घर से पर्स ले उड़े शातिर

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में शातिरों ने घर में घुसकर पर्स चोरी कर लिया है। पर्स में 2200 रुपये नगद तथा पैन कार्र्ड, एटीएम कार्ड और कैंटीन कार्ड सहित दूसरे कागजात थे। मीना थापा निवासी बृज नगर हाउस नंबर- 43 ने बताया कि उसके बच्चे घर में सो रहे थे। वह कुत्ते को लेकर घर से गली में चली गई। इतने में घात लगाए शातिरों ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स कमरे में बैड पर रखा था। इसमें 2200 रुपये की नकदी सहित दूसरे दस्तावेज और…

Read More

चोरी का आरोप स्वीकार करवा शिक्षकों ने धुना छात्र

कांगू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू के एक छात्र की शिक्षक ने चोरी का आरोप लगाकर धुनाई कर डाली। छात्र ने बचने के लिए चोरी का आरोप स्वीकार कर लिया। शिक्षकों की हरकत से झरेड़ी गांव के लोगों ने सोमवार को स्कूल परिसर में पहुंचकर धरना दे दिया और स्कूल प्रधानाचार्य का घेराव किया। स्कूल में कार्यरत एक अध्यापक का पांच सौ रुपये चोरी हो गए। सच्चाई का पता लगाने के लिए एक छात्र पर दबाव डाला। यहां तक कि उसकी पिटाई भी कर डाली। छात्र ने बचने के…

Read More

अवैध भवन निर्माण सामग्री ले जाते दो धरे

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज ने दो ट्रैक्टर चालकों को अवैध खनन करते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने दोनों चालकों का चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि योगराज पुत्र मुंशी राम निवासी कोट, बिलासपुर और देशराज पुत्र संतराम निवासी जाहू को अवैध खनन कर भवन निर्माण सामग्री ले जाते रंगे हाथों दबोचा गया है। पुलिस ने दोनों चालकों को कुल 10 हजार 200 रुपये जुर्माना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने मामले की पुष्टि की।

Read More

परीक्षा भवन में मोबाइल सहित पकड़ा अभ्यर्थी

हमीरपुर। कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चयन परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। चयन आयोग द्वारा रविवार को सब इंसपेक्टर के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। ब्वाय स्कूल में स्थापित परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को पकड़ा गया जिसके पश्चात केंद्र प्रबंधन से मामला पुलिस के सुपुर्द कर दिया, पुलिस छानबीन कर रही थी लेकिन देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्वाय स्कूल हमीरपुर में कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ द्वारा सब इंस्पेक्टर…

Read More

आउटसाइडरों पर तीसरी आंख का रहेगा पहरा

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को कमर कस ली है। कालेज परिसर में खाकी तैनात है। आउटसाइडरों पर शिकंजा कसने को सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित कर दिया है जो आउटसाइडरों पर पैनी नजर रखेगा। डिग्री कालेज के आउटसाइडरों के हस्तक्षेप से कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। गत तीन वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो आउटसाइडरों के हस्तक्षेप से अब तक करीब तीन दर्जन छात्र लहूलुहान हो चुके हैं। प्रशासन ने कालेज परिसर में खाकी का पहरा सख्त कर दिया है। कालेज प्रबंधन…

Read More

निर्धारित रूट पर नहीं दौड़ रही बसें

हमीरपुर। निगम कर्मचारियों की शार्टेज के चलते हमीरपुर में बसों के रूट प्रभावित हो रहे हैं। प्रतिदिन दो से तीन रूटों पर बसें नहीं दौड़ पा रही है। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या के प्रति निगम प्रबंधन को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, रितेश शर्मा, निधि गुप्ता, बबली, प्रदीप सोनी, सुभाष सोनी, काकू, सोनू आदि लोगों का कहना है कि आए दिन हमीरपुर डिपो की बसों के रूट…

Read More

सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक कल

हमीरपुर। प्रदेश के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों की बैठक 25 जून को बाल स्कूल हमीरपुर में होगी। बैठक सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में एसोसिएशन में पैदा हुए गतिरोधों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा जिससे एसोसिएशन एकता की सूत्र में बंधी रहे। स्कूल प्रिंसिपल एंड निरीक्षण अधिकारी संघ के प्रेस सचिव बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि संघ के मंडी चुनावों को लेकर सदस्यों में मतभेद उत्पन्न हो गए थे। उनके समाधान को आम सभा की बैठक बुलाई गई है जिससे संघ में पैदा हुए गतिरोध…

Read More

सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 15 करोड़ रुपये

बिझड़ी (हमीरपुर)। मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने के दावे करते थे लेकिन जनता ने उन्हें विपक्ष में बिठा दिया। लखनपाल ने कहा कि केवल भाषणों से नहीं जनता के बीच ईमानदारी से कार्य करने पर जीत हासिल होती है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कच्ची सड़कों के उद्घाटन किए गए। समस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जाएगा। लखनपाल विस क्षेत्र के गारली में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत…

Read More

जर्जर छत के नीचे पढ़ाई करते हैं बच्चे

हमीरपुर। जिला के अंतर्गत ख्याह प्राथमिक और हाई स्कूल की कहानी भी अन्य स्कूलों की तरह ही है। प्राथमिक तथा हाई स्कूल परिसर में जर्जर हो चुका कमरा छात्रों पर खतरा बना हुआ है। स्कूल प्रबंधन कई बार कमरे को डिसमेंटल करने के लिए पत्र लिख चुका है। पंचायत की ओर से भी समस्या को उठाया जा चुका है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राथमिक स्कूल में चार दर्जन छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनके लिए दो कमरे उपलब्ध हैं। मजबूरी में कक्षाएं खस्ताहाल कमरे के बरामदे में भी…

Read More

टौणीदेवी मेले में खूब उमड़ा लोगों का सैलाब

टौणीदेवी (हमीरपुर)। मां टौणीदेवी के आंचल में सजने वाले मेले में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। बच्चों, बड़ों, बुजुर्गों, महिलाओं ने मेले का खूब आनंद उठाया। पुलिस की मुस्तैदी से इस बार जाम की समस्या देखने को नहीं मिली। टौणीदेवी माता की याद में हर वर्ष मेले का आयोजन होता है। रविवार को छुट्टी के दिन मेले का आयोजन हुआ जिसका विधिवत शुभारंभ मंदिर कमेटी टौणीदेवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की आहुतियों से किया। इसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ ही बाहरी राज्यों से आए…

Read More