सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड बगेहड़ा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यालय प्रधानाचार्य जोगेंद्र पाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोनम, सहेलियों ने समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम गीत से किया। शिवानी, सहेलियों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने डांडिया नृत्य, पहाड़ी गीत ‘हिमाचल अपना जानी ते प्यारा’ ने सब का मन मोह लिया। पूरे वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह…
Read MoreCategory: Hamirpur
भिड़ा में निजी बस जब्त
हमीरपुर। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने एक निजी बस को जब्त किया है। बस ने एसआरटी (स्पेशल रोड टैक्स) जमा नहीं करवाया है। बस का करीब चार माह का एसआरटी पेंडिंग चल रहा था। बस को वीरवार को जब्त किया गया है। वीरवार को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अपनी टीम सहित भिड़ा के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान 17 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 10 वाहन चालकों से जुर्माना मौके पर वसूल कर लिया गया है। साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है।…
Read More‘पहले आओ, पहले पाओ’ नियम पर भत्तों का भुगतान
भोरंज (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मांग की कि विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को यात्रा भत्ता, चिकित्सा बिलों का भुगतान पहले आओ, पहले पाओ नियम के अनुसार होना चाहिए जिससे कि कर्मचारियों के बीच बढ़ रहे आक्रोश को शांत किया जा सके। महासंघ के खंड भोरंज के प्रधान देश राज बरबाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव अनिल कुमार, अतिरिक्त महासचिव अशोक ठाकुर, उपप्रधान हेमराज चौहान, भगवान दास ने बताया कि उप मंडल भोरंज के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है। महासंघ…
Read Moreमोदी रैली को भाजपा ने कसी कमर
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में 16 फरवरी को भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा आलाकमान ने मंगलवार को सुजानपुर में रैली की तैयारियों का जायजा लिया और रैली को सफल बनाने के लिए बैठक कर जिम्मेवारियां बांटी। प्रदेश संचालन समिति की बैठक रैली के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। बैठक में रैली के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेवारियां तय की गईं। स्वागत समिति का संयोजक…
Read Moreपदोन्नति की शर्त हटाई जाए
सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जिन अध्यापकों ने 19 मई 2011 से पहले एमए कर ली है, उनको पदोन्नति के समय अंकों की प्रतिशतता की शर्त न लगाई जाए। संघ के जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव कमल राज अत्री, मुख्य पैटरन अजय शर्मा, मुख्य सलाहकार नरेंद्र पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिली मोहम्मद, उपाध्यक्ष संजीव चोपड़ा, पुरुषोत्तम ठाकुर, संजय राणा, भवानी ठाकुर, क्रांति शर्मा, जगदेव ठाकुर, प्रेस सचिव संसार चंद राणा, संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्यास देव, राकेश शर्मा, प्यार चंद,…
Read Moreमोटर की चपेट में आने से मौत
हमीरपुर। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर गुद्धवीं पंप हाउस में मोटर की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सोमवार देर सायं घटी। मृतक की पहचान बफड़ी निवासी प्यार चंद (44) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। प्यार चंद सोमवार देर सायं गुद्धवीं पंप हाउस में नाइट ड्यूटी के लिए गया। ठंड के कारण उसने शाल ओढ़ रखी थी। बताया जा रहा है कि शाल मशीन की चपेट में आ…
Read Moreएटीएम मशीन खराब, उपभोक्ता परेशान
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बे की एकमात्र एटीएम मशीन कब खराब हो जाए। कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को या तो बैंक से नकदी निकलवानी पड़ती है या फिर मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। आए दिन एटीएम मशीन के खराब होने से क्षेत्र के लोगों में बैंक प्रबंधन के प्रति रोष है। स्थानीय लोगों में अनिल कुमार उर्फ बबली, प्रवीण कुमार, वरुण चंदेल, सतीश कुमार, संजीव कुमार, चीनू ठाकुर, प्रवीण कुमार, किरणा देवी, रीना देवी, सोनी कुमार आदि का कहना है कि कस्बे में स्टेट बैंक आफ पटियाला की…
Read Moreमहिला ने निगला जहर, हालत गंभीर
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की पंचायत बणी के गांव ठाणा में महिला द्वारा जहर निगलने की सूचना मिली है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल में अभी महिला का उपचार चल रहा है। जहर निगलने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला द्वारा पुलिस को बयान नहीं देने पर मामला अभी तक विचाराधीन है। सोमवार को बणी पंचायत के गांव ठाणा की नीलम कुमारी पत्नी दिनेश कुमार ने जहर निगलने की जानकारी मिली है। महिला को बड़सर अस्पताल लाया गया।…
Read Moreकार गिरी, एक मरा पांच घायल
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय से तीन किमी. दूर बड़सर शाहतलाई सड़क मार्ग में कसवाड़ गांव के पास आल्टो कार नाले में गिर गई। सुबह साढ़े छह बजे हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई और शेष पांच घायल हो गए। जजरी गांव से परिवार के सदस्य दिल्ली जा रहे थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़सर अस्पताल में पहुंचाया गया। एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर…
Read Moreएचआरटीसी में बसों और परिचालकों का टोटा
हमीरपुर। एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में परिचालकों का टोटा है। वहीं करीब एक दर्जन बसों की शार्टेज चल रही है। इससे बसें निर्धारित रूटों पर नहीं दौड़ पा रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। डिपो से पांच बसों को कंडम घोषित कर सड़कों से हटा दिया गया है। जबकि इतनी ही और बसों को प्रबंधन कंडम घोषित कर सड़कों से हटाने की तैयारी कर रहा है। पहले ही डिपो में करीब एक दर्जन बसों की शार्टेज चल रही है और बसों के सड़कों से हटाने से…
Read More