हमीरपुर। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। किसी बड़ी सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस चालान करना शुरू कर देती है। मात्र चालान करके पुलिस औपचारिकताएं पूरी करने में लगी हुई है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाई तो प्रदेशभर में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2008 के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 2,756 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 848 लोगों ने जान गवाई, जबकि 4,714 लोग…
Read MoreCategory: Hamirpur
दसवीं पेयजल स्कीम से गंदले पानी का आपूर्ति
गलोड़ (हमीरपुर)। पेयजल योजना दसवीं से दर्जनों गांवों को गंदले पानी की आपूर्ति हो रही है जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय अधिकारियों से मिला और स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने की मांग की। बारिश के चलते स्कीम के टैंक में मिट्टी और गाद भर गई है। योजना के सभी टैंकों से घरों में गंदले पानी की सप्लाई हो रही है। नलों में गंदा पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। स्कीम से मकडाना, मैड़, रोपड़ी, गोईस, भतनेडी…
Read Moreहमीरपुर अध्यक्ष के पर कतरे या मिलेगा ऊंचा ओहदा
हमीरपुर। यह हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पर कतरने की कवायद है या फिर उन्हें कोई बड़ी कुर्सी मिलने वाली है। जिला में कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अचानक हुई तैनाती ने सबको आश्चर्य चकित कर दिया है। नरेश ठाकुर को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष तैनात किया गया है जिसके पश्चात जिला कार्यकारिणी सहित ब्लाक कार्यकारिणियों से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अभी तक जिला कांग्रेस कमेटी की कमान सुनील शर्मा के हाथों में रही…
Read Moreबिझड़ी में गहराया पेयजल संकट
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गारली के करीब आधा दर्जन गांवों में पेयजल संकट गहराया है। बरसात के मौसम में भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि तीसरे दिन पानी की नाममात्र आपूर्ति दी जा रही है लेकिन कई नल सूूखे पड़े हैं। गारली पंचायत प्रधान शीला देहल, शम्भूराम, विधि चंद, तारो देवी, पुरुषोत्तम चंद, बलवीर सिंह, जीत राम, कंचन देवी, नीलम कुमारी, समाजसेवी देवराज देहल, व्यासा देवी, लेखराम, संजय कुमार, विमला देवी, संजना देवी, जग्गा राम, मेलर राम, दलीलो देवी, वसंती देवी…
Read Moreघरठूं में दो माह से लैंडलाइन सेवा ठप
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत बूणी के घरठूं गांव में पिछले दो माह से दर्जनों लैंडलाइन फोन ठप पड़े हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के प्रति अवगत भी करवाया लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय लोगों में राजकुमार, रणजीत सिंह, प्रेम चंद, सोनू आदि का कहना है कि गांव में दूरभाष सेवा दो माह से ठप पड़ी हुई है। लैंडलाइन फोन शोपीस बनकर रह गए हैं। समस्या के प्रति…
Read Moreकौशल विकास भत्ते को बेरोजगार युवा करें आवेदन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के अंतर्गत कौशल विकास भत्ता योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेरोजगार युवाओं को कौशल विभाग भत्ता लेने के लिए रोजगार कार्यालय में आवेदन करना होगा। साथ ही किसी तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश भी लेना होगा। प्रमाण देने के पश्चात कौशल विकास भत्ता लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह डाल दिया जाएगा। योजना के तहत जिला के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। जिला हमीरपुर के विभिन्न रोजगार, उपरोजगार कार्यालयों में शिक्षित, तकनीकी प्रशिक्षित, अशिक्षित 70 हजार बेरोजगार…
Read Moreसिरहाली खड्ड में अवैध खनन जोरों पर
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत सिरहाली खड्ड में अवैध खनन काफी जोरों पर चल रहा है। सरकार ने सिरहाली खड्ड में खनन कार्य पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद खड्ड में बेरोकटोक खनन हो रहा है। खनन कार्य से मलकीयत भूमि में भी भूमि कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने खनन कार्य को रोकने की मांग की। सिरहाली खड्ड से जुड़े गांवों मसलाना, दरकोटी, मसलाना खुर्द, गंदक, हरसौर, भालत, लोहाणी, सहित अन्य कई गांव हैं। खड्ड में कई मजदूर खनन करके ट्रैक्टर ट्रालियां भरने में लगे हुए हैं। ग्रामीणों राकेश…
Read Moreडायरेक्टर पद के चुनाव को सरगर्मियां तेज
सुजानपुर (हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में डायरेक्टर के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। हमीरपुर जोन से डायरेक्टर के चुनाव को लेकर गुप्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नपं अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कुछ लोगों ने चुनाव मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के चुनाव सितंबर में आयोजित होंगे। जोनों से आए डायरेक्टर ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। वर्तमान में जगदीश सिपहिया अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। हमीरपुर जोन से 159 कृषि…
Read Moreकंज्याण स्कूल का रसोई भवन गिरने की कगार पर
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंज्याण का रसोई घर गिरने की कगार पर है लेकिन विभाग द्वारा अभी तक नहीं हटाया गया है। मिड डे मील वर्करों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति निर्माण कार्य पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग कर चुकी है। समस्या के प्रति स्कूल प्रबंधन को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। एसएमसी प्रधान नरेश कुमार, वार्ड सदस्य रणजीत सिंह, जीवना देवी, पुष्पा आदि का कहना है कि रसोई…
Read Moreबड़सर तहसील के कंप्यूटर कक्ष के कमरे में दरार
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहसील कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष के कमरे की हालत काफी खराब हो गई है। हालत यह है कि कंप्यूटर कक्ष के कमरे में दरार आ गई है तथा छत से पानी टपक रहा है लेकिन मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। राजस्व विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कंप्यूटर कक्ष की हालत में सुधार लाने की मांग की। बड़सर तहसील कार्यालय के किनारे के कमरे को कंप्यूटर कक्ष बनाया गया है। कंप्यूटर कक्ष चौड़ाई…
Read More