पुली टूटी, तीन गांवों का संपर्क कटा

नादौन (हमीरपुर)। निकटवर्ती मझीण के साथ लगती सियालकड़ पंचायत में भारी बारिश के चलतेपुली ध्वस्त हो गई। इससे तीन गांवों के लोगों का संपर्क टूट गया है। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों रमेश चंद, धूम सिंह, धर्म चंद, बदरी राम, बाबू राम, देश राज, प्रताप चंद, सीता राम, रामशरण, जगदीश, मान चंद आदि ने बताया कि मझीण से भीमगोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग हड़वा से गिलडू, बरड़ी, टखर गांव को जाता है। गिलड़ू गांव के पास संपर्क मार्ग पर बनाई पुली बरसात के कारण ध्वस्त हो गई है। क्षेत्र के तीन गांवों की करीब एक हजार आबादी का संपर्क टूट गया है। लोगों का आरोप है कि क्षतिग्रस्त पुली की सुध प्रशासन नहीं ले रहा है। लोगों को चारा आदि लेने भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। बरड़ी गांव में पहाड़ी सेपत्थर गिरने से कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पंचायत प्रधान दुनी चंद, उपप्रधान राजेंद्र कुमार भी गांवों की स्थिति का जायजा ले चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त हो चुकी पुली का निर्माण किया जाए तथा बरसात से टूट चुके संपर्क मार्ग की हालत ठीक की जाए।

Related posts