धर्मशाला, गुरुद्वारा रोड, मैकलोडगंज, कांगड़ा, नूरपुर,…

Read More