मोदी पीएम बने तो रेल नेटवर्क बढ़ाएंगे : धूमल

हमीरपुर। केंद्र की यूपीए सरकार का अंतरिम बजट भी हिमाचल की जनता के लिए दगाबाजी कर गया। इससे स्पष्ट है कि देश व प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, जनता को न्याय नहीं मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो प्रदेश का रेलवे नेटवर्क बढ़ाएंगे। साथ ही हवाई सेवाओं का विस्तार भी होगा।
धूमल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कांग्रेस नेतृत्व के साथ झगड़ा चला हुआ है। इसके चलते वह आए दिन बौखलाहट में कोई न कोई बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस सत्र के दौरान जिस तरह से वीरभद्र सिंह व उनके मंत्रियों ने भाजपा के विधायकों के लिए गालियां इस्तेमाल की हैं, उससे उन्होंने सदन से बाहर रहने का फैसला किया है। भाजपा मोदी रैली की तैयारियों में लगी है, उसकी चिंता वीरभद्र सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं को नहीं होनी चाहिए। जिस तरह से वीरभद्र सिंह तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं, उससे स्पष्ट होता है कि उनका आचरण विपक्ष के प्रति कैसा हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts