आसमानी बिजली से छह मवेशियों की मौत

बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के संसाल गांव के वार्ड नंबर तीन में आसमानी बिजली गिरने से आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। एसडीएम ओपी ठाकुर के आदेशों के तहत राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना कर मुआवजे को लेकर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। संसाल के बीडीसी सदस्य राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के मंगत राम की गौशाला में आसमानी बिजली गिरने से एक बैल, दो जर्सी गाय व तीन भेड़ों की मौत हो गई। मंगत राम ने बताया…

Read More

वीरभद्र सिंह 25 से कांगड़ा प्रवास पर

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 25 फरवरी को कांगड़ा के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। उपायुक्त सी पालरासू ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे धर्मशाला पहुंचने के उपरांत सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 26 को प्रात: 9:30 से 11:00 बजे तक विश्राम गृह कांगड़ा में समस्याएं सुनेंगे, विश्राम गृह पालमपुर में दोपहर 12:00 से 2:30 तक तथा विश्राम गृह बैजनाथ में 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस धर्मशाला लौटेंगे।…

Read More

काजल के कदम से कांगड़ा में सियासत गरम

कांगड़ा। पिछले विस सत्र में पक्ष और विपक्ष से अलग बैठे विधायक पवन काजल अब कांग्रेस के एसोसिएट विधायक बन गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनैतिक कैरियर की शुरुआत करने के बाद विस चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक रह चुके पवन काजल अब कांग्रेस के रंग में रंग गए हैं। भाजपा की टिकट लेने में दिल्ली तक चली जद्दोजहद के बावजूद हताश न होकर बतौर निर्दलीय चुनाव जीत अपना सियासी दम दिखा चुके विधायक के कांग्रेस में शामिल होने से कांगड़ा…

Read More

जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

धर्मशाला। पतंजलि योग समिति ने प्रदेश सरकार को जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। समिति ने कहा कि अगर सोलन के साधृू पुल में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज डीड में कोई कमी है तो सरकार इस कमी को दूर करने के लिए ट्रस्ट को निर्देश जारी करे। लेकिन लीज डीड को कैंसल करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिप्र पतंजलि योग समिति जिला कांगड़ा के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह, अमर सिंह डोगरा, युवा प्रभारी राजिंद्र सिंह, किसान पंचायत के प्रभारी सरवण कुमार, भारत स्वाभिमान…

Read More

8 करोड़ के नुकसान पर 2 करोड़ का मरहम

धर्मशाला। खेल नगरी धर्मशाला की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। बीते बरसात के मौसम में खराब हुई सड़कें अभी तक अपनी दुर्दशा को बयां कर रही हैं। लोनिवि ने नुकसान तो आठ करोड़ रुपए का आंका था। लेकिन सरकार से महज दो करोड़ रुपए ही मिल पाए। इसके चलते आठ करोड़ के नुकसान पर दो करोड़ का मरहम असर करता नहीं दिख रहा है। बेशक बरसात को बीते छह माह हो चुके हैं, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग के पास बजट न होने के…

Read More

चोरी के प्रयास में एक गिरफ्तार

पालमपुर (कांगड़ा)। चोरी की वारदात को अंजाम देते समय पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। वह बिंद्रावन में एक घर में शाम को चोरी करने की फिराक में था। लेकिन लोगों ने इसे देख लिया था। आरोपी को न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस के मुताबिक ओमप्रकाश निवासी चरान खड्ड धर्मशाला पालमपुर के बिंद्रावन में एक घर में शाम के समय चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा था। उसे वहां पर मौजूद एक महिला ने देख लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो लोगों…

Read More

रेलवे लाइन को किया जाए ब्राडगेज

पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले कई दशकों से चल रही नैरोगेज पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलवे लाइन को लेकर अब भूतपूर्व सैनिक लीग पालमपुर ने भी अपनी आवाज उठाई है। लीग का कहना है कि इस लाइन को ब्राडगेज कर लाहौल स्पीति तक जोड़ा जाए। इसके लिए लीग ने एक ज्ञापन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री एके एंटनी, रेलवे मंत्री पवन बंसल, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व केंद्र में प्रदेश की सांस्कृतिक मंत्री चंद्रेश कुमारी को भेजा है। लीग का कहना है यह रेलवे लाइन अंग्रेजों के समय से चली आ…

Read More

सीयू शिफ्टिंग पर देहरा में फूटा गुस्सा

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा से केंद्रीय विवि को शिफ्ट करने के कैबिनेट फैसले के बाद इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। सरकार के फैसले पर विरोध जताने के लिए देहरा विकास मंच के झंडे तले सैकड़ों उपमंडलवासियों ने मिनी सचिवालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों के एक हुजूम ने एसडीएम देहरा शिव कृष्ण पराशर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रतियां पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, जयंती नटराजन, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश के राज्यपाल और सीएम वीरभद्र सिंह को प्रेषित कीं।…

Read More

ड्राइवर सीट खिसकने से गई थी 34 की जान

धर्मशाला। पालमपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर माता आशापुरी के पास 10 सितंबर 2012 को परिवहन निगम की बस के पहाड़ी से नीचे गिरने से हुए दर्दनाक हादसे की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक बस चलाते समय तीखे मोड़ पर चालक की सीट पीछे खिसकने से यह हादसा पेश आया था। हिलाकर रख देने वाले इस हादसे में क्षेत्र के 34 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें अधिकतर युवा शामिल थे। बस में कुल 44 लोग सवार थे, जिनमें पांच गंभीर रूप से घायल हुए।…

Read More

सीयू को धर्मशाला में स्थापित करने की तैयारी

धर्मशाला। केंद्रीय यूनिवर्सिटी पर हो-हल्ले के बीच इसे धर्मशाला में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। पुख्ता सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने बाकायदा धर्मशाला में सीयू के लिए लगभग 500 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली है। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही इस पर कसरत शुरू कर दी जाएगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा बेशक राजनीतिक अखाड़ा बन गया हो, मगर धर्मशाला से विधायक बने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विस क्षेत्र की जनता से इसे यहां स्थापित करने का वायदा किया था। सूत्र बताते हैं कि…

Read More