…और उखड़ी टारिंग की मरम्मत कर रहा विभाग

हमीरपुर। कोहली-ताल वाया गुलेला सड़क मार्ग की उखड़ी टारिंग की रिपेयर में लोक निर्माण विभाग स्वयं जुटा हुआ है। कहा जाए तो विभाग संबंधित ठेकेदार की लापरवाही को छिपाने में लगा हुआ है। जबकि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ लोक निर्माण विभाग को सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए थी। विभाग ने सड़क मार्ग की टारिंग की मरम्मत के लिए विभागीय कर्मचारी भी लगा दिए हैं। सरकारी मशीनरी का भी मरम्मत कार्य में प्रयोग किया जा रहा है। हैरत की बात तो यह है कि करीब बीस कर्मचारी और एक…

Read More

निगम की दो बसें भिड़ीं, दो दर्जन घायल

नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के दंगड़ी से कांगू सड़क मार्ग पर छियाली दा टियाला में दो निगम की बसें भिड़ गई हैं। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 10 यात्रियों को गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं आरएम हमीरपुर ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानपुर से कालका जा रही निगम की बस नंबर एचपी72-1228 दिल्ली…

Read More

कबूतर बाज 14 दिन के न्यायिक हिरासत में

बड़सर (हमीरपुुर)। बड़सर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों कबूतरबाजों को बड़सर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बड़सर पुलिस ने सठवीं गांव के दो आरोपियों राजपाल कपिल तथा धर्मपाल कपिल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पांच लोगों को विदेश भेजने के एवज में राशि ठगने का आरोप है। दोनों आरोपियों को 26 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया था। सोमवार को अदालत में पेश करने पर दोनों आरोपियों को 7 दिसंबर तक 14 दिन के…

Read More

स्कूल के पिछवाड़े खेतों में टल्ली मिली तीन छात्राएं

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज में सरकारी स्कूल की तीन छात्राएं नशे में धुत्त स्कूल परिसर के बाहर खेतों में बेसुध पड़ी मिली हैं। घटना की खबर क्षेत्र में फैलते ही सनसनी फैल गई। तीनों छात्रों को स्कूल प्रशासन द्वारा उनके परिजनों के हवाले कर दिया। तीनों छात्राएं स्कूल के साथ लगते एक गांव की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को भोरंज में स्कूल के पिछवाड़े खेतों में शराब के नशे में धुत्त तीन छात्राएं खेतों में पड़ी थीं। इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दोपहर बाद मिली। सूचना मिलते ही स्कूल…

Read More

तंबाकू उत्पाद रखने पर दस दुकानदारों के चालान

नादौन (हमीरपुर)। स्वास्थ्य विभाग ने चोरी छिपे तंबाकू उत्पाद बेचने वाले उद्दंड दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को विभाग ने 10 उद्दंड दुकानदारों के चालान कर जुर्माना किया है। विभाग ने सभी दुकानदारों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की नसीहत दी। स्वास्थ्य विभाग के छापामारी अभियान से नादौन शहर में हड़कंप मच गया है। दुकानदारों ने छापामारी की भनक लगते ही दुकानों में रखे तंबाकू उत्पादों को इधर-उधर छिपाना शुरू कर दिया। छापामारी के दौरान दस दुकानदारों से मौके पर तंबाकू उत्पाद रंगे…

Read More

करोड़ों की योजनाएं फिर भी लोग प्यासे

बड़सर (हमीरपुुर)। सरकार ने बड़सर क्षेत्र में करोड़ों रुपए की पेयजल योजनाएं चलाई हुई हैं। इसके बावजूद लोगों के घरों तक पर्याप्त पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। बड़सर क्षेत्र में आए दिन लोग पानी की समस्या की शिकायत कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को बणी बड़सर गारली तथा जुब्बल खैरियां योजना से पानी मुहैया होता है। इसके बावजूद लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या का स्थाई समाधान की मांग उठाई है। बड़सर क्षेत्र की 12 पंचायतों के…

Read More

जाहू में आधा दर्जन को मंडी समिति का नोटिस

जाहू (हमीरपुर)। सब्जी मंडी समिति हमीरपुर ने जाहू के आधा दर्जन दुकानदारों को रिमाइंडर नोटिस जारी किया है, तथा दुकानदारों को मंडी शुल्क, मंडी टैक्स जमा करवाने के लिए कहा है। टैक्स जमा न करवाने की सूरत में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मंडी समिति के फरमानों से दुकानदारों में रोष है। उन्होंने समिति के निर्णय पर विरोध जताया है। सब्जी मंडी प्रबंधन हमीरपुर ने जाहू के सात चिकन, मीट विक्रेताओं क ो पत्र जारी किया है। उन्हें सब्जी मंडी शुल्क, मंडी टैक्स जमा करवाने को कहा…

Read More

मनचलों के लिए खेल बना 108 नंबर

हमीरपुर। प्रदेश में निशुल्क 108 सेवा मनचलों के लिए मात्र खेल बनकर रह गया है। ये मनचले 108 नंबर पर काल कर आपरेटरों से अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। गत दस माह में दस अलग अलग मोबाइल नंबरों से 35 हजार 269 काल्स आ चुकी हैं। हालांकि संबंधित नंबरों के उपभोक्ताओं को ऐसा न करने के लिए कंपन्नी द्वारा चेतावनी भी दी गई है। लेकिन इसके बावजूद मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए हैं। कंपनी ने टाप टेन मोबाइल नंबरों की सूची जारी की है, जिनसे एक…

Read More

कसाब को फांसी देर से उठाया गया सही कदम : धूमल

हमीरपुर : मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मुम्बई के ताजमहल होटल में कई निर्दोष लोगों की हत्या के आरोपी आतंकी कसाब को फांसी पर चढ़ाने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा यह देर से लिया गया सही कदम है। मुख्यमंत्री बुधवार को हमीरपुर जिला के जामली में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए और ऐसे शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने अफजल…

Read More

दो युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रंगस गांव में नादौन पुलिस ने एक बस में सफर कर रहे दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ कर थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुष्टि करते एसपी हमीरपुर मधू सूदन शर्मा ने बताया कि बस में सफर कर रहे दो युवकों पर नादौन पुलिस को संदेह हुआ तो उन्हें बस से उतार कर थाना में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। एसआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, अन्य कर्मियों ने नादौन से हमीरपुर की…

Read More