बस ट्रक में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत ऊखली में एक ट्रक और बस में टक्कर हो गई। हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ। करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हुई हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नरेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी गड़यारा तहसील जोगेंद्रनगर जिला मंडी ने शिकायत दर्ज करवाई कि अपना ट्रक लेकर दाड़लाघाट से होशियारपुर जा रहा था। ऊखली के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज गति में एक निजी बस आई और ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस में करीब…

Read More

मारपीट, दहेज उत्पीड़न पर मां-बेटा गिरफ्तार

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय पुलिस ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न के मामले में मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। महिला ने पति, सास पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़सर उपमंडल के गांव जरल की महिला ने पति कपिल देव और सास व्यासां देवी पर मारपीट करने तथा दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस में…

Read More

सुधंगल में व्यक्ति के सिर पर फोड़ी बोतल

नादौन (हमीरपुर)। निकटवर्ती सुधंगल गांव में शराब के ठेके के बाहर एक व्यक्ति के सिर पर बोतल फोड़ दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बोतल किसने क्यों मारी, प्रश्नों का जवाब नहीं मिल पा रहा है। घायल व्यक्ति के बोलने पर रक्त बहना शुरू हो जा रहा है जिस कारण तस्वीर साफ नहीं हो पा रही। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

हमीरपुर कालेज में सैकड़ों का सपना टूटेगा

हमीरपुर। हमीरपुर कालेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों छात्रों का सपना आज टूटेगा। नई व्यवस्था लागू होने के कारण छात्रों के हाथ मायूसी लगेगी और कालेज में प्रवेश नहीं मिलने का गम सताएगा। मुख्यतया परेशानी विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के छात्रों को होने वाली है। कालेज में निर्धारित सीट तथा प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखें तो करीब साढ़े चार सौ छात्र बाहर हो जाएंगे। कालेज प्रबंधन द्वारा विषय अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर पहली मेरिट सूची आज जारी की जाएगी। मेरिट सूची में आने वाले…

Read More

चरस सहित एक दबोचा

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार उर्फ बड्डा पुत्र अमरनाथ निवासी बड्डू से गुप्त सूचना के आधार पर 28.700 मिली ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक जगत…

Read More

बड़सर-बंगाणा सीमा पर बस पलटी, चार घायल

बड़सर (हमीरपुर)। ऊना अघार मंडी सड़क मार्ग पर बड़सर-बंगाणा सीमा के पास निजी बस पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को बड़सर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़सर, बंगाणा पुलिस टीम घटना पर रवाना हो गई। बंगाणा थाना पुलिस ने चालक महेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। निजी बस हमीरपुर से ऊना जा रही थी। करीब 11:30 बजे बड़सर सीमा से कुछ आगे नरूट गांव पहुंचते ही…

Read More

कालजेट’ बनने उमड़ा युवाओं का सैलाब

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में प्रवेश प्रक्रिया के आखिरी दिन ‘कालजेट’ बनने को युवाओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। हालांकि अभी तक कालेज में एडमिशन लेने से वंचित रहे स्टूडेंट्स 30 जून तक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अब उन्हें लेट फीस की अदायगी करनी होगी। वहीं, कालेज प्रशासन द्वारा प्रथम वर्ष के स्टूडेंट्स की पहली मेरिट सूची 20 जून को लगाई जाएगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए छात्रों की सुविधा के लिए विभिन्न छात्र संगठनों ने मार्गदर्शन केंद्र लगाए हुए हैं। बिलासपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन, अखिल भारतीय विद्यार्थी…

Read More

हमीरपुर में रूसा के खिलाफ एसएफआई भड़की

हमीरपुर। कालेजों में लागू की जा रही रूसा प्रणाली के खिलाफ छात्र संगठनों ने मुखर होना शुरू कर दिया है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हमीरपुर कालेज में विरोध प्रदर्शन किया तथा कालेजों में लागू की जा रही नई व्यवस्था पर रोष जताया। बिना तैयारी के प्रणाली को लागू किया जा रहा है जिसका किसी को कोई अता पता नहीं है। एसएफआई के जिला सचिव जसवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के कालेजों में एसएफआई के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण…

Read More

शरारती तत्वों ने एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े

बड़ा/नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बड़ा कस्बे में शरारती तत्वों ने एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। शरारती तत्व करीब दो घंटे तक हुड़दंग मचाते रहे। करीब सात किमी तक सड़क मार्ग के किनारे हुड़दंगियों को जो भी वाहन खड़ा मिला, उन्होंने उसे क्षतिग्रस्त करने से नहीं छोड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों में बड़ा गांव निवासी सुभाष चंद, रीता देवी, लश्करी राम आदि का कहना है कि रविवार रात करीब 12 बजे वह शिमला से वापस घर लौटे। जैसे ही वे खाना खाने लगे तो बाहर खड़ी गाड़ी के…

Read More

दिनभर इंतजार के बाद मायूस लौट रही गर्भवती महिलाएं

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है। दिनभर इंतजार के बावजूद महिलाओं को बिना उपचार लौटना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं के साथ आए परिजनों को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। न ही अस्पताल प्रबंधन कोई रास्ता निकाल पा रहा है और शायद मरीजों का दर्द सरकार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सुनाई नहीं दे रहा है। जनता परेशानी होती रहे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। सोमवार को उपचार को पहुंची गर्भवती महिलाओं में सुनीता देवी, विमला देवी, सुमन कुमारी, नितिन…

Read More