भोरंज में बढ़ रही चोरी की वारदातें

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में चोरियों का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौसले बुलंद है कि दिनदिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस शातिरों पर शिकंजा कसने में नाकाम हैं और मूकदर्शक बनी हुई है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा शातिरों को जल्द ही पकड़ने के दावे जताए जाते हैं। पिछले एक माह के भीतर भोरंज उपमंडल में कई दुकानों में सेंधमारी की घटनाएं हुई हैं और नकदी सहित सामान चोरी किया है लेकिन पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो…

Read More

पूर्व प्रधान ने विवाहिता से की अश्लील हरकतें

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बैरी गांव से घर लौट रही एक महिला के साथ पूर्व प्रधान ने गाड़ी में बिठाकर अश्लील हरकतें की। इसके चलते महिला ने चलती कार से छलांग लगा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने बेटे के साथ सोमवार शाम खरीददारी करने बैरी चली गई। घर लौटते समय उसी के गांव के पूर्व प्रधान ने…

Read More

इंतजार के बावजूद मायूस लौटे लोग

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल में आधार कार्ड बनवाने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने में लगे कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को बिना सूचना कार्यालय बंद रखा गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों में सुनीता देवी, संजय कुमार, राजेश कुमार, सतीश शर्मा, प्रदीप सिंह आदि का कहना है कि मंगलवार सुबह वे आधार कार्ड बनवाने कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय पर ताला लटका था। लोगों ने…

Read More

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते धरा पटवारी

हमीरपुर। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पटवार सर्कल कोटलू के पटवारी को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने मौके पर दबोचा। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामरथ कपिल पुत्र शक्ति चंद निवासी कोटलू डाकघर ऊटप ने शिकायत की थी कि उसकी माता ने करीब 30 वर्ष पहले गांव में शिव मंदिर बनवाया था। शिव मंदिर के आसपास की भूमि पर कुछेक लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। रामरथ कपिल ने संबंधित पटवारी को कई बार अवैध कब्जे हटाने…

Read More

भोटा में नवविवाहिता ने जहर निगला, मौत

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत भोटा में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के माता-पिता ने ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 498ए, 306 और 34 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पुत्र प्रभुदयाल निवासी सोहारी, बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बेटी प्रियंका की शादी…

Read More

भरनांग में विद्युत आपूर्ति 14 घंटे ठप

हमीरपुर। विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत भरनांग गांव में 14 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे गांव के करीब तीन दर्जन परिवारों को परेशानी से जूझना पड़ा। रविवार की रात कम वोल्टेज के चलते भी लोगों को दिक्कत पेश आई। सोमवार को सुबह होते ही बत्ती गुल हो गई। स्थानीय लोगों में कमलेश कुमार, सुरेशा कुमारी, अनीता देवी, सुकन्या देवी, विजेंद्र कुमार, विपिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कांशी दाम, रविकुमार, राजकुमार, नीटू देवी, पंकज कुमार, रमेश चंद, बिट्टू, मनू, सुलोचना देवी आदि का कहना है कि बत्ती गुल रहने से उन्हें…

Read More

कार्यक्रम में बैनर से अटल, आडवाणी का चित्र नदारद

हमीरपुर। अब देश में मोदी की चल रही हवा कहें या फिर कार्यकर्ताओं की भूल। हमीरपुर में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के चित्र ही बैनर में नहीं दिखे। गलती का पता चलने पर या किसी के द्वारा ज्ञान करवाए जाने पर बैनर के दोनों ओर दो छोटे-छोटे चित्र लगाकर खानापूर्ति की गई जिसे लेकर चर्चा भी खूब रही। कार्यकर्ताओं से पूछे जाने पर भूल हो जाती है का जुमला सुनने को मिला। हमीरपुर में मंडल भाजपा द्वारा 108 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने…

Read More

कन्या स्कूल का भवन बदहाल, छात्राएं परेशान

हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित कन्या स्कूल में भी स्थितियां अच्छी नहीं हैं। कहा जाए तो बाल स्कूल की अपेक्षा कन्या स्कूल की अनदेखी का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। स्कूल परिसर में असुरक्षित भवन खड़ा है, रसायन प्रयोगशाला भी जर्जर हाल कमरे में चल रही है। कुछ कक्षा के कमरों में बारिश होने पर पानी टपकने लग पड़ता है। प्रशासनिक भवन भी पुराने बने ढांचे में चल रहा है। स्कूल में पांच सौ के करीब छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। परिसर में स्थित असुरक्षित घोषित भवन में पहले…

Read More

रास्ता रोककर दो लोगों से मारपीट

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत कंगरी गांव की एक महिला ने दो युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा पत्नी प्यार चंद निवासी कंगरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 22 जून को सुबह करीब पांच बजे जब वह काम करने खेतों में जा रही थी तो सतीश कुमार और किशोर चंद ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर चोटें आई हैं। वहीं सुनील कुमार पुत्र राम नाथ निवासी कनोह ने शिकायत दर्ज…

Read More

आधार कार्ड ठीक करवाने को लेकर कर्मी से मारपीट

नादौन (हमीरपुर)। आधार कार्ड में गलती ठीक करवाने आए दो युवकों ने आधार कार्ड कर्मी की धुनाई कर डाली है। वहीं पुलिस ने मामले की शिकायत मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के पास बनाए जा रहे आधार कार्ड कार्यालय में दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब दो युवकों ने आधार कार्ड बना रहे कर्मी से मारपीट शुरू कर दी। आधार कार्ड बना रहे कर्मी अश्वनी कुमार ने बताया कि दो युवक दोपहर दो बजे कार्यालय में आए और अपने…

Read More