दसवीं में रंगड़ों ने दो को काटा

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र में रंगड़ों ने दो लोगों को काट लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। 22 वर्षीय करिश्मा कुमारी तथा 12 वर्षीय अभय खेतों में घास काट रहे थे। इसी दौरान उन पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। चीख सुनकर गांव की महिला ललिता कुमारी ने मौके पर पहुंची और उन्हें रंगड़ों से बचाया। साथ ही एंबुलेंस को सूचित किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ पहुंचाया गया। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। डॉ. अरविंद ने…

Read More

बिल से डरे, लाइटें कर दी बंद

हमीरपुर। आमजन की सुविधा के लिए लाखों खर्च कर नगर निकायों में हाई मॉस्ट लाइटें लगाई गई थीं लेकिन ये लाइटें सफेद हाथी साबित हो रही हैं। भारी भरकम बिल से डरे नगर निकायों ने लाइटों को जलाना ही बंद कर दिया है। निकायों की ओर से तर्क दिया जाता है कि लाइटों को जलाने से बिजली का बिल अधिक आता है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त धनराशि से हमीरपुर नगर परिषद क्षेत्र, सुजानपुर और नादौन नगर पंचायत में कुल नौ लाइटें लगाई गई थीं। इन पर 25 से 30 लाख…

Read More

नादौन में दो मकानों पर गिरे ल्हासे

नादौन (हमीरपुर)। भारी बारिश के चलते मझीण पंचायत के गांव बलड़ी में ओम प्रकाश के मकान पर साथ लगती ढांक गिर गई है। इससे मकान के अंदर काफी पानी घुस गया है। इससे घर में रखे सामान को भी क्षति पहुंची है। वहीं मकान को खतरा पैदा हो गया है। गांव के ही धर्म चंद ने बताया कि उनके कच्चे मकान पर भी पहाड़ी से ल्हासा गिरा है। इससे उनके मकान में पानी घुस गया है। साथ ही मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। हालत यह हैं कि…

Read More

बड़सर कॉलेज के 76 विद्यार्थी नहीं करेंगे मतदान

बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के चलते 76 विद्यार्थी मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे। कॉलेज में कुल 980 विद्यार्थियों में से 904 विद्यार्थी ही मतदान कर सकेंगे। 617 लड़कियां तथा 287 लड़के हैं। कॉलेज में पूरी तरह से लड़कियाें का दबदबा रहेगा। लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत 17 साल से कम उम्र तथा 22 साल से अधिक उम्र के छात्र मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कॉलेज में वोकेशनल कोर्सों के लिए मतदान की उम्र 25 वर्ष है। कॉलेज प्राचार्य केएल मिन्हास ने…

Read More

पुली टूटी, तीन गांवों का संपर्क कटा

नादौन (हमीरपुर)। निकटवर्ती मझीण के साथ लगती सियालकड़ पंचायत में भारी बारिश के चलतेपुली ध्वस्त हो गई। इससे तीन गांवों के लोगों का संपर्क टूट गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों रमेश चंद, धूम सिंह, धर्म चंद, बदरी राम, बाबू राम, देश राज, प्रताप चंद, सीता राम, रामशरण, जगदीश, मान चंद आदि ने बताया कि मझीण से भीमगोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग हड़वा से गिलडू, बरड़ी, टखर गांव को जाता है। गिलड़ू गांव के पास संपर्क मार्ग पर बनाई…

Read More

बिझड़ी से नाबालिग छात्रा गायब

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी से स्कूली छात्रा अचानक गायब हो गई है। छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन न तो स्कूल पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के पश्चात पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा की छात्रा दो अगस्त को घर से स्कूल गई…

Read More

मंडी ने सोलन को दी शिकस्त

नादौन (हमीरपुर)। गौना करौर में खेली जा रही राज्य स्तरीय एसीसी बास्केटबाल जूनियर प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। मंडी ने सोलन को 38-35 से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराया। हमीरपुर ने एलपीएस सनावर कन्या स्कूल को 35-17 से पराजित किया। बिलासपुर ने कांगड़ा कन्या की टीम को 34-14, मंडी ने कुल्लू को 55-38 से शिकस्त दी। ऊना ने कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 52-25 से हराया। सिरमौर ने शिमला कन्या की टीम को 36-16 के अंतर से हराया। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की…

Read More

चुनावी तैयारी में जुटे छात्र संगठन

हमीरपुर। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र संगठनों को जोर का झटका धीरे से दिया है। प्रबंधन ने छात्र संगठनों की छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग तो पूरी कर दी लेकिन सप्ताह भर का समय प्रदान कर झटका भी दिया है। अब छात्र संगठनों का पूरा ध्यान चुनावों की तैयारी में लग गया है। छात्र संगठनों के लिए सात दिन की अवधि में चुनावी जंग की रणनीति तैयार कर जीत हासिल करना चुनौती से कम नहीं होगा। संगठन नेताओं को जीत हासिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी…

Read More

सुलगाणी में स्लेटपोश मकान ढहा

बिझड़ी (हमीरपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धंगोटा के सुलगाणी गांव में बारिश के कारण स्लेटपोश मकान क्षतिग्रस्त हो गया। तीन कमरों के मकान में एक कमरा पूरी तरह ढह गया है और दो अन्य कमरों को भी नुकसान पहुंचा है। हादसे में परिवार को लाखों की आर्थिक क्षति हुई है। हादसे के बाद परिवार को पुराने भवन में शरण लेनी पड़ी है। सुलगाणी गांव में वयोवृद्ध कांशी राम को रिहायशी मकान ढहने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश के कारण मकान गिरा है। घटना की सूचना मिलने के…

Read More

हरकतें करने से रोका तो दराट से कर दिया हमला

हमीरपुर। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत एक व्यक्ति ने पानी भर रही महिला पर छेड़खानी करनी शुरू कर दीं। महिला के एतराज जताने पर उसने दराट से हमला कर दिया। इस कारण महिला के गले में चोटें आई हैं। वहीं बचाव करने आए महिला के बेटे पर भी आरोपी ने हमला कर दिया जिस कारण उसे हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला तथा उसके बेटे को टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो व्यक्ति ने नशे में…

Read More