गोली चलाने का आरोपी ज्यूडिशियल रिमांड पर

हमीरपुर। जमीनी विवाद के चलते गोली से फायर करने के आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करेगी। इससे पहले आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर रह चुका है। सदर थाना के अंतर्गत आते बाड़ी फरनोल गांव में सुभाष चंद ने जमीनी विवाद के चलते अपने पड़ोसी सुरेश चंद पर गोली चला दी थी। गोली चलाते समय सुभाष चंद नशे में धुत था। ऐसे में सुरेश चंद गोली की चपेट में आने से बाल बाल बच…

Read More

आईपीएच की कार्यप्रणाली पर नपं ने उठाए सवाल

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में चल रहे सीवरेज कार्य पर न केवल लोगों ने बल्कि नपं ने भी सवालिया निशान लगा दिया है। शहर की गलियों को खोद कर बिछाई गई सीवरेज पाइपों के बाद खोदी हुई गलियों को पक्का किया जा रहा है। यह गलियां चंद दिनों के बाद ही उखड़नी शुरू हो गई हैं। नगर पंचायत ने इस सीवरेज के कार्य की गुणवत्ता पर नपं ने प्रशभनचिन्ह उठाए हैं। नगर पंचायत की आज शाम को हुई बैठक में सीवरेज कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठाते हुए…

Read More

एक भी बैठक में भाग नहीं ले सके मनोनीत पार्षद

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर नगर पंचायत में मनोनीत पार्षद नपं की एक भी बैठक में भाग नहीं ले पाए हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों की बैठकों में भाग लेने की मंशा अधूरी ही रह गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से मनोनीत पार्षदों की पात्रता जल्द ही समाप्त होने वाली है। ऐसे में मनोनीत पार्षदों के बैठकों में भाग लेने के सपने अधूरे रह गए हैं। गौर रहे कि जब जब सत्ता में सरकार कांग्रेस की आई है। मनोनीत पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ऐसे में अब…

Read More

छह कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

ड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय मंडल भाजपा ने विस क्षेत्र के छह कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद ठाकुर और भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा उर्फ बबली के निष्कासन की सिफारिश संबंधित अध्यक्ष को भेज दी गई। कार्यकर्ताओं के निष्कासन की जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राकेश भाना ने दी। बड़सर भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के आवास लंजयाणा में 25 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बन्याल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में…

Read More

घर का मुख्यमंत्री खोने से बमसन में सन्नाटा

टौणी देवी (हमीरपुर)। बमसन का अस्तित्व समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री खोने से बमसन में सन्नाटा छा गया है। नई सरकार बनने के बाद लोगों के चेहरों के साथ ही राणा समर्थकों में मायूसी का माहौल बना हुआ है। आखिर हो भी क्यों न हर किसी को अपना सीएम खोने का मलाल तो होता है और बमसन के तीन टुकड़ों में बंटने के बाद सीएम के खोने से भी गहरा आघात लोगों को लगा है। बमसन के लोग पहले तक मंत्री तो दूर अपना विधायक होने के लिए तरसते थे।…

Read More

जाहू में रसोई गैस को मारामारी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के जाहू क्षेत्र में रसोई गैस के लिए हाहाकार मच गई है। हालत यह है कि क्षेत्र में डेढ़ माह से गैस की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों में जगदीश शर्मा, मुंशी राम, वृज लाल, प्रेम सिंह, राकेश शर्मा, रणवीर ठाकुर, प्रेम लाल, भागीरथ, विनोद ठाकुर, रत्न चंद, रमेश चंद, राज शर्मा, प्रेम सिंह, राकेश शर्मा,…

Read More

45 सीटों पर काबिज होगी भाजपा : धूमल

हमीरपुर : मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पूजा-अर्चना के उपरांत हमीरपुर पहुंचने पर परिधिगृह में हमीरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने बूथ की फीड बैक दी। इस दौरान प्रो. धूमल ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है और 40 से 45 सीटों पर भाजपा विजय होगी। धूमल ने कहा कि पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स ने पूंजी निवेश में हिमाचल को देश के सबसे उत्कृष्ट राज्य के…

Read More

हिमाचल को मिली 44 रनों की बढ़त

नादौन : अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर बेला में अंडर-19 कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे दिन राजस्थान की टीम 55.4 ओवरों में 439 रनों पर आऊट हो गई जिससे हिमाचल को पहली पारी में 44 रनों की बढ़त मिल गई है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि राजस्थान की ओर से पीएस शेखावत ने 52, पीवी जोशी ने 28, एपी तोमर ने 118 व लाम्बा ने 14 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से विनय ने 20 ओवरों ने 48 रन देकर 4, पंकज…

Read More

क्षेत्रीय अस्पताल की साख दाव पर

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। अस्पताल से एक गर्भवती महिला को आनन फानन में टांडा रेफर कर दिया गया। जबकि महिला ने शहर के ही एक निजी अस्पताल में आपरेशन से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला का सफल आपरेशन किया। आखिर किस बात की जल्दबाजी रहती है कि आनन फानन में मरीज को रेफर कर दिया जाता है। सुदेश कुमार ने बताया कि गत शनिवार को जैसे ही डाक्टरों ने उसकी बेटी अंजना कुमारी को…

Read More

हजारों का स्टोर रूम, मशीनरी फिर भी बाहर

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन का अंदाज ही निराला है। पहले तो सवा लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च विभिन्न कार्यों के लिए खरीदी गई मशीनरी खुले में पड़ी रही। नपं को अहसास करवाया तो हजारों रुपए खर्च कर शैड का निर्माण कर दिया गया, लेकिन मशीनरी फिर भी खुले में ही पड़ी हुई है। मशीनरी को उठाकर शैड में रखने का शायद ध्यान ही नहीं रहा। निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनरी व अन्य सामान की देखरेख का जिम्मा सहायक अभियंता सहित तैनात स्टाफ को संभालना चाहिए,…

Read More