पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी भाई और बहन को एसआईटी बुधवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश करेगी। दोनों आरोपियों को एसआईटी ने 28 अप्रैल को हमीरपुर वार्ड नंबर सात स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। आरोपी बहन नीतू ने अपने भाई गोपाल को जेआए आईटी की परीक्षा में पास करवाने के लिए मुख्य आरोपी उमा आजाद और उसके बेटे से प्रश्नपत्र हासिल किया था। लंबी जांच पड़ताल के…
Read MoreCategory: Hamirpur
हिमाचल के इन चार जिलों में रसोई गैस आपूर्ति का गहराया संकट
हिमाचल के चार जिलों ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। ऊना के रायपुर सहोड़ां स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई विवाद के चलते यह समस्या आई है। बताया जा रहा है कि इस बार प्लांट से गैस की आपूर्ति का टेंडर पंजाब ट्रांसपोर्ट कंपनी को 38 रुपये प्रति किलोमीटर के रेट पर दिया गया है। इससे पहले स्थानीय ट्रांसपोर्ट कंपनी को यह टेंडर 58 रुपये में दिया गया था। इसके चलते यह विवाद गहरा गया है।उधर, बीते दिनों…
Read Moreपरीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थी 15 वर्ष के लिए होंगे ब्लैक लिस्ट : लोकसेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश में अब क्लास वन, टू और थ्री की भर्ती परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले अभ्यर्थी 15 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट होंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने क्लास वन, टू और थ्री की भर्तियों के लिए अधिसूचित किए नए नियमों में यह बड़ा प्रावधान कर दिया है। आवेदनों में फर्जी दस्तावेज लगाने और परीक्षा केंद्रों में स्टाफ से अभद्रता करने वाले अभ्यर्थियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान कर दिया है। लोकसेवा आयोग से अधिसूचित नियमों के तहत अब भर्ती परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों…
Read Moreएसपी ने रात में किया थाना निरीक्षण, नशे में चूर एसएचओ समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र में एसएचओ नादौन समेत पुलिस के तीन जवान सस्पेंड कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी के निरीक्षण के दौरान तीनों नशे की हालत में पाए गए। मंगलवार रात को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर आकृति शर्मा ने थाने का निरीक्षण किया था। एसएचओ योगराज चंदेल, एएसआई बेसरी राम और हेड कांस्टेबल सतिंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों सस्पेंड पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर हमीरपुर हेडक्वार्टर फिक्स कर दिया गया है। नादौन थाना मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के…
Read Moreहमीरपुर में ही बनेगा नया चयन आयोग, नए कर्मचारी होंगे तैनात
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भोजनावकाश के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन में कहा कि पेपर लीक मामले सामने आने के बाद भंग किया गया। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग तीन माह के भीतर हमीरपुर में ही नया स्थापित होगा और इसका नाम भी बदला जाएगा। इसके लिए सरकार ने दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह कमेटी तीन माह में रिपोर्ट देगी कि चयन आयोग में कैसे नए कर्मचारी नियुक्त होंगे। कर्मचारी चयन आयोग को लेकर सीएम ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में पेपर…
Read Moreप्रदेश में गरमाया भूतपूर्व सैनिको का मामला, कहा सैनिको से अन्याय तुरंत प्रभाव से बंद हो
हमीरपुर। जिला कांग्रेस सदस्य एवं हमीरपुर से पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक सोमवार को एडीसी जितेंद्र सांजटा से मिले। इस दौरान उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे और सीएसडी में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं की विसंगतियों के बारे में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हमीरपुर कैप्टन रंजीत ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन में बहुत सारी वेतन विसंगतियां हैं, जिनको आज तक ठीक नहीं किया गया। अफसरों को मिलने वाले वेतनमान को 2.81…
Read Moreनिलंबित वरिष्ठ सहायक को कल कोर्ट में पेश करेगी एसआईटी
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को एसआईटी सोमवार फिर हमीरपुर कोर्ट में पेश करेगी। उसे पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने इस मामले में बीते माह उमा आजाद, निखिल आजाद, नितिन आजाद और आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआईटी ने इस मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को हमीरपुर स्थित घनाल गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से वह 4 अप्रैल…
Read Moreचयन आयोग के दरवाजे 31 दिन के बाद खुले, जांच में घोटालों की खुलेंगी और फाइलें
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कितने लोगों को गैर कानूनी तरीके से नौकरियां बांटीं और कितने बेरोजगार अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेरा, इसका पता कार्यालय में पड़ी विभिन्न भर्तियों की फाइलों से चलेगा। 31 दिन के बाद भंग आयोग के गेट और बहुमंजिला भवन के विभिन्न दरवाजों के ताले खुले। दरअसल 21 फरवरी 2023 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद रात को ही इस आयोग को सील…
Read Moreइंस्पेक्टर को सौंपी जेओए आईटी भर्ती फर्जीवाड़े की जांच
हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती मामले में दर्ज चौथी एफआईआर की गहन जांच के लिए विजिलेंस मुख्यालय ने विजिलेंस ब्यूरो मंडी में सेवारत निरीक्षक संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। वह इस मामले की विस्तृत जांच कर चार्जशीट तैयार करेंगे। वहीं विजिलेंस में मामला दर्ज होने के बाद इस मामले में नामजद चारों आरोपी भूमिगत हो गए हैं। माना जा रहा है कि चारों प्रदेश उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत हासिल करने की फिराक में हैं। इस…
Read Moreप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की लटकीं 5,000 भर्तियां, 1,500 हैं कोर्ट केस
हमीरपुर चयन आयोग को भंग करने से 5,000 से अधिक पदों पर प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया लटकी हुई है। इससे हजारों बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में लंबित भर्ती प्रक्रिया और कोर्ट केस के बारे में प्रदेश सरकार को स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी गई है। आयोग के ओएसडी अनुपम कुमार ठाकुर इस सिलसिले में प्रदेश कार्मिक विभाग के सचिव से मिले हैं। उन्होंने चयन आयोग की स्टेटस रिपोर्ट समेत अन्य मामलों की जानकारी कार्मिक विभाग को दी है।…
Read More