सड़क पर डंगा गिरने से बस सेवा ठप

सुजानपुर (हमीरपुर)। विकासखंड की ग्राम पंचायत डेरा के सुदराड़ा गांव में मुख्य सड़क का डंगा गिरने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं बस सेवा भी ठप हो गई है। ऐसे में लोगों को वाया चरोट रूट से गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि लोनिवि को समस्या के प्रति अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र के लोगों में रोष है। ग्राम पंचायत प्रधान राजेंद्र ठाकुर, उर्मिला, रणजीत आदि का कहना है कि करीब 15 दिन पहले गांव की मुख्य…

Read More

सार्वजनिक नलों का हो रहा व्यावसायिक उपयोग

हमीरपुर। शहर में काफी संख्या में सार्वजनिक नलों का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है लेकिन सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के पास कोई आंकड़ा नहीं है। विभाग को यह तो जानकारी है कि शहर में कितने पब्लिक टैप (सार्वजनिक नल) लगे हैं, परंतु चिंहित नहीं किए गए हैं। नलों का बिल नगर परिषद द्वारा घरेलू दरों पर दिया जा रहा है। इसके चलते नगर परिषद पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है और व्यावसायिक उपयोग से आईपीएच विभाग को भी नुकसान हो रहा है। आईपीएच विभाग ने हमीरपुर शहर में करीब…

Read More

आधा दर्जन गांवों में गहराया पेयजल संकट

बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिप्पर, ग्राम पंचायत अंबेडी के अंतर्गत करीब आधा गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। चार दिनों से नलों में एक भी पानी की बूंद नहीं टपकी है। क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या के प्रति संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय लोगों में अजीत सिंह, महिंद्र सिंह, अशोक कुमार, मेहर सिंह, राज कुमार, विजय, नरेश कुमार, नीशा देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, रीमा देवी, पूजा…

Read More

साठ लाख रुपये से बनेंगे डाक्टरों के लिए आवास

टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणीदेवी में चिकित्सकों को आवास की सुविधा से महरूम नहीं रहना पड़ेगा। उनके लिए चार सैट का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए साठ लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। तीस लाख रुपये की पहली किस्त से जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। अस्पताल के पुराने शौचालयों को हटाकर डाक्टरों के लिए आवास बनाए जाएंगे। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सिविल अस्पताल टौणीदेवी में डाक्टरों के आवास की सुविधा के लिए साठ लाख रुपये का प्रावधान किया गया था लेकिन अस्पताल परिसर के पास…

Read More

पिता की फर्जी वसीयत बनाई, डेढ़ लाख हड़पे

हमीरपुर। बहन ने भाई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज हुआ है। बहन ने पिता की झूठी वसीयत बनाने तथा पिता के खाते से 1.50 लाख रुपये की राशि निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकी देवी पत्नी स्व. रिखी राम निवासी अप्पर अंदौरा, अंब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके मायके जाहू कलां हमीरपुर में हैं। उसके…

Read More

नशे में धुत्त दुकानदार ने चुराया बैग, धुनाई

नादौन (हमीरपुर)। इंद्रपाल मार्केट में एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार का थैला चोरी कर पैसे चुरा लिए हैं। हालांकि दुकानदार ने पहले चोरी को कबूलने से मना कर दिया लेकिन मार पड़ते ही उसने चोरी को कबूल कर लिया। हुआ यूं कि चाय की दुकान करने वाले एक दुकानदार ने शुक्रवार रात को दुकान बंद की। उसके साथ दो बच्चे भी थे। दुकान बंद करने के बाद दुकानदार लीक हो रही पानी की पाइप को ठीक करने चला गया और थैले को बच्चों के हवाले कर गया। बच्चों का ध्यान…

Read More

भोटा स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ का टोटा

भोटा (हमीरपुर)। स्वास्थ्य केंद्र भोटा में स्टाफ का टोटा चल रहा है। अस्पताल में रोगियों को उपचार, सहित अन्य कार्य आदि करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग को समस्या के प्रति अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लिपिक को डेप्यूटेशन पर बड़सर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि उसे तीन दिन भोटा और तीन दिन बड़सर अस्पताल में सेवाएं देनी थी लेकिन गत दो सप्ताह से लिपिक मात्र बड़सर अस्पताल में ही सेवाएं…

Read More

पेड़ की टहनियां काटी और जबरन हल चलाया

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत तीन लोगों ने एक व्यक्ति की जमीन से पेड़ की टहनियां काटी और खेतों में हल चलाया है। खेतों पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनी राम पुत्र स्व. मुंशी राम निवासी बीर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि परस राम, केसरी देवी और बिमला देवी ने उसके खेतों में जबरन हल चलाया है और पेड़ों की टहनियां भी काटी है।…

Read More

बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक महिला ने अपने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकर्मा देवी पत्नी स्व. अमरनाथ निवासी तरकेड़ी नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 जून रात करीब साढ़े नौ बजे वह किचन में काम कर रही थी तो उसका बड़ा बेटा प्यारे लाल वहां आया और उसकी व अपने भाई ज्ञान चंद की पिटाई कर डाली और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला…

Read More

झंझयाणी में अवैध शराब बरामद

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत झंझयाणी में एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई नरेश कुमार बड़सर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान टीम सहित जब झंझयाणी के पास पहुंचे तो यहां उन्होंने कुलदीप कुमार उर्फ बग्गा पुत्र किशभन लाल निवासी मलेहड़ा से 3750 एमएल देशी और 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।…

Read More