24 घंटे में 20 मकान, पटवार भवन को नुकसान

हमीरपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान साढ़े बासठ लाख (62.56 लाख) रुपए की सरकारी तथा निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। 24 घंटे के दौरान जिला में 25 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस अवधि के दौरान 20 कच्चे-पक्के मकानों, एक पटवार भवन तथा लोक निर्माण विभाग की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। एक माह की अवधि के दौरान बारिश से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। अनुमान के अनुसार 38 करोड़ रुपये की सरकारी तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। उपायुक्त हमीरपुर…

Read More

थानों में पहुंचीं 48 शिकायतें

हमीरपुर। जिला में थाना स्तर पर पुलिस अदालतों का आयोजन किया गया। संबंधित थाना क्षेत्रों के लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकतर जमीन संबंधी और घरेलू मामले थाने में पहुंचे थे। सभी थानों में थाना प्रभारियों ने जन शिकायतें सुनीं। जिला के सभी थानों में कुल 48 शिकायतें पहुंची जिनका निपटारा कर दिया गया। सदर थाना हमीरपुर में सात, भोरंज में दस, सुजानपुर में 12, नादौन में तीन और पुलिस थाना बड़सर में करीब आधा…

Read More

बिजली ठीक करते आया करंट

हमीरपुर। विद्युत बोर्ड कार्यालय अणु के समीप विद्युत तारों की ठीक करने में लगी एक कंपनी के मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। शनिवार को विद्युत तारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, मजदूर इन्हें ठीक कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत तारों की ठीक करने पहुंची लेबर अचानक करंट की चपेट में आ गई। एक मजदूर करंट लगने के बाद नीचे जमीन पर गिर गया। घायलों में सुरेंद्र…

Read More

जिला पुस्तकालय को मिला अतिरिक्त कमरा

हमीरपुर। हमीरपुर जिला पुस्तकालय को डेढ़ माह की जद्दोजहद के पश्चात अतिरिक्त कमरा मिल ही गया। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कार्यालय ने जिला पुस्तकालय अध्यक्ष को कमरे की चाबियां सौंप दी हैं। इसके चलते पुस्तकालय की दशा और व्यवस्था में कुछ सुधार होगा। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को सहेजने में सहूलियत होगी। हालांकि अभी भी समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं हो पाएगा, लेकिन आंशिक राहत अवश्य मिलेगी। काफी वर्षों से जिला पुस्तकालय एक हाल में चल रहा है। पुस्तकों को रखने के लिए पर्याप्त जगह…

Read More

कानून से ऊपर कोई नहीं : विक्रांत

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सब जज बड़सर विक्रांत कौंडल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को कानून के संबंध में जानकारी दी। साथ ही गरीब परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया। मुख्यातिथि ने कहा कि जनता को कानूनी अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। जानकारी होने पर इंसाफ हासिल करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति…

Read More

ट्राला पलटा, चालक सहित 13 घायल

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खनौली में एक ट्राला सड़क में ही पलट गया। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी को सुजानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जसमीत सिंह निवासी बजाहर, खनौली ट्राला लेकर जा रहा था। बजाहर तथा सचूही निवासी खनौली पंचायत घर जा रहे थे। इसी दौरान…

Read More

फोन खामोश, बिल उड़ा रहे होश

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के अंतर्गत करीब दर्जन भर गांवों में सैकड़ों लैंडलाइन फोन खामोश हैं। विभाग उपभोक्ताओं के बिल भेजकर होश उड़ा रहा है। उपभोक्ताओं ने फोन डेड होने की शिकायत बीएसएनएन विभाग को की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फोन सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्राम पंचायत मंझेली के घरठूं और रामबन गांवों के उपभोक्ताओं सुभाष, कंवर पाल, रणजीत, ब्रह्मदास, परविंद्र, राजेंद्र, कर्म चंद, शक्ति चंद, जगत राम आदि ने बताया कि दो माह से उनके गांवों के दो दर्जन से अधिक लैंडलाइन फोन…

Read More

डबल करने का झांसा दे ऐंठ लिए तीन लाख

कुल्लू। हमीरपुर के बलवीर निवासी मुंडखर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला भुंतर थाने के तहत पंजीकृत किया गया है। बड़ाभूईन निवासी शिव चंद शकेल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बलवीर ने उससे 3 लाख 17 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने यह पैसे डबल करने का झांसा देकर उनसे लिए थे। लेकिन अब आरोपी पैसे नहीं लौटा रहा। पुलिस ने हमीरपुर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने…

Read More

चकमोह में तेंदुए की दहशत से सहमे लोग

बिझड़ी ( हमीरपुर)। विकासखंड के अंतर्गत चकमोह में तेंदुए का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय बाशिंदों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। गौर रहे कि चकमोह पंचायत के वार्ड नं0 6, चकमोह में मंगलवार शाम तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। साथ ही आंगन में बच्चे खेल रहे थे। स्थानीय निवासी सोमदत्त ने बताया कि उसका परिवार खाना खा रहा था तो कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनी।…

Read More

बिझड़ी में 4 हजार नए परिवारों के नहीं बने राशनकार्ड

बड़सर (हमीरपुर)। बिझड़ी ब्लाक के लगभग चार हजार नए परिवारों के राशनकार्ड नहीं बने हैं। तीन चार साल से अलग हुए परिवारों को नए राशनकार्ड बनाने के लिए पंचायत कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पंचायतों ने नए राशनकार्ड की डिमांड भी भेजी है लेकिन डिमांड के बावजूद राशनकार्ड नहीं मिल रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं ने नए राशनकार्ड बनाने की मांग की। क्षेत्र की बड़सर, बल्याह, ग्यारह ग्रां, पथलयार, बणी, भकरेड़ी, टिप्पर, दांदडू, जौड़े अंब, चकमोह, जजरी सहित ब्लाक की लगभग सभी पंचायतों में अलग…

Read More