मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के प्रवास के तीसरे दिन आज सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुड़िहार-मसियाना सड़क को चौड़ा करने और सुधार कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे खाटवीं गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन…

Read More

सरकार ने जनता को दिया महंगाई का झटका, राजस्व इंतकाल की दरों में 25 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

सरकार ने जनता को दिया महंगाई का झटका, राजस्व इंतकाल की दरों में 25 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

सुक्खू सरकार ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल के दाम महज एक रुपये से लेकर दो रुपये प्रति खाता थे, लेकिन अब सरकार की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल की न्यूनतम फीस…

Read More

ट्रैफिक इंस्पेक्टर-जेओए मामले में हो रहे नित नए खुलासे, अभ्यर्थी ही बन गए दलाल

ट्रैफिक इंस्पेक्टर-जेओए मामले में हो रहे नित नए खुलासे, अभ्यर्थी ही बन गए दलाल

भंग होने से पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाने का जिम्मा जिन आला अधिकारी पर था, उन्होंने आंखें मूंदकर काम किया। इसके चलते चयन आयोग की गोपनीय शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद और चपरासियों से लेकर वाहन चालकों ने भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर खूब चांदी कूटी। इसके साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने चयन आयोग के इन आरोपी कर्मचारियों से भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र खरीदे,…

Read More

एनएच-3 के निर्माण प्रभावित मंच की एनएचएआई के अधिकारीयों से हुई बैठक रही बेनतीजा

एनएच-3 के निर्माण प्रभावित मंच की एनएचएआई के अधिकारीयों से हुई बैठक रही बेनतीजा

हमीरपुर से मंडी तक प्रस्तावित एनएच-3 के निर्माण में हो रही अनियमितता और संबंधित क्षेत्रों में हो रही परेशानी पर प्रभावित व पीड़ित मंच के तीखे तेवरों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी अब हरकत में आए हैं। सोमवार को इस मामले में एनएचएआई के पुनर्वास अधिकारी सुरेंद्र उपाध्याय अपनी टीम के साथ टौणी देवी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दे पर मंच के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। हालांकि, इस दौरान उन्हें ग्रामीणों के रोष व गुस्से का सामना करना पड़ा। हंगामेदार रही…

Read More

भाजपा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र से शुरू किया चुनावी बैठकों का दौर, जहाँ से भाजपा को मिली थी करारी हार

भाजपा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र से शुरू किया चुनावी बैठकों का दौर, जहाँ से भाजपा को मिली थी करारी हार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र हमीरपुर में सोमवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक ने जून की तपती गर्मी में सियासी पारा और चढ़ा दिया है। भाजपा ने कोर ग्रुप की बैठक कर लोकसभा चुनावों की बिसात बिछा दी है। इसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। सोमवार दोपहर बाद हमीरपुर पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं के कारण जिला मुख्यालय में काफी चहल-पहल रही। छह माह पूर्व विधानसभा चुनावों में हमीरपुर जिले में भाजपा को जिले की पांचों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।…

Read More

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से समस्याओं को लेकर मिलेगा प्रभावित पीड़ित मंच

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से समस्याओं को लेकर मिलेगा प्रभावित पीड़ित मंच

हमीरपुर से मंडी तक नेशनल हाइवे-तीन के निर्माण से पेश आ रहीं समस्याओं का हल न होने पर प्रभावित पीड़ित मंच ने रोष जताया है। इस मामले में मंच शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिलेगा। रविवार को एनएच तीन प्रभावित पीड़ित मंच की टौणी देवी माता मंदिर में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई बैठक में एनएच निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया है कि इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिला…

Read More

एसआईटी द्वारा पेपर लीक मामले में की गई पूछताछ में भाई – बहन नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

ट्रैफिक इंस्पेक्टर-जेओए मामले में हो रहे नित नए खुलासे, अभ्यर्थी ही बन गए दलाल

जमानत पर चल रहे आरोपी भाई और बहन गोपाल सिंह और नीतू डोगरा को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को फिर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया।  पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी भाई और बहन गोपाल सिंह और नीतू डोगरा को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को फिर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया। दोनों आरोपियों से दो घंटे तक लंबी पूछताछ हुई। जांच के दौरान एक आरोपी के खाते में…

Read More

सीएम ने दिए निर्देश, कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त होगा जारी

सीएम ने दिए निर्देश, कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त होगा जारी

पेपर लीक मामले में भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से ली गई पोस्ट कोड 980 कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम सशर्त जारी होगा। सचिवालय पहुंचे नाराज अभ्यर्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर रात को एडीजी विजिलेंस को इस बाबत निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परीक्षा को पास करने वाले जिन अभ्यर्थियों पर शक है, उनके परीक्षा परिणाम को होल्ड किया जाए। मुख्यमंत्री ने विजिलेंस से फाइल पर इस बाबत प्रस्ताव भेजने को कहा है। हाईकोर्ट को भी इसकी सूचना…

Read More

स्पेशल ओलंपिक में हिस्सा लेंगे पांच हिमाचली

स्पेशल ओलंपिक में हिस्सा लेंगे पांच हिमाचली

हिमाचल के बास्केटबाल खिलाड़ी अवनीश कौंडल और सुंदरनगर से वॉलीबाल सूरज चौहान भाग लेंगे। इन खेलों का उद्घाटन 16 जून को ओलंपिक स्टेडियम बर्लिन (जर्मनी) में होगा। इसमें 190 देशों के करीब 7,000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारतीय दल 16 स्पर्धाओं में भाग लेगा। स्पेशल ओलंपिक के लिए भारत का 285 सदस्यीय दल होगा। इन खेलों में अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में डीपीई के पद पर कार्यरत राजकुमार पाल और सुंदरनगर के बोहट निवासी अमन शर्मा का चयन कोच के रूप में हुआ है। स्पेशल ओलंपिक…

Read More

विजिलेंस के कर्मचारी ने स्वयं किया गैर कानूनी कार्य, कर्मचारी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

विजिलेंस के कर्मचारी ने स्वयं किया गैर कानूनी कार्य, कर्मचारी के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

हमीरपुर में शिकार के दौरान एक व्यक्ति को गोली का छर्रा लग गया। पुलिस ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (विजिलेंस) हमीरपुर में कार्यरत एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान तीन अन्य व्यक्ति भी शामिल थे। पीड़ित युवक की पहचान रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे गसोता महादेव मंदिर में माथा टेकने के बाद रजनीश अपने बच्चे के साथ बाइक पर घर जा रहा था। छयोड़ी में चार युवक जंगली मुर्गे का शिकार…

Read More