हमीरपुर। निगम की बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हमीरपुर मंडल में 40 जीरो वैल्यू बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। बसों को जीरो वैल्यू घोषित किया जा चुका है लेकिन बसों को सड़कों से नहीं हटाया गया है। वर्तमान में सभी जीरो वैल्यू बसें डिपुओं के लोकल रूटों पर दौड़ रही हैं। हमीरपुर मंडल में पांच डिपो आते हैं। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, देहरा और नालागढ़ शामिल हैं। वर्तमान में चार डिपुओं में जीरो वैल्यू बसें लोकल रूटों पर दौड़ रही हैं। हमीरपुर डिपो में 14, बिलासपुर…
Read MoreCategory: Hamirpur
टौणीदेवी में आधार केंद्र पर लटका ताला
टौणीदेवी (हमीरपुर)। आधार केंद्र टौणीदेवी पर कार्यरत कर्मियों ने सेंटर पर ताला लगा दिया है। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक तंगी में हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। टौणीदेवी विकास खंड कार्यालय परिसर में आधार कार्ड बनाने का कार्य चल रहा था। बुधवार को अचानक आधार केंद्र पर ताला लटकने से लोग परेशान हो गए। आधार कार्ड कर्मियों का कहना है कि पिछले तीन माह से उन्हें वेतन प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण थक हार कर यह फैसला लिया। उनके…
Read Moreशापिंग कांप्लेक्स की नहीं ली जा रही कोई सुध
नादौन (हमीरपुर)। बस अड्डा परिसर में स्थित शापिंग कांप्लेक्स की नगर पंचायत सुध नहीं ले रही है। ऐसे में कांप्लेक्स के दुकानदारों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में पानी कांप्लेक्स की प्रथम मंजिल की दुकानों में घुस जाता है। मंजिल में शौचालयों की भी कोई व्यवस्था नहीं है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी नपं मौन बनी हुई है। जबकि दुकानदारों से प्रति माह किराया वसूला जा रहा है। ऐसा नहीं है कि नगर पंचायत को समस्याओं के बारे में पता नहीं, या दुकानदारों ने शिकायत…
Read Moreदहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत दो बच्चों की मां ने अपने ससुर और सास पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिता कुमारी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गसोता, बोहणी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दो बेटे हैं। उसके ससुर और सास उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके चलते 1 जुलाई को उसके सास-ससुर ने उसका सामान घर से बाहर फेंक दिया और मिट्टी का…
Read Moreनादौन बस स्टैंड में समस्याओं का अंबार
नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस स्टैंड यानी यात्रियों के लिए समस्याओं का अंबार। प्रशासन है कि कोई सुध नहीं ले रहा। बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए न पर्याप्त स्थान है और न ही पीने के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था। बस स्टैंड से बाहर निकलते ही कूड़े के ढेर और बदबू यात्रियों का स्वागत करते हैं परंतु, प्रशासन और नगर पंचायत को समस्याएं दिख नहीं रही या शायद देखना नहीं चाहते। नादौन बस स्टैंड में बनाए गए शैड की क्षमता नाम मात्र के यात्रियों के बैठने लायक है।…
Read Moreबजट के बावजूद नहीं सुधर रही पार्कों की दशा
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर द्वारा शहर के पार्कों की अनदेखी की जा रही है। पार्कों की दशा सुधारने को बजट का प्रावधान भी है लेकिन पार्कों की दशा को नहीं सुधारा जा रहा है। ऐसे में बच्चों को मजबूरन सड़कों पर खेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय बाशिंदों में रूप लाल, तरसेम सिंह, छोटू, अनु कुमारी, रोहित शर्मा, विनीत कुमार, राहुल, दिनेश, सुमित शर्मा, नवीन कुमार आदि का कहना है कि नप हमीरपुर के अंतर्गत सभी पार्कों की हालत खस्ता बनी हुई है। अधिकतर पार्कों में झाड़ियां और…
Read Moreपुलिस ने वसूला एक लाख रुपये का जुर्माना
नादौन (हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने यातायात नियमों तथा धूम्रपान निषेध नियम को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। नादौन पुलिस ने जून माह में यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर 307 लोगों के चालान काटकर 1 लाख 6 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है। 307 मामलों में दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारियां बिठाने तथा ड्राइविंग लाइसेंस न होने, शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन के कागजात न दिखा पाने के दोषी पाए गए हैं। धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने वाले…
Read Moreगाड़ी चालान पर उलझे कर्नल और एसडीएम
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल कार्यालय के बाहर कर्नल की गाड़ी का चालान करने को लेकर कर्नल और एसडीएम आपस में उलझ गए। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने कर्नल को गाड़ी में बिठाना चाहा लेकिन काफी देर तक मामला गर्माया रहा। कर्नल और परिवार सदस्य पुलिस की जबरदस्ती का विरोध कर रहे थे। बिना वारंट के गाड़ी में ले जाने पर मना कर दिया। भोटा के ठमाणी गांव के कर्नल आर डोगरा गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी की प्लेट लगाने के लिए बड़सर आए थे। समय करीब 11 बजे बेटे ने गाड़ी…
Read Moreऔंधे मुंह गिरा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव औंधे मुंह गिर गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले के लिए दूसरी बार आयोजित बैठक में भी अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य ही नहीं पहुंचे। पिछली बार आयोजित बैठक में भी सदस्य नहीं पहुंचे थे लेकिन तकनीकी कारणों से प्रस्ताव गिरने से बच गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर दस सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे लेकिन बैठक में केवल पांच सदस्य ही उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अधिकारी मनोज कुमार कर रहे थे। अब अगले दो…
Read Moreसाहब के चालक को नहीं किसी का डर
नादौन (हमीरपुर)। साहब के चालकों को किसी का डर नहीं है। जहां मन करे, साहिबगिरी शुरू कर देते हैं। एक सरकारी विभाग के चालक को हवालात की सैर करनी पड़ी है। चालक शराब पीकर भरमोटी में दुकानदारों से गाली गलौच पर उतारू हो गया। सूचना स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को दी। इसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। भरमोटी में एनएच किनारे टायर रिमोल्डिंग का काम करने वाले विकास कुमार का कहना है कि सोमवार शाम करीब सवा सात बजे दुकान में था। इतने में…
Read More