डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। विद्युत बोर्ड की कारगुजारी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं में भारी भरकम बिल आने से हड़कंप मच गया है। यहीं नहीं उपभोक्ताओं को विद्युत बिल भी बिल जमा होने से एक दिन पहले थमाए गए हैं। ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं की सिरदर्दी बढ़ गई है। बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। उपभोक्ताओं राम आसरा, सर्वण कुमार, कमल, कपिल, दीप कुमार, पुरुषोत्तम लाल, मिलखी राम, सुहडू राम, सुभाष चंद, संजीव कुमार, पवन कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार आदि ने बताया…
Read MoreCategory: Hamirpur
वन भूमि पर बने दो अवैध भवनों को हटाया
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मेंदो गांवों में वन भूमि पर कब्जा कर बनवाए गए दो भवनों को न्यायालय के आदेशानुसार गिरा दिया गया है। भवनों को वन विभाग ने गिरवाया है। रेंज आफिसर नादौन, देसराज ने कहा कि उपमंडल के चौडू तथा कंडरोला पंचायतों में कार्रवाई के दौरान दो भवनों को गिराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रीतम चंद पुत्र जौहंडू राम निवासी दरकेड, चौडू और रोशन लाल पुत्र सीहणू चंद ने 0.00.92 हेक्टेयर तथा रोशन लाल निवासी कंडरोला के पास 0.03-24 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर रखा था। इस भूमि…
Read Moreगैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा मांगी
हमीरपुर। सामाजिक स्वयंसेवी संस्था (एसवीओ) के सदस्यों ने दिल्ली गैंगरेप के विरोध में गांधी चौंक में प्रदर्शन किया। संस्था के सदस्यों ने गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक रैली निकाल कर घटना के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। संस्था के संयोजक ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि गैंगरेप के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार कडे़ कदम…
Read Moreछेड़छाड़-मारपीट के आरोपी को छह माह की कैद
बड़सर(हमीरपुर)। सब जज कोर्ट बड़सर आदित्य शर्मा ने छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 6 माह की कैद व 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बड़सर कोर्ट के सरकारी वकील शरद लगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 23 नवंबर 2010 का है। सुरेंद्रा देवी पत्नि रमेश चंद गांव गोड़ी अपने पिता विक्रम सिंह के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे घास काटने के लिए गई थी तभी…
Read Moreफायर करने वाला आरोपी जमानत पर रिहा
नादौन(हमीरपुर)। बेला गोलीकांड मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। फायर करने के आरोपी को पुलिस ने वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया है जिसे शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पुत्र रूप चंद निवासी बेला, नादौन ने बंदरों को भगाने के लिए बंदूक से फायर किया। इससे फायर की गई गोली ब्यास नदी के किनारे पर घास काट रही ब्यासां देवी को लग गई। गोली के छर्रे ब्यासां देवी को छाती, गर्दन और सिर पर लगे थे। इसके…
Read Moreनप हमीरपुर के वार्ड-चार में समस्याओं का अंबार
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-4 के रास्तों की हालत खस्ता है। वार्ड के रास्तोें में जगह-जगह गड्ढे पडे़ हुए हैं। लंबे समय से रास्तों की रिपेयर न होने से लोग परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड की गलियोें से गुजरने वाले राहगीरों का रास्ते से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को रास्ते पर गुजरते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड में कई जगह रास्तों का निर्माण कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ है। वार्ड में रास्तों के…
Read Moreबड़सर में युवक की हत्या
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय से तीन किमी दूर लोहाणी गांव में अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक मैहरे बाजार से रात आठ बजे के बाद अपने घर थाना ब्राहमणा जा रहा था। युवक के चेहरे व सिर पर तेज हथियार से प्रहार किए गए हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हत्या की खबर के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। बड़सर उपमंडल की बल्याह पंचायत के गांव…
Read Moreकसवाड़ में मकान राख
बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदडू के गांव कसवाड़ में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार कसवाड़ गांव के शशि पाल पुत्र कांशी राम का मकान जलकर राख हो गया। मकान में आग बुधवार रात करीब 10 बजे लगी। जब आग लगने का पता चला तब तक आग काफी फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखी तथा वे पीडि़त परिवार के घर गए तो परिजन मकान में सोए हुए थे। ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने मकान में लगी आग…
Read Moreनादौन में रसोई गैस एजेंसी का रास्ता साफ
नादौन (हमीरपुर)। यहां गैस उपभोक्ताओं को अब गैस के लिए परेशानी नहीं उठानी पडे़गी। उपभोक्ताओं को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबित पड़ी गैस एजेंसी के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। नादौन में गैस एजेंसी खुलवाने के लिए संघर्ष कर रहे आरके पुरी ने बताया कि क्षेत्र में गैस एजेंसी खुलने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। न्यायालय ने गैस एजेंसी के मार्ग में रुकावट बने चारों मामलों को रद कर दिया है। 2010 से नादौन में गैस एजेंसी खोलने की मांग चली आ रही…
Read Moreडीएसपी ने सुना मृतक के परिजनों-ग्रामीणों का पक्ष
भोरंज(हमीरपुर)। कथेड़ा गांव के युवक की गोली लगने से हुई मौत को लेकर डीएसपी मदन लाल ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के पक्ष को सुना। मामले में ग्रामीण पुलिस पर कोताही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। सुनवाई के दौरान ग्रामीण ड्राइवर और आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाने की मांग पर अडे़ रहे। हालांकि पिछले दिन धरने पर बैठी महिलाओं को पुलिस ने आरोपियाें को घटना स्थल पर ले जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आरोपियों ने घटना स्थल पर जाने से साफ मना कर दिया। पुलिस…
Read More