नादौन (हमीरपुर)। शहर के साथ सटे अमतर गांव में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गत माह हुई चोरी की घटनाओं में चोरों ने एक घर की खिड़की को उखाड़ कर करीब दो लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घर में सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी। चोरों ने घर के मुख्य द्वार पर पहुंच कर साथ लगते घर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये तथा कपड़े चुरा लिए थे। पुलिस…
Read MoreCategory: Hamirpur
राज्यों के हिसाब से बनेगा विकास का मॉडल
सुजानपुर। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के बाद हिमाचल में अपनी पहली रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने विकास पर अपनी कार्ययोजना सामने रखी। हमीरपुर के सुजानपुर में रविवार को भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में विकास की नीति को बदलने की जरूरत है। हर राज्य के लिए उनकी परिस्थिति के अनुसार नीति होनी चाहिए। हर राज्य की दिक्कतें और जरूरतें अलग हैं। उन्हें देश की सेवा का मौका मिला तो हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनेगी। वह हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर नार्थ-ईस्ट के…
Read Moreसेना को कमजोर कर रहा केंद्र : राजनाथ
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और चीन भारत को चोट पहुंचा रहे हैं, लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार चुप्पी साधे बैठी है। प्रधानमंत्री चीन में जाकर समझौता कर रहे हैं कि यदि चीन की सेना भारत की सीमा में घुस आएगी तो देश की सेना कुछ नहीं करेगी, बातचीत की जाएगी। देश की सेना ने पाकिस्तान की सेना को कई मौकों पर शिकस्त दी है, लेकिन वर्तमान में केंद्र की कांग्रेस नीत सरकार हाथ बांधे बैठी है। उन्होंने कहा कि एक बार देश…
Read Moreलोस चुनाव देश बचाने के लिए : शांता
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता शांता कुमार ने कहा कि जनता लोस चुनावों को केवल चुनाव समझने की गलती न करे। चुनाव का सवाल नहीं है, सवाल देश को बचाने का है। आज भारत दुनिया के भ्रष्ट देशों में शामिल है। देश की कांग्रेस सरकार ने कोयला भंडार की बंदर बांट की तथा विदेश से चार गुना दामों पर कोयला मंगवाया जा रहा है। वर्तमान में केवल भ्रष्टाचार ही नजर आता है, दिल्ली बलात्कार की नगरी बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे भ्रष्ट देश, निकम्मा…
Read Moreसुजानपुर में मोदी ने फैलाई भ्रामकता : सुक्खू
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर के सुजानपुर में आयोजित रैली में हिमाचल के औद्योगिक पैकेज सहित अन्य मुद्दों के बारे में भ्रामकता फैलाने का प्रयास किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने रैली में प्रदेश के औद्योगिक पैकेज को यूपीए सरकार द्वारा बंद करने के बारे में झूठ बोला है। हिमाचल प्रदेश का औद्योगिक पैकेज वर्ष 2017 तक बढ़ाया गया है। कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने औद्योगिक…
Read Moreमोदी पीएम बने तो रेल नेटवर्क बढ़ाएंगे : धूमल
हमीरपुर। केंद्र की यूपीए सरकार का अंतरिम बजट भी हिमाचल की जनता के लिए दगाबाजी कर गया। इससे स्पष्ट है कि देश व प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, जनता को न्याय नहीं मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो प्रदेश का रेलवे नेटवर्क बढ़ाएंगे। साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार भी होगा। धूमल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कांग्रेस नेतृत्व के साथ झगड़ा चला हुआ है। इसके चलते वह आए…
Read Moreनिजी स्कूल से उड़ाई नकदी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत एक निजी स्कूल में चोर ने सेंध लगा डाली। चोर स्कूल से करीब 17 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गया है। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीरें कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संचेतना पब्लिक स्कूल अवाहदेवी में शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चोर स्कूल के पिछले गेट को तोड़कर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीरें आ गईं। हालांकि बाद…
Read Moreकरोट को दो करोड़ की पेयजल योजना
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक राजेंद्र राणा ने शनिवार को ग्राम पंचायत करोट में बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। लौंगनी-करोट पेयजल योजना के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड के तहत किया जाएगा। पेयजल योजना के निर्माण से चार पंचायतों करोट, चबूतरा, बनाल और दाड़ला की जनता को लाभ मिलेगा। पेयजल योजना के शिलान्यास से पूर्व गांववासियों ने विधायक का स्वागत किया। राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत करोट के 22 महिला मंडलों को चटाइयां भेंट कीं।…
Read Moreपंचायत नुमाइंदों को बढ़ोतरी नामंजूर
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने बजट प्रस्ताव में पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को नकार दिया है। प्रतिनिधियों ने बढ़ोतरी को ऊंट के मुंह में जीरे के समान करार दिया तो किसी ने बढ़ोतरी को सरकार का चुनावी लॉलीपॉप करार दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि अच्छा होता सरकार मानदेय को बंद कर दे, कम से कम मजाक नहीं होगा। पंचायत प्रधान संघ के वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह रणौत का कहना है कि प्रधान के कार्यों को देखते हुए मानदेय कम है।…
Read Moreशर्तें पूरी करो, तभी लिए जाएंगे आवेदन
हमीरपुर। कुकुरमुत्तों की तरह खुल रहे निजी संस्थानों को सरकार ने झटका दिया है। अब उन्हीं निजी संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कौशल विकास भत्ता मिलेगा जो संस्थान सरकार और विभाग की शर्तों को पूरा करेंगे। शर्तें पूरी करने के बाद संस्थानों को एंपेनलमेंट के लिए फार्म भी भरना होगा। फाइल रोजगार विभाग के पास जमा करवाने के बाद सब डिवीजन स्तर पर गठित कमेटी संस्थान का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद शर्तें पूरा करने वाले संस्थानों के छात्र ही कौशल विकास भत्ते के लिए पात्र होंगे। जो संस्थान बिना…
Read More