बड़सर (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़सर में नर्सों की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हालात यह हैं कि एक नर्स को करीब 45 मरीजों को एक साथ संभालना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों की देखरेख का जिम्मा मात्र चार नर्सों के पास है। शिफ्टों में कार्य होने के कारण दो नर्सें दिन को तो दो नर्सें रात को सेवाएं दे रही हैं। एक नर्स वार्ड में भर्ती मरीजों को देख रही है…
Read MoreCategory: Hamirpur
टावर से सैल ले उड़े शातिर
गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र के नारायणा दा ताल गांव में स्थित बीएसएनएल टावर से चोर 24 सैल चुरा ले भागे हैं। 24 सैलों की कीमत लगभग एक लाख पचासी हजार रुपये आंकी गई है। चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। गौर रहे कि बीएसएनएल का टावर जंगल क्षेत्र में है। इसकी देखभाल के लिए कोई चौकीदार नहीं है। ऐसे में चोरों ने बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दूरभाष केंद्र गलोड़ के प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि चोरी की घटना की…
Read Moreबोलैरो की टक्कर से एक घायल
हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत ऊखली में एक व्यक्ति को कार ने अक्कर मार दी है। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैमयूल मसीह पुत्र शमशेर लाल मसीह निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को वह अपने पिता शमशेर मसीह के साथ कार में सवार होकर पालमपुर से शिमला जा रहा था। कार को इसके पिता चला रहे थे। सुबह करीब 7.05 बजे वे…
Read Moreवाटर गार्डों ने बोला हल्ला
हमीरपुर। पंचायतों में तैनात वाटर गार्डों ने मांगों को लेकर वीरवार को प्रदर्शन किया। वाटर गार्डों ने भोटा चौक से गांधी चौक तक रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। वाटर गार्डों ने उन्हें दैनिक वेतनभोगी बनाने की मांग की। इससे पूर्व सर्वहित सुधार सभा भवन में मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने की। जिला प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2006 में कांग्रेस सरकार द्वारा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पंचायतों के माध्यम से…
Read Moreसुजानपुर से विवाहिता लापता
सुजानपुर (हमीरपुर)। जयसिंहपुर की एक विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई है। महिला की सास ने पुलिस थाना सुजानपुर में बहू के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रतना निवासी डोल तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू अनु गत सप्ताह सुबह 7 बजे बस से उतरी। उसका नौ वर्षीय बेटा भी साथ था। बस से उतरने के बाद साहिल…
Read Moreचुनावी तैयारी में जुटे छात्र संगठन
हमीरपुर। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र संगठनों को जोर का झटका धीरे से दिया है। प्रबंधन ने छात्र संगठनों की छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग तो पूरी कर दी लेकिन सप्ताह भर का समय प्रदान कर झटका भी दिया है। अब छात्र संगठनों का पूरा ध्यान चुनावों की तैयारी में लग गया है। छात्र संगठनों के लिए सात दिन की अवधि में चुनावी जंग की रणनीति तैयार कर जीत हासिल करना चुनौती से कम नहीं होगा। संगठन नेताओं को जीत हासिल करने के लिए खासी मशक्कत करनी…
Read Moreरूसा के खिलाफ एसएफआई लामबंद
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रूसा के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर भी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इकाई के प्रधान कपिल बन्याल ने कहा कि कॉलेज परिसर में एमसीए, एमबीए, एमएससी की कक्षाएं अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। हालांकि कॉलेज में दूसरे जिलों से भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि एसएफआई द्वारा कक्षाओं को जल्द शुरू करने की कई बार कॉलेज प्रबंधन से मांग…
Read Moreभाजयुमो ने फूंका पाक का पुतला
हमीरपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पाक सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारने के विरोध में शहर में रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। बस अड्डा परिसर में भाजयुमो ने पाकिस्तान का पुतला भी फूं का। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान अपनी ओच्छी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार भारतीय सीमाओं में घुसकर गोलाबारी कर रहा है और भारतीय सैनिकों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। भाजयुमो ने केंद्र की यूपीए सरकार को…
Read Moreलाहड़ में चोरों ने लगाई सेंध
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल की भूंपल पंचायत के गांव लाहड़ में मंगलवार रात्रि चोरों ने एक घर से 50 हजार रुपये के गहने व तीन हजार रुपय नगदी चुरा ली। चोर सोने का नैकलस, बालियां, अंगूठी, चांदी की पायजेब, तीन हजार रुपये नगदी तथा मोबाइल भी चुरा कर ले गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार का परिवार दिल्ली में रहता है तथा बच्चाें सहित एक माह से घर पर रह रहे हैं।…
Read Moreमकान गिरने से वृद्धा मलबे में दबी
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में एक रिहायशी मकान के गिरने से वृद्धा मलबे में दब गई। वृद्धा को मलबे से परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्तपाल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में बुधवार सुबह करीब चार बजे अजोध्या प्रसाद का तीन कमरों का स्लेटपोश मकान भारी बारिश के चलते अचानक गिर गया। इस दौरान भरेवती देवी मकान के मलबे की चपेट में आ गई। गौर रहे कि भरेवती देवी की बहू की…
Read More