कारगू सोसाइटी में 22.36 लाख रुपये का गड़बड़झाला

हमीरपुर। कारगू कोआपरेटिव सोसाइटी में सचिव ने लाखों रुपये का गड़बड़झाला किया है। विभाग द्वारा किए गए आडिट के दौरान गड़बड़ी का खुलासा हुआ। जांच में 22 लाख 36 हजार 826 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। निरीक्षक सहकारी सभाएं हमीरपुर ने पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहकारी सभाएं निरीक्षक अजमेर सिंह पुत्र शक्ति चंद निवासी बीहडू़ तहसील नादौन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सहकारी सभा कारगू का…

Read More

मुख्य पाइप से दे डाले डेढ़ दर्जन पेयजल कनेक्शन

हमीरपुर। कराड़ा पेयजल योजना के तहत मिलीभगत से मुख्य पाइप लाइन से डेढ़ दर्जन कनेक्शन दे डाले हैं जिस कारण अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना के अंतर्गत टैंकों को सप्लाई होने वाली मुख्य पाइपों से पेयजल कनेक्शन दे दिए गए हैं। टैंकों की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। कनेक्शन कैसे लग गए, विभाग भी बेखबर है और जांच के बाद ऐसे कनेक्शनों को काटने की बात कर रहा है। पर, सवाल उठता है कि आखिर कनेक्शन लगे तो लगे कैसे..? कराड़ा पेयजल योजना…

Read More

भ्याड़ स्कूल में छात्रों के सिर पर मंडराया खतरा

भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला भ्याड़ में छात्रों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन शायद विभाग, प्रशासन को चिंता नहीं है। तभी तो खस्ताहाल भवन डिसमेंटल नहीं हो पाया है, जबकि स्कूल प्रबंधन समिति ने दो साल पहले प्रस्ताव पारित कर भवन को गिराने का आग्रह प्रशासन और विभाग से किया था। स्कूल प्रबंधन समिति के पत्र का कोई उत्तर नहीं मिला और न ही कोई कार्रवाई हुई। भ्याड़ स्कूल में छात्रों को बैठने के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध हैं लेकिन कमरों के साथ ही दो पुराने कमरे…

Read More

नादौन में नलों में टपक रहा मटमैला पानी

नादौन (हमीरपुर)। शहर के कई घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। बरसात का मौसम शुरू होते ही आईपीएच विभाग की व्यवस्था डगमगाने लगी है। लोगों ने विभाग से समस्या से निजात दिलाने की मांग की लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों में संजय कुमार, मधुकर, तनुज, राजीव, दीपक, विनय, रिक्की, विवेक, सुनील, सोनू, नीरज कुमार, अजय कुमार, अतुल, राकेश आदि का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही उनके घरों में गंदले पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। क्षेत्र…

Read More

दूसरे दिन भी परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर

सुजानपुर (हमीरपुर)। शहर के सैकड़ों परिवारों को दूसरी रात भी अंधेरे में गुजारनी पड़ी। हालांकि रविवार को पांच ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। जबकि सात अन्य ट्रांसफार्मराें से विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। बोर्ड कर्मचारी रविवार को पूरा दिन विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में लगे रहे लेकिन देर शाम तक व्यवस्था बहाल नहीं हो पायी। शनिवार सुबह करीब सात बजे भारी बारिश से एक पेड़ विद्युत तारों पर गिर गया था। शहर के 12 ट्रांसफार्मरों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शनिवार को…

Read More

घरों में होने लगी गंदले पानी की आपूर्ति

हमीरपुर। शहर में बरसात के मौसम में गंदले पानी का सप्लाई शुरू हो गई है। ऐसे में शहरवासी गंदला पानी पीने को मजबूर है। शहर में साफ पेयजल की आपूर्ति को लेकर लोगों ने संबंधित विभाग से शिकायत की। दूषित पानी के सेवन से शहर में जलजनित रोगों के बढ़ने की आशंका बनी हुई है। शहर वासियों में सुनील शर्मा, दीपक कुमार, अशोक कुमार, अमरीक सिंह, रविंद्र शर्मा, अनूप कुमार, राहुल आदि लोगों का कहना है कि बरसात का मौसम शुरू होते ही घरों में दूषित पानी की सप्लाई शुरू…

Read More

मनचाहा सब्जेक्ट लेने को छूटेंगे पसीने

हमीरपुर। छात्रों को मनचाहा सब्जेक्ट तथा डिग्री हासिल करने के लिए खूब कसरत करनी होगी। बड़े कालेजों में यह भी संभव है कि उन्हें मनचाहे संकाय में प्रवेश ही न मिले। मजबूरन अन्य संकाय में प्रवेश लेना पड़े, या फिर बड़े कालेज में प्रवेश का सपना चूर हो जाए तथा अन्य छोटे कालेजों की ओर रुख करना पड़े। सैकड़ों छात्रों को कालेज में लागू की जा रही नई रूसा व्यवस्था के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साइंस संकाय के छात्रों तथा 35 से 45 प्रतिशत अंक लेकर…

Read More

दुकानों के ताले तोड़ कॉपर वायर के 15 रोल चोरी

हमीरपुर। जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस एक मामले का सुलझा नहीं पा रही है। जबकि दूसरी चोरी की घटना सामने आ जा रही है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पाना पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत कुठेड़ा में शुक्रवार रात्रि चोरों ने चार दुकानों में सेंधमारी की। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश…

Read More

दो कमरों में शिक्षा ग्रहण कर रहे पांच कक्षाओं के छात्र

हमीरपुर। प्राथमिक स्कूल हमीरपुर में नौनिहाल खतरे के साए में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल भवन में कुल तीन कमरे हैं। इनमें से एक की हालत खस्ता हो चुकी है। हालांकि कमरे में बच्चों को नहीं बैठाया जाता परंतु परिसर में ही स्थित होने के कारण खतरा बना हुआ है। कमरे को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के करीब 80 छात्र दो कमरों और बरामदे में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। प्रस्ताव भेजे जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।…

Read More

हमीरपुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

हमीरपुर। हमीरपुर में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते जहां कारोबारियों को व्यापार में मंदी झेलनी पड़ रही है। बाजारों से रौनक भी गायब हो गई है। शनिवार सुबह छात्रों को भी स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण किसानों के लिए मुश्किल है। बारिश के कारण खेतों में पानी की मात्रा अधिक होगी तथा ऐसी स्थिति में बिजाई का काम भी नहीं सकेगा। मौसम साफ होने के पश्चात किसानों को बिजाई के लिए एक दो दिन…

Read More