महिलाओं को जबरन पुलिस वाहन में बिठाने की जांच शुरू

बिझड़ी/सलौनी (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत कठियाणा में हैंडपंप विवाद को लेकर पुलिस जांच शुरू हो गई है। डीएसपी बड़सर लालमण शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए। स्थानीय लोगों द्वारा एसपी हमीरपुर से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी। कठियाणा गांव में हैंडपंप लगाने को लेकर विवाद हो गया था और पुलिस ने महिलाओं को जबरन पुलिस गाड़ी में बैठा दिया था। पुलिस की कार्रवाई के प्रति रोष जताते हुए गांव वासियों ने मामले की जांच की मांग…

Read More

दो घंटे ठप रही दूरसंचार सेवाएं

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल क्षेत्र में दो घंटे बीएसएनएल सेवा ठप रही। बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा भी बंद रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। तहसील कार्यालय बड़सर में उपभोक्ता प्रमाण पत्र तक नहीं ले पाए। बीएसएनएल निगम के अधिकारी एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आना बता रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा अचानक बंद हो गई। ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की सेवाएं भी ठप रहीं। क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी है। क्षेत्र के बैंक, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय में लोगों को प्रमाण पत्र,…

Read More

मेरिट लिस्ट में नाम न होने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

हमीरपुर। छात्रा का नाम प्रथम वर्ष की मेरिट सूची में न होने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा विवि प्रबंधन द्वारा आनन फानन में लागू की गई रूसा प्रणाली का भी विरोध किया। नई व्यवस्था को परिषद ने छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ बताया। विद्यार्थी परिषद ने कालेज प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़ा किया। छात्रा रेखा कुमारी ने प्रथम वर्ष में नान मेडिकल में मेजर सब्जेक्ट फीजिक्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। कालेज प्रबंधन ने शुक्रवार सुबह…

Read More

पोल हटाने का ग्रामीण कर रहे विरोध

टौणीदेवी (हमीरपुर)। काले अंब में मंदिर की सराय के बीच आए बिजली के पोल को हटाने गए कर्मियों को बैरंग लौटा दिया। बिजली कर्मियों के पहुंचते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए तथा कड़ा विरोध किया। इसके चलते पोल हटाने की मुहिम फेल हो गई। काले अंब में मंदिर सराय का निर्माण एक साल पहले शुरू किया गया था लेकिन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ ही रास्ते को लेकर विवाद छिड़ गया तथा ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों ने तोड़ने का प्रयास किया था। एसडीएम व पुलिस को मौके…

Read More

प्राथमिक स्कूल समताना में नौनिहाल असुरक्षित

बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक स्कूल समताना खुर्द में नौनिहाल खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल का एक कमरा गिरने की कगार पर है। जबकि अन्य तीन की हालत भी काफी खस्ता है। वर्तमान में स्कूल में पांच दर्जन छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन संबंधित विभाग अनजान बना हुआ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 1965-66 में हुआ था। करीब 48 वर्ष…

Read More

भगवान भरोसे टिका है भरठयाण स्कूल भवन

ताल (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक स्कूल भरठयाण में भी नौनिहाल खतरे के साये में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। स्कूल प्रबंधन ने काफी बार समस्या को विभाग के समक्ष उठाया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग से स्कूल भवन की सुध लेने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्राथमिक स्कूल भरठयाण में दो पक्के तथा तीन कच्चे कमरे उपलब्ध हैं। कच्चे कमरों में एक की हालत बिल्कुल खस्ता हो चुकी है और लगभग गिरने की कगार पर है। स्कूल प्रबंधन की मांग के बावजूद कमरे…

Read More

अविश्वास प्रस्ताव पर 15 दिन में फैसला

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर पंचायत समिति में अविश्वास प्रस्ताव का मामला अभी समाप्त नहीं हुआ है। निदेशालय से निर्देश मिलने के पश्चात विभाग फिर सक्रिय हो गया है, तथा आने वाले दिनों में अविश्वास प्रस्ताव पर फैसले के लिए जल्द ही पुन: बैठक बुलाए जाने की संभावना है। बैठक की तिथि जिला पंचायत अधिकारी की ओर से तय की जानी है। भाजपा समर्थकों तथा विधायक समर्थकों में खींचतान का दौर एक बार फिर से शुरू होगा। पंचायत समिति सुजानपुर में दस सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।…

Read More

पंजीकरण में सरकारी से आगे निजी क्लीनिक

हमीरपुर। पंजीकरण करवाने में हमीरपुर के निजी क्लीनिक आगे हैं। कुल 295 निजी क्लीनिक धारकों ने क्लीनिकों के पंजीकरण को आवेदन कर दिया है। कुल 555 निजी एवं सरकारी क्लीनिक हैं। इनमें 295 निजी और 260 सरकारी क्लीनिक हैं। सभी निजी क्लीनिकों ने पंजीकरण के लिए आवेदन कर दिया है। निजी क्लीनिकों से अब तक दो लाख 64 हजार 545 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा हो चुका है। 46 सरकारी क्लीनिकों का अभी तक पंजीकरण को आवेदन नहीं आया है। पांच पीएचसी स्तर और 41 हेल्थ सब सेंटर स्तर के सरकारी…

Read More

गंदगी, अतिक्रमण पर नपेंगे व्यापारी

सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर में दुकानों के बाहर गंदगी फैलाई या अतिक्रमण किया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नपं ने दुकानदारों की सूचना के लिए नोटिस जारी किया है। बाकायदा नोटिस पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। नोटिस में दुकानदारों को 21 जून से पहले दुकानों के बाहर से गंदगी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। दमकल विभाग की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नपं, एसपी हमीरपुर और एसडीएम को अवगत करवाया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई…

Read More

एडमिशन में भी लड़कियां अव्वल

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में दूसरे तथा तीसरे वर्ष में प्रवेश लेने के लिए लड़के लगभग नदारद हैं। कालेज में लड़कियों के मुकाबले मात्र दस फीसदी लड़कों ने दाखिला लिया है। कालेज में कुल 679 विद्यार्थियों में आवेदन फार्म भरे हैं। बीए द्वितीय में एक भी लड़के ने दाखिला नहीं लिया है। बीए द्वितीय में कुल 60 लड़कियों ने दाखिला लिया है। बीए तृतीय वर्ष में 37 में से 2 लड़कों ने दाखिला लिया है, शेष 35 लड़कियों ने दाखिला लिया। बीएससी द्वितीय मेडिकल में 14 छात्रों में से…

Read More