वीरभद्र सिंह 25 से कांगड़ा प्रवास पर

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 25 फरवरी को कांगड़ा के तीन दिवसीय प्रवास पर पहुंच रहे हैं। उपायुक्त सी पालरासू ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे धर्मशाला पहुंचने के उपरांत सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
26 को प्रात: 9:30 से 11:00 बजे तक विश्राम गृह कांगड़ा में समस्याएं सुनेंगे, विश्राम गृह पालमपुर में दोपहर 12:00 से 2:30 तक तथा विश्राम गृह बैजनाथ में 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस धर्मशाला लौटेंगे। 27 को प्रात: 9:30 से 11:00 बजे तक विश्राम गृह शाहपुर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद सीएम विश्राम गृह नूरपुर में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक तथा विश्राम गृह फतेहपुर में 3:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक और इसके उपरांत विश्राम गृह जवाली में सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक लोगों से रूबरू होंगे। रात को विश्राम गृह नूरपुर में ठहरेंगे और 28 फरवरी को प्रात: 9:00 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts