फाइट के लिए तैयार छात्र नेता

हमीरपुर। जिला के समस्त कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। संस्कृत कॉलेज चकमोह में परिणाम न आने के कारण समस्त आवेदन कर दिए गए हैं। इसके अलावा बीबीएन कॉलेज चकमोह में विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज प्रबंधन बुधवार को मसले पर अंतिम निर्णय लेगा। नादौन कॉलेज में नामांकन के दौरान कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। अन्य कॉलेजों में शांतिपूर्वक नामांकन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया तथा कोई भी नामांकन…

Read More

नप को नहीं मिले निर्धन परिवार

हमीरपुर। केंद्र सरकार की योजना के तहत हमीरपुर में शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए बने भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अभी तक इसका आबंटन नहीं किया गया है। इसके लिए नप को पात्र परिवार नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में नप ने भवन को लैबर हॉस्टल बनाने का निर्णय लिया है। नप की मासिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष दीप कुमार बजाज की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि नप को पात्र परिवार नहीं मिलते…

Read More

चार दिन में कैसे करें आवेदन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टेट के लिए घोषित कार्यक्रम को लेकर अभ्यर्थियों ने रोष व्यक्त किया है। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सवाल दागा कि आखिर चार दिन में कैसे फार्म बोर्ड कार्यालय में पहुंच पाएगा। उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त तक आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित फीस को लेकर भी प्रशिक्षित बेरोजगारों ने रोष व्यक्त किया। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को टेट के लिए आवेदन करने को 1500 रुपये तक की राशि खर्च करनी पड़ेगी। प्रशिक्षित…

Read More

नादौन में भिड़े एसएफआई और एनएसयूआई कार्यकर्ता

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन में छात्र संघ चुनावों के चलते दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। झड़प नामांकन पत्र भरने के समय हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। मंगलवार को कॉलेज परिसर के बाहर माहौल गर्मा गया। एसएफआई से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे अजय शर्मा के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी। अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट…

Read More

नादौन में ब्यास नदी पर मिला शव

नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी के तट पर रविवार को एक शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नादौन के वार्ड नंबर सात नगारड़ा निवासी हंसराज (53) के रूप में हुई है। मृतक मानसिक रूप से परेशान था और बीती 8 अगस्त से घर से लापता था। मृतक के भतीजे विनय कुमार ने बताया कि हंसराज मजदूरी करता था। बीते शुक्रवार प्रात: काम के सिलसिले में गया था लेकिन घर नहीं लौटा। सोमवार को उसका शव ब्यास नदी में बरामद हुआ है। उधर, ज्वालामुखी के एएसआई करण सिंह ने बताया कि…

Read More

हड़ताल की राह पर ग्रामीण बैंक कर्मचारी

हमीरपुर। हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ एवं हिमाचल ग्रामीण बैंक ऑफिसर्ज आर्गेनाइजेशन की बैठक आल इंडिया ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीसी शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में आयोजित की गई। हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के प्रधान जोगिंद्र धीमान, अधिकारी संगठन उपमहामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, सचिव राम कुमार, प्रेम दीप शर्मा एवं संगठन मंत्री विजय सिंह ठाकुर ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को बैंक अध्यक्ष की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जानकारी से अवगत करवाया। बैठक में जिला शिमला, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी जिले के तहसील सरकाघाट के…

Read More

जब साहबों की ड्यूटी खत्म तो खनन शुरू

हमीरपुर। खनन माफिया ने जिले की समस्त खड्डों-नालों और ब्यास नदी का छीना छलनी किया है। अधिकारियों की नजर से बचने के लिए माफिया ने तोड़ ढूंढ निकाला है। अब खनन माफिया सुबह और शाम को ही खनन को अंजाम दे रहा है। हालांकि कई स्थानों पर दिन को भी खनन किया जा रहा है। अधिकारियों की ड्यूटी से पहले और ड्यूटी खत्म होने के बाद खनन किया जा रहा है। माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि न्यायालय के क्या आदेश हैं।…

Read More

प्लासी में रिहायशी मकान ध्वस्त

बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के प्लासी गांव में भारी बारिश के चलते एक रिहायशी मकान गिर गया है। पीड़ित परिवार पड़ोसियों के घर में पनाह लिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी लाल निवासी प्लासी का रिहायशी कच्चा मकान भारी बारिश के चलते ध्वस्त हो गया है। मकान के ध्वस्त होने से किशोरी लाल का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गौर रहे कि किशोरी लाल गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट भर रहा है। ऐसे में मकान गिरने से उस…

Read More

9,878 विद्यार्थी चुनेंगे अपनी संसद

हमीरपुर। छात्र संसद चुनावों के लिए होने वाले मतदान को लेकर कॉलेजों ने अंतिम वोटर लिस्ट सोमवार को जारी कर दी। चुनावों में हमीरपुर जिला के विभिन्न 11 कॉलेजों में 9 हजार 878 मतदाता छात्र प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। हालांकि कुछेक स्थानों पर पूर्व की तरह प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की संभावना भी है, लेकिन नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिला मुख्यालय स्थित हमीरपुर कॉलेज में सबसे अधिक छात्र मतदाता हैं। हमीरपुर कालेज में कुल 3116 छात्र मतदाताओं को सूची में…

Read More

लड़कों में ऊना ने जीता खिताब

नादौन (हमीरपुर)। राज्य स्तरीय अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता में लड़कियों में सिरमौर तथा लड़कों में ऊना ने खिताब पर कब्जा जमाया। अंतिम दिन रविवार को खेले गए फाइनल में लड़कियों के वर्ग में सिरमौर ने मंडी को 41-30 से शिकस्त दी। लड़कों में ऊना ने स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला को 66-52 से हराकर ट्राफी जीती। लड़कों का फाइनल बारिश के कारण प्रभावित हुआ। बारिश के चलते मैच 56-34 के स्कोर पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। समापन पर बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव अजय सूद मुख्यातिथि थे। उन्होंने विजेताओं को…

Read More