हमीरपुर। चालू वित्त वर्ष में मनरेगा के तहत 32 करोड़ की राशि व्यय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 26 करोड़ की राशि व्यय की गई थी। मनरेगा योजना में पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, उद्यान, कृषि, सेरीकल्चर तथा आईपीएच विभाग को भी शामिल किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी डीआरडीए सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत पंचायत स्तर पर विजिलेंस कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यों की नियमित रूप…
Read MoreCategory: Hamirpur
कांग्रेस को उद्घाटनों का शौक
भोरंज (हमीरपुर)। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक आईडी धीमान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्घाटनों का इतना ही शौक है तो खुद भवन तैयार करवाएं। उसके बाद भवनों का उद्घाटन करें। भोरंज में मिनी सचिवालय का काम अधूरा होते हुए भी कांग्रेस ने उद्घाटन कर दिया। उद्घाटन के तीन माह बाद भी भवन में एक भी कार्यालय शिफ्ट नहीं हो पाया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जल्दबाजी में भवन का उद्घाटन किया है। धीमान टिक्करी मिन्हासां पंचायत में सुंगरवाड़ में…
Read Moreलोकतंत्र के लिए ली शपथ
हमीरपुर। नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता दिवस का आयोजन किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त हिमांशु शेखर चौधरी ने लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए शपथ दिलाई और नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए। एडीसी ने कहा कि नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकृत हों तथा समझदारी और नैतिक आधार पर बिना किसी लालच, प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र तभी मजबूत बनेगा…
Read Moreतीन सिलेंडर भरवाए, सब्सिडी िमली एक की
हमीरपुर। जिला में एक सितंबर से डीबीटी योजना लागू की गई है। घरेलू गैस की कालाबाजारी और उपभोक्ताओं को पर्याप्त आपूर्ति के उद्देश्य से योजना को लागू किया गया था। अब यह योजना लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। लोगों को एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर के पूरे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। कई माह इंतजार करने के बाद भी अनुदान की राशि खाते में नहीं आ रही है। यही नहीं जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते आधार नंबर गैस एजेंसी के साथ…
Read Moreसफाई व्यवस्था पर उखड़े कौल सिंह
हमीरपुर। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का अचानक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई व्यवस्था को लेकर अस्पताल प्रशासन को खूब लताड़ लगाई। अधिकतर वार्डों में गंदगी का आलम था। पाइपें लीक कर रही हैं, जिस कारण दीवारों पर सीलन आ गई है। मंत्री ने मुख्य चिकिस्ता अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था को लेकर किसी बात की लिहाज नहीं की जाएगी। अस्पताल में रंग रोगन और रिपेयर के लिए 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।…
Read Moreभाजपा ने बढ़ाया पीडीएस का कमीशन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारिता को सुदृढ़ बनाने के लिए सहकारी सभाओं के कर्मचारियों के लिए सेवा नियम और वेतनमान नियम बनाए थे। सहकारी सभाओं में पीडीएस का कमीशन बढ़ाने के साथ ही इफ्को से मिलने वाली खाद की सप्लाई भी सीधी करवाई गई थी। धूमल शुक्रवार को बलोह कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सहकारी सभाओं में बैंक से एक…
Read Moreऐ मेरे वतन… ने हर आंख की नम
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। हर प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्रों ने पहाड़ी और फिल्मी गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। नृत्य को भी खूब वाहवाही मिली। विद्यार्थियों ने श्याम राधा को बुलाए राधा न आई…, राधा को किया टेलीफोन…. पर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगो… गीत जब गूंजा तो पंडाल…
Read Moreपेड़ से टकराई बस, 13 घायल
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत नोहली पुल के समीप निगम की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से पटलांदर जा रही हमीरपुर डिपो की बस (एचपी 67-7582) नोहली पुल के समीप हनुमान मंदिर के साथ एक पेड़ से टकरा गई। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। हादसे…
Read Moreमुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद हड़ताल खत्म
हमीरपुर। टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में चल रही टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल बुधवार दोपहर को समाप्त हो गई है। मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद ऑपरेटरों ने हड़ताल को वापस ले लिया है। बुधवार दोपहर बाद टैक्सियां सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। वीर भूमि टैक्सी यूनियन हमीरपुर के प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आश्वासनों के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि बढ़ाए हुए टैक्सों को लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने टैक्सी ऑपरेटरों को यह भी आश्वासन…
Read Moreहमीरपुर नप का वार्ड तीन बदहाल
हमीरपुर। नगर परिषद का वार्ड नंबर तीन एकमात्र ऐसा वार्ड है, जहां पर नगर परिषद द्वारा डोर-डोर कूड़ा उठाने की योजना को पूरी तरह लागू किया गया है। बावजूद इसके वार्ड से गुजर रहे नाले में कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर रास्तों को पक्का कर दिया गया है, फिर भी कुछ एक स्थानों पर समस्या बनी हुई है। वार्ड से गुजरने वाली सड़क लोगाें के अतिक्रमण के चलते दिन प्रतिदिन सिकुड़ रही है। वार्ड में सीवरेज समस्या बनी हुई है। नाले किनारे बसे परिवारों को समस्याओं का सामना…
Read More