भवन मालिकों को जल्द जारी हो सकते हैं नोटिस

सलौणी (हमीरपुर)। सलौणी कस्बे में किराए के मकानों में रह रहे प्रवासी लोग संपूर्ण स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं। हालांकि समस्या बारे प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं लाई गई है। ऐसे में बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय लोगों में राजेश शर्मा, अशोक सोनी, अजय, रमेल सिंह, मदन लाल, पवन कुमार, जीवन कुमार, संजीव कुमार आदि का कहना है कि कस्बे के कई किराए के मकानों में प्रवासी मजदूर रह रहे हैं।…

Read More

हमीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया कबीर प्रकटोत्सव

हमीरपुर। कबीर साहब का 115 प्रकटोत्सव कबीर भवन सलासी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोछड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर कबीर पंथ सुधार सभा द्वारा शाल भेंट कर और फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कबीरवाणी गायन के बाद झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात सत्संग का आयोजन किया गया। प्रवचन करते हुए महात्मा प्रणवानंद महाराज ने कबीर साहिब के दोहों, उनके जीवन की घटनाओं, कबीर वाणी के प्रसंग से संगत को निहाल किया। स्वामी अटलानंद जी महाराज ने कबीर…

Read More

नागों की आधा दर्जन प्रतिमाएं चोरी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के साथ लगते क्षेत्र चामुक्खा मंदिर में शातिरों ने आधा दर्जन नाग की प्रतिमाएं चोरी कर ली हैं। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष के साथ डर भी फैल रहा है। एक विशाल प्रतिमा की कीमत 70 हजार के करीब बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चामुक्खा स्थित शिव मंदिर से चोरों ने भगवान भोले नाथ के विशालकाय नाग देवता की प्रतिमा पर हाथ साफ कर दिया। तांबे से बनी विशाल नागदेवता की प्रतिमा को 20 वर्ष पहले अमलैहड़ गांव…

Read More

महल स्कूल में खस्ताहाल भवन बना परेशानी

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल में पुराना भवन छात्रों के सिर पर खतरा बनकर मंडरा रहा है। स्कूल प्रबंधन द्वारा समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूल परिसर में स्थित खस्ताहाल भवन हादसे का कारण बन सकता है और फिर जांच, दोषी को ढूंढने की प्रक्रिया शुरू होगी। महल स्कूल में वर्तमान में 250 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल परिसर में छात्रों के लिए लगभग पर्याप्त भवन उपलब्ध है लेकिन स्कूल परिसर में ही पुराना खस्ता हाल भवन भी स्थित है।…

Read More

रोहित के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुजानपुर (हमीरपुर)। सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत से परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एक पल तो किसी को विश्वास नहीं हुआ लेकिन बाद में विश्वास करना ही पड़ा। हादसे की सूचना मिलने के पश्चात परिजनों के साथ ही गांव वासी भी स्तब्ध हैं। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। रोहित भाटिया ऊर्फ रिक्कू, पुत्र प्रीतम चंद शिमला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को एक सड़क हादसे में रोहित की मौत हो गई। रोहित की…

Read More

नादौन में दो घंटे बिजली रही गुल

नादौन (हमीरपुर)। शहर के कई वार्डों में शुक्रवार रात करीब दो घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। विद्युत आपूर्ति गुल रहने से लोगों ने बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। आए दिन कट लगने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों चमन लाल, राम कृष्ण, कुलदीप कुमार, तनुज कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार, अतुल कुमार, राजीव कुमार, रीना देवी, सुनीता देवी आदि का कहना है कि शुक्रवार को रात लगभग दस बजे के करीब विद्युत आपूर्ति ठप…

Read More

सहकारी सभा के अध्यक्ष ने कार्यालय में जड़ा ताला

सुजानपुर (हमीरपुर)। कृषि सहकारी सभा समिति सुजानपुर में दो दिन से ताला लटका है। समिति की महिला सचिव ने अध्यक्ष पर कमरे में ताला जड़ने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सचिव ने विभाग से लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की। सुजानपुर के वार्ड चार में स्थित कृषि सहकारी सभा समिति (बैंक) और साथ ही उचित मूल्य की दुकान है। सचिव ने बताया कि 20 जून को दोपहर 12 बजे अध्यक्ष देशराज कार्यालय पहुंचा और उसे कार्यालय से बाहर निकाल कर अपमानित किया और कार्यालय में ताला…

Read More

100 करोड़ के लालच में थोपी जा रही रूसा प्रणाली

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर की एसएफआई इकाई का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला इकाई ने राज्य कमेटी के आह्वान पर कालेज परिसर में रूसा पद्धति के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इकाई के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार 100 करोड़ के लालच में आम छात्र पर रूसा प्रणाली को थोप रही है। महाविद्यालय में मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश का विरोध किया और कहा कि प्रणाली से बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार…

Read More

अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर कसा शिकंजा

सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तहसीलदार और नपं के अधिकारियों ने शहर का औचक निरीक्षण किया। जिन दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा था उसे हटाया गया। निकासी नालियों पर रखे लोहे के जंगलों को भी नपं अधिकारियों ने हटा लिया जिससे दुकानदार सामान बाहर न रख सकें। इसके अलावा खाली पड़ी तथा स्थायी रूप से लगाई गई रेहड़ियों को हटाने के निर्देश भी नगर पंचायत को दिए गए। तहसीलदार ने नपं को तुरंत कार्रवाई…

Read More

सास बहू ने घर में घुस कर धुनी महिलाएं

हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत सास बहू ने एक महिला और उसकी सांस की पिटाई कर डाली। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमला देवी पत्नी जगदीश चंद निवासी ठनकरी, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 7 जून को रात करीब सवा नौ बजे वह अपने घर पर थी तो दुर्गी देवी और उसकी बहू उसके घर आईं और उसके साथ गाली गलौच कर पिटाई कर डाली। वहीं दोनों ने उसकी सास जिंदी देवी को भी पीट डाला। इससे…

Read More