अधिक किराया वसूली पर होगा जुर्माना

हमीरपुर।(नीरू) सवारियों से निर्धारित किराए से अधिक किराया वसूलना बस परिचालकों को महंगा पड़ सकता है। लिखित शिकायत मिलने पर विभाग परिचालकों को जुर्माना ठोकेगा। लगातार तीन शिकायतें मिलने पर बस रूट भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही परिचालक का लाइसेंस भी रद्द होगा। ‘अमर उजाला’ अभियान के चलते विभाग ने सख्ती अमल में लाई है। बसों के न्यूनतम बस किराया तीन रुपये निर्धारित किया गया है। तीन किमी. तक तीन रुपये प्रति सवारी का किराया निर्धारित है लेकिन बस परिचालक चार से पांच रुपये किराया वसूल रहे…

Read More

सेंधमारी कर नकदी और आभूषण चुराए

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत अप्पर मनोह में शातिरों ने एक घर में सेंधमारी की है। यहां से शातिर करीब आठ हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लीला देवी पत्नी विजय सिंह गांव मनोह अप्पर डाकघर कड़ोहता, भोरंज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पहली मार्च को उसके घर में शातिरों ने सेंधमारी की है। सेंधमारी के दौरान शातिर घर से आठ…

Read More

सशक्त व्यक्ति ही लड़ेगा चुनाव

हमीरपुर।(नीरू) प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनावों में पार्टी से जुड़े सशक्त व्यक्ति को टिकट दिया जाए तो कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा। टिकट का फैसला पार्टी आलाकमान को करना है, सक्षम और जीताने वाले उम्मीदवार को उतारना होगा। हमीरपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा भी सक्षम उम्मीदवार हैं, लोस क्षेत्र का भी दौरा कर रहे हैं, दिन प्रतिदिन उनका ग्राफ बढ़ा है। सरकार ने भी उनका पूरा साथ दिया है तथा जनहित में रखी मांगों को पूरा किया…

Read More

कंगरू गांव सड़क सुविधा से वंचित

हमीरपुर। (नीरू) आजादी के 66 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत गसोता के अंतर्गत आने वाला गांव कंगरू सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इसे इस गांव के लोगों का दुर्भाग्य मानें या कुछ लोगों की जिद्द कि इतने वर्षों बाद भी यह गांव अभी तक सड़क सुविधा से महरूम है। गांव चारों तरफ से सड़कों के जाल से घिरा है लेकिन इस गांव के लोग सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। लोगों की जरूरत का हर समान आज भी खच्चरों या फिर सिर पर उठाकर…

Read More

आधा दर्जन गांवों में बिजली की आंख मिचौली

हमीरपुर।(नीरू) हमीरपुर के साथ लगते अणु, ककरू, चौकी जंबाला, कुठेड़ा सहित करीब आधा दर्जन गांवों में बिजली की आंख मिचौली जारी है। बिजली की आंख मिचौली से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में रात को बिजली जाने से छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय कॉलेज में दूर दराज क्षेत्रों से आए छात्र अणु और साथ लगते गांवों पीजी और किराये के कमरों में रहते हैं। बिजली जाने से छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

18 हजार उपभोक्ताओं ने जमा नहीं करवाए आवेदन

हमीरपुर।(नीरू) प्रदेश में महिला मुखिया के नाम राशनकार्ड बनाए जाने की योजना शुरू की गई है। नए राशनकार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। नए राशनकार्ड के लिए फार्म जमा करवाने का दायित्व पंचायत सचिवों को सौंपा गया है लेकिन महिला मुखिया के नाम राशनकार्ड बनाने को लोग तत्परता नहीं दिखा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा फार्म जमा करवाने की तय तिथियों में फेरबदल किया गया। तीन बार तय तिथियों को आगे बढ़ाया गया लेकिन अभी तक पूरे फार्म जमा नहीं हो पाए हैं। नए…

Read More

बेहोश कर लूटने की वारदातें बढ़ीं

हमीरपुर। जिले में लोगों को जहरीले पदार्थों से बेहोश कर लूटने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत डेढ़ सप्ताह में आधा दर्जन लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस मामलों को जल्द सुलझाने के दावे करती है। लेकिन हकीकत में अभी तक एक भी मामला नहीं सुलझ पाया है। सभी मामलों में शातिरों ने लूटपाट के लिए एक ही तरीका अपनाया है। शातिरों ने केवल दुकानदारों या व्यापारियों को ही अपना निशाना बनाया है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन वारदातों के पीछे…

Read More

तीन स्कूलों को बंद करने के फरमान

हमीरपुर। जिले के तीन निजी स्कूलों को बंद करने के फरमान जारी हो गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। निजी स्कूलों पर आरटीई नियमों को पूरा न करने का आरोप है। विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को नजदीक के सरकारी स्कूल में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। ऐसा कर रिपोर्ट विभाग को सौंपने के लिए कहा गया है। खबर की पुष्टि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर रेणु कौशल ने की। उक्त स्कूलों को नोटिस प्राप्त हुए काफी…

Read More

बेहोश कर लूटने वाले ‘फंसेंगे’

हमीरपुर। दुकानदारों को बेहोश कर लूटने वाला गिरोह अब पुलिस के शिकंजे में होगा। पुलिस ने बुधवार को एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम में कुल छह पुलिस जवान हैं। इनमें एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। टीम भोरंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में जगह-जगह दबिश देगी। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को सक्रिय कर दिया है। उल्लेखनीय है जिलेभर में दो सप्ताह के भीतर ही बेहोश कर लूटने की आधा दर्जन वारदातें सामने आ चुकी हैं। इन सभी वारदातों में…

Read More

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी का करार रद्द

हमीरपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने कर्नाटक स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड बंगलूरू के साथ करार रद्द कर दिया है। कंपनी की 30 लाख रुपये की राशि को भी जब्त कर लिया है। विभाग ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी पांच साल तक उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी किसी भी टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी। शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंधी पत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक को जारी कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय से…

Read More