तेंदुए ने ढाई दर्जन भेड़-बकरियों को बनाया शिकार

गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल के नारायण ताल जंगल में तेंदुए ने करीब ढाई दर्जन भेड़ों को अपना शिकार बना लिया है। तेंदुए के आतंक से साथ लगते क्षेत्रों के लोग सहम गए हैं। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। गौर रहे कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे भारी बारिश में तेंदुए ने गद्दियों की भेड़ों के झुंड पर हमला बोल दिया। इस दौरान तेंदुए ने करीब ढाई दर्जन भेड़-बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। जैसे ही भेड़-बकरियों पर तेंदुए ने हमला बोला…

Read More

सुजानपुर के डाकघर में नहीं मिल रहे परीक्षा फार्म

सुजानपुर (हमीरपुर)। छात्रों को परीक्षा फार्म हासिल करने के लिए सुजानपुर से हमीरपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्नातक कक्षाओं में प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में बैठने वाले परीक्षार्थियों को फार्म उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस कारण छात्रों को समय के साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सुजानपुर के डाकघर में छात्रों को परीक्षा फार्म उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों में रोष व्याप्त है। परीक्षा फार्म दुकानों में उपलब्ध करवाने की मांग की है। बताया जा रहा है…

Read More

ढाबों में प्रयोग हो रहे घरेलू सिलेंडर

हमीरपुर। हमीरपुर के दुकानों और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। दुकानदार व्यावसायिक सिलेंडरों के बजाय घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग कर मुनाफा कमा रहे हैं। सब्सिडी सिलेंडरों में कटौती होने के बावजूद दुकानदार घरेलू सिलेंडरों का ही प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा ऐसे उद्दंड दुकानदारों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। इससे जिलावासियों में संबंधित विभाग के प्रति मलाल है। लोगों में विजय कुमार, सरवण सिंह, रविकांत, जीवन कुमार, सुरजीत सिंह, प्रदीप कुमार, अभिषेक, कार्तिक शर्मा, रजनी, सोमा देवी, कल्पना आदि का…

Read More

छात्र की मौत के मामले में फारेंसिक टीम जुटाएगी तथ्य

हमीरपुर। हमीरपुर के एक प्रतिष्ठित संस्थान के छात्र की पहाड़ी से गिरने की मौत का फारेंसिक टीम जांच करेगी। मृतक छात्र के पिता ने शिकारयत की है कि जिस पहाड़ी से उनके बेटे अभिषेक की खाई में गिरने से मौत हुई है। वहां से कोई भी व्यक्ति फिसल कर खाई में नहीं गिर सकता है। इसके चलते पुलिस ने मामले की जांच फारेंसिक टीम से करवाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह मंडी की फारेंसिक टीम हमीरपुर पहुंच जाएगी। जो घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच…

Read More

पंचायत उपचुनावों के लिए 60 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

हमीरपुर। जिला में पंचायत उपचुनावों के लिए विसात विछ चुकी है। दो पंचायत समिति सदस्यों सहित कुल 17 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में है। उपचुनावों में दो पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के रिक्त पद भरे जाने हैं। 5 दिसंबर के दिन कुल 4 प्रत्याशियों, 6 दिसंबर को 21 और अंतिम दिन कुल 35 सदस्यों ने नामांकन भरा है। ग्राम पंचायत कश्मीर और ग्राम पंचायत मझोंग सुल्तानी के वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। ग्राम पंचायत सकरोह में प्रधान पद के लिए कुल 6…

Read More

उपचार न मिलने से गलोड़ के मरीज होते रहे बेहाल

नादौन (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के तहत आने वाले गलोड़ अस्पताल में एक भी डाक्टर न होने से मरीज बेहाल हो गए हैं। अस्पताल में डाक्टर न होने से मरीजों को बाहर के अस्पतालों में उपचार के लिए भटकना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सक तैनात हैं। दोनों डाक्टर ही उपस्थित न होने से समस्या पैदा हो गई। उनके स्थान पर आए डाक्टर को भी कहीं और भेज दिया गया। इससे केंद्र में आने वाले मरीजों को उपचार से वंचित रहना पड़ा। मरीजों द्वारा अस्पताल में फैली अव्यवस्था की जानकारी स्थानीय…

Read More

दो दर्जन छात्रों को रोल नंबर नहीं मिले

गलोड़ (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। क्षेत्र के दो दर्जन छात्रों को अभी तक भी राले नंबर नहीं मिले हैं। इस पर छात्रों ने विवि प्रशासन के प्रति रोष जताया है। प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देने वाले कई छात्र बुधवार को दिनभर रोल नंबर प्राप्ति के इंतजार में डाकघरों के बाहर मंडराते दिखे। उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। रोल नंबर न मिलने के कारण छात्र परीक्षा के लिए सही रूप से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे छात्रों…

Read More

प्रतिमा से पर्दा हटाने का समय नहीं!

नादौन (हमीरपुर)। देश के लिए जान की बाजी लगाने वालों के लिए की मूर्ति का अनावरण करने के लिए आज राजनीतिज्ञों के पास ही समय नहीं है। यही कारण है कि दो बलिदानियों की प्रतिमाएं दो साल से अनावरण का इंतजार में हैं। साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं कि आखिर राजनेताओं का ही इंतजार क्यों किया जा रहा है? साहित्यकार, समाज सेवी, प्रशासनिक अधिकारी से ही मूर्तियों का अनावरण क्यों नहीं करवा दिया जाता। लंबे अर्से से मूर्तियों पर पड़ा पर्दा हट जाए। दोनों प्रतिमाएं…

Read More

हिम्बर में निजी बस खाई में गिरी, 7 घायल

हमीरपुर : टौणी देवी से जाहू जा रही एक निजी बस के हिम्बर गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 फुट खाई में गिर जाने से उसमें सवार 7 यात्री घायल हो गए। घायलों में तारो देवी हिम्बर, कौशल्या देवी कंज्याण, राजेश कुमार कंज्याण, बिंदु जाहू, जानकी डूहक, ज्ञान चंद चतरौट व निशा देवी पिडौरा शामिल हैं। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल टौणी देवी में उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे भोरंज थाना…

Read More

28 दुकानदारों के चालान, पांच हजार जुर्माना वसूला

टौणीदेवी (हमीरपुर)। दुकानों में धूम्रपान निषेध की सूचना के बोर्ड न लगाने पर संयुक्त दस्ते की टीम ने टौणीदेवी क्षेत्र में दो दर्जन दुकानदारों को नोटिस थमाए हैं। साथ ही प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के चालान काटे गए, जिससे लगभग पांच हजार रुपए की वसूली की गई। आगामी दिनों में विभाग ने अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आबकारी एवं कराधान की संयुक्त टीम ने खंड चिकित्सा…

Read More