हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कुछेक लोगों ने एक महिला का रास्ता रोककर पिटाई की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमारी पत्नी सुरजीत सिंह निवासी बटाहली, नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 27 जून को शाम करीब साढ़े पांच बजे खेतों में काम करने जा रही थी तो अनोखी देवी, तिलक राज, संतोष कुमारी, रीता ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी…
Read MoreCategory: Hamirpur
खस्ताहाल स्कूल भवनों की रिपोर्ट तलब
हमीरपुर। जिले में सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारने के प्रयास शुरू हो गए हैं। अमर उजाला के अभियान के बाद शिक्षा महकमा जागा है। स्कूलों में भवन की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने शिक्षा उपनिदेशक को पत्र लिख त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र के साथ अभियान के दौरान प्रकाशित समाचारों (स्कूल समस्याओं) की कटिंग भी प्रेषित की हैं। इसके पश्चात उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने भी स्कूलों को पत्र जारी कर जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश…
Read Moreतीसरे दिन आधार कार्यालय पर ताला
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल में आधार कार्ड कार्यालय बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड कार्यालय वीरवार को तीसरे दिन भी बंद रहा। लोगों को बिना आधार कार्ड बनवाए वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों में रोहित कुमार, जय राम, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, कमलेश कुमार, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि वीरवार को आधार कार्ड कार्यालय बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले तीन दिन से आधार…
Read Moreमोबाइल टावर के चक्कर में 85 हजार गंवाए
हमीरपुर। क्षेत्र के झनियारा गांव के व्यक्ति ने निजी भूमि पर मोबाइल टावर लगाने के चक्कर में साढ़े 85 हजार रुपये लुटा दिए। पैसे कमाने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम दास पुत्र स्व. लौका राम निवासी मौंह, झनियारा ने निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगाने का विज्ञापन पढ़ा। टावर के लिए उसके पास निजी भूमि उपलब्ध थी। टावर लगवाने के लिए…
Read Moreबचपन में लगा ‘दिल का रोग’
टौणी देवी (हमीरपुर)। स्कूल में पढ़ रहे नौनिहालों को कई रोगों ने जकड़ रखा है। इन्हें दिल का रोग भी लग रहा है। अधिकतर अनीमिया, आंखों के रोग से ग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थ्य योजना में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। छात्र दिल के रोग से भी ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों में पाए जाने वाले रोगों के निदान के लिए भी प्रयास तेज कर दिए हैं। चिकित्सा खंड टौणी देवी में स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के दौरान राजकीय माध्यमिक पाठशाला पुरली, भराइयां दी धार तथा ऊटपुर में…
Read Moreपिता की फर्जी वसीयत बनाई, डेढ़ लाख हड़पे
हमीरपुर। बहन ने भाई पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज हुआ है। बहन ने पिता की झूठी वसीयत बनाने तथा पिता के खाते से 1.50 लाख रुपये की राशि निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकी देवी पत्नी स्व. रिखी राम निवासी अप्पर अंदौरा, अंब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके मायके जाहू कलां हमीरपुर में हैं। उसके…
Read Moreगायनी कक्ष में गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सुविधा
हमीरपुर। गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं को सुबह 10 बजे तक उपचार सुविधा मिल सकेगी। वहीं गायनी विशेषज्ञ वार्ड राउंड के बाद भी गर्भवती महिलाओं को उपचार सुविधा प्रदान करेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल में वर्तमान में एकमात्र गायनी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शामा तैनात हैं। हालांकि अस्पताल में प्रतिदिन उपचार को कई गर्भवती महिलाएं पहुंच रही हैं। ऐसे में गायनी विशेषज्ञ सुबह साढ़े नौ बजे से अस्पताल पहुंच रहे हैं और गर्भवती महिलाओं के उपचार के बाद वार्डों का राउंड कर रहे हैं। इसके बाद…
Read Moreदो दुकानों में चोरों ने की सेंधमारी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के तरक्कवाड़ी कस्बे में रात्रि चोरों ने दो दुकानों में सेंधमारी की है और सामान सहित नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। घटनाओं में संलिप्त लोगों तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक गारमेंटस दुकान में चोरों ने सेंधमारी की। चोरी की घटना की सूचना दुकान मालिक को…
Read Moreदामाद-सास में मारपीट, पुलिस में शिकायत
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत दामाद तथा सास में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की है। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवा लिया है तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भलवाणी गांव निवासी मनीश कुमार पुत्र रमेश चंद नेे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार दोपहर शंभू ताल में स्थित एक मोटर मेकेनिक की दुकान पर गाड़ी की रिपेयर कर रहा था, इसी दौरान उसकी सास…
Read Moreसमीरपुर में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान
टौणीदेवी (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पैतृक गांव समीरपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे लोग सहमे हुए हैं। तेंदुए ने दो दिन पूर्व एक भेड़ के बच्चे को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था लेकिन ग्रामीणों की मुस्तैदी से भेड़ के बच्चे को बचा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार समीरपुर, आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की दहशत आम होने लगी है जिससे रात को अकेले घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दो दिन पहले गांव के राकेश कुमार…
Read More