
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के चलते 76 विद्यार्थी मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे। कॉलेज में कुल 980 विद्यार्थियों में से 904 विद्यार्थी ही मतदान कर सकेंगे। 617 लड़कियां तथा 287 लड़के हैं। कॉलेज में पूरी तरह से लड़कियाें का दबदबा रहेगा। लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत 17 साल से कम उम्र तथा 22 साल से अधिक उम्र के छात्र मतदान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। कॉलेज में वोकेशनल कोर्सों के लिए मतदान की उम्र 25 वर्ष है। कॉलेज प्राचार्य केएल मिन्हास ने बताया कि मतदाता छात्रों की सूची जारी कर दी है। 12 अगस्त को सूची में शिकायतों के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
