मनचलों के लिए खेल बना 108 नंबर

हमीरपुर। प्रदेश में निशुल्क 108 सेवा मनचलों के लिए मात्र खेल बनकर रह गया है। ये मनचले 108 नंबर पर काल कर आपरेटरों से अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। गत दस माह में दस अलग अलग मोबाइल नंबरों से 35 हजार 269 काल्स आ चुकी हैं। हालांकि संबंधित नंबरों के उपभोक्ताओं को ऐसा न करने के लिए कंपन्नी द्वारा चेतावनी भी दी गई है। लेकिन इसके बावजूद मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए हैं। कंपनी ने टाप टेन मोबाइल नंबरों की सूची जारी की है, जिनसे एक हजार से अधिक ऐसी काल्स आई हैं। इनके अलावा दर्जनों अन्य नंबर भी हैं, जिनसे 1000 से कम काल्स की संख्या रिकार्ड की गई है।
जनवरी 2012 से अक्तूबर 2012 तक मात्र 10 माह में दस अलग अलग नंबरों से निशुल्क 108 नंबर पर काल्स हुई हैं। संबंधित कंपन्नी आपरेटरस को ही परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है, बल्कि आम लोगों को भी आपदा के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। 108 कंपन्नी के प्रदेश प्रभारी मेहुल सुकुमारन ने बताया कि गत दस मास में दस अलग अलग नंबरों से एक हजार से अधिक काल्स आए हैं। संबंधित मोबाइल नंबरों के उपभोक्ताओं को पुलिस और 108 कंपन्नी के अधिकारियों द्वारा समझाया भी गया। लेकिन इसके बावजूद मनचलों ने अनावश्यक काल्स करनी बंद नहीं की हैं। उन उपभोक्ताओं के खिलाफ कंपन्नी द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, जो 108 नंबर पर अनावश्यक और अश्लील काल्स करते रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबरों की तैयार की गई सूची के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बाक्स:– टाप टैन नंबरों एवं काल्स की संख्या
जनवरी 2012 से अक्तूबर 2012 तक मात्र दस माह में इन नंबरों से एक हजार से अधिक काल्स निशुल्क 108 नंबर पर आई हैं।
मोबाइल नंबर काल्स की संख्या
8679465209 12541
9069269048 8218
8894922162 3839
9459333196 3216
8679925592 1509
9882195270 1411
9459641098 1399
9653987657 1102
9816531119 1031
8626848125 1003
कुल 35,269

Related posts

Leave a Comment