भोरंज/अवाहदेवी (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं किस ज्योतिष ने भ्रमित किया है। वे बस एक ही रट लगाए हुए हैं कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनते ही प्रदेश सरकार गिर जाएगी। उन्हें नहीं पता कि सरकार को जनता ने पांच साल के लिए बनाया है। कहा कि सरकार अपने पूरे पांच साल पूरा करेगी। यह भी कहा कि अगर केंद्र में मोदी सरकार बन भी गई तो राज्य सरकार को कोई असर नहीं पड़ेगा। रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबलू,…
Read MoreCategory: Hamirpur
कॉलेजों ने पीटीए शिक्षक निकाले
हमीरपुर। महाविद्यालयों में पढ़ा रहे पीटीए शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछेक महाविद्यालयों से पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है तथा कुछेक में अल्टीमेटम दे दिया है। हफ्ते या फिर 10 दिन के अंदर पीटीए शिक्षकों को नौकरी छोड़ने के लिए कह दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय मुखियाओं को निर्देश हुए हैं। हमीरपुर के एक कॉलेज से छह, दूसरे से दो पीटीए शिक्षकों को हटा दिया है। एक अन्य कॉलेज से दो पीटीए शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया है। पीटीए शिक्षकों के हटने…
Read Moreबाल आश्रम से बालक फरार
हमीरपुर। बाल आश्रम सुजानपुर में रह रहा एक बालक दीवार फांद कर भाग गया है। बताया जा रहा है कि बालक अपने साथी के साथ पेशाब करने के लिए गया था। आश्रम के कर्मचारियों ने लड़के की तलाश की लेकिन कहीं नहीं मिला। उसके बाद आश्रम के अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाल आश्रम सुजानपुर के अधीक्षक तिलक राज ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है…
Read Moreसीसीटीवी में कैद आखिरी बार प्रवेश करने वाला
हमीरपुर(नीरू)केसीसी बैंक की पक्का भरो शाखा में एटीएम मशीन का शीशा तोड़ने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इंजीनियरों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद टोपी पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। रात के समय केवल एक मात्र व्यक्ति वही है जो एटीएम कक्ष में दाखिल हुआ था। उसके प्रवेश करने के दौरान ही एटीएम से ट्रांजेक्शन भी हुई है। फुटेज में कैद व्यक्ति ही संभावित आरोपी हो सकता है जिसका जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। बैंक प्रबंधन ने कैमरे की फुटेज पुलिस के सुपुर्द कर…
Read Moreबाइक सवारों ने की युवक की धुनाई
हमीरपुर(नीर) अणु के पास बाइक सवारों ने एक युवक की धुनाई कर दी। युवक को चोटें आई हैं। युवक ने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी लुंडरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 मार्च को अणु पार्क के पास खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इससे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पड़ोसी पर गाली गलौच का आरोप नादौन…
Read Moreसुजानपुर होली मेले का शुभारंभ
सुजानपुर (हमीरपुर)। झंडा रस्म के साथ ही सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ हो गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को अजय पुवारी ने निभाया। विपिन शर्मा ने रस्म निभाई। झूला तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। हाट दुकानों के लिए प्लाट बना दिए गए हैं। दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। व्यापारियों ने अपना डेरा डाल दिया है तथा दुकानों में गुलाल भी पूरी तरह से सज गया है। तहसीलदार राजीव ठाकु र ने बताया कि…
Read Moreडाटा फीडिंग का कार्य आरंभ
हमीरपुर(नीरू)डिजिटल राशन कार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायतों में भरवाए फार्म के आधार पर डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डाटा फीडिंग का कार्य रूद्रा इलेवन नामक कंपनी को दिया गया है। डिजिटल राशन कार्ड बनाने का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पंचायत स्तर पर महिला मुखिया के नाम फार्म के आधार पर डाटा फीड किया जाएगा। डाटा फीडिंग के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। डाटा फीडिंग के बाद क्रॉस चेक के लिए दोबारा डीएफएससी के…
Read Moreहाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण जल गए हैं। इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर, टीवी आदि उपकरण खराब हुए हैं। दुकानदारों और कंप्यूटर संस्थानों में खासा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों रमेश, विपन, करण, चमन लाल, ज्योति, अंजू शर्मा आदि ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने के कारण उनके टीवी, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर आदि जल गए हैं। एक निजी कंप्यूटर संस्थान में पांच कंप्यूटर खराब हो गए हैं। लोगों ने विद्युत बोर्ड कर्मचारियों से मांग की कि वोल्टेज समस्या का स्थायी हल किया जाए। पुरानी तारों को बदल…
Read Moreहमीरपुर में गरजे परिवहन कर्मचारी
हमीरपुर (नीरू) परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष की राह पकड़ ली है। कर्मचारी 4 मार्च से रोजाना विभिन्न स्थानों पर गेट मीटिंग कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। वीरवार को एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने हमीरपुर बस अड्डे पर गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया। धरने प्रदर्शन में समिति के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिवहन निगम की वित्तीय दुर्दशा का खामियाजा कर्मचारियों को झेलना पड़ रहा है।…
Read Moreमामूली कहासुनी पर बोतल से वार
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत खुथड़ी में मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति ने युवक पर बोतल से हमला कर दिया। घटना में प्रदीप कुमार बाल-बाल बच गया, लेकिन बोतल की चोट से लहूलुहान हो गया। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार खुथड़ी निवासी प्रदीप कुमार (27) बारात में गया हुआ था। बारात में आए गांव के ही सुरेंद्र कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला शांत भी हो गया। लेकिन बारात से लौटने…
Read More