जनता की समस्याओं को देंगे प्राथमिकता : सिंघमार

हमीरपुर। हमीरपुर में आशीष सिंघमार ने बतौर उपायुक्त अपना कार्यभार संभाल लिया है। सिंघमार वर्ष 2008 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले सिंघमार खंड विकास अधिकारी बैजनाथ, उपमंडलाधिकारी पालमपुर और बतौर एडीसी धर्मशाला अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आशीष सिंघमार रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब और हरियाणा में हुई है। इसके बाद इन्होंने दिल्ली आईटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। पत्रकारों से रूबरू होते उपायुक्त सिंघमार ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और निश्चित अवधि…

Read More

रुका हुआ मानदेय नहीं दिया तो होगा घेराव : संघ

बिझड़ी ( हमीरपुर)। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स की बैठक ब्लाक बिझड़ी में भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए एक मांग पत्र सौंपा। भारतीय मजदूर संघ ने बैठक में निर्णय लिया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का मानदेय का नोटिस बाल विकास परियोजना अधिकारी बिझड़ी को दिया जाए। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 15 दिन के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय न दिया गया तो…

Read More

हमीरपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र का जोरदार स्वागत

हमीरपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात पहली बार हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हमीरपुर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। हमीरपुर जिला की सीमा में विभिन्न स्थानों पर जिला वासियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री का इस्तकबाल किया। हमीरपुर परिधि गृह में भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे। हमीरपुर जिला की सीमा पर पहुंचने पर प्रशासन की ओर से नव नियुक्त उपायुक्त आशीष सिंघमार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्वागत किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मधु सूदन,…

Read More

आधार कार्ड बनवाना बना मुश्किल

बिझड़ी (हमीरपुर)। खंड बिझड़ी में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आधार कार्ड बनाने को मात्र एक मशीन का प्रावधान किया गया है। यहां कर्मचारी द्वारा लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए फरवरी और मार्च माह का समय दिया जा रहा है। लोगों के बार बार कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में संबंधित कंपनी और प्रशासन के प्रति रोष है। संजय कालिया, अजय धीमान, दीप कुमार, रमेश चंद, दूनी चंद,…

Read More

सब्जी मंडी के बाहर सामान बेचने पर लगेगी रोक

जाहू (हमीरपुर)। जाहू सब्जी उपमंडी के बाहर बाजार में बाहरी व्यापारियों की गाड़ियां अनाज, फल, सब्जियां नहीं बेच सकेंगी। सब्जी मंडी के बाहर बाहरी गाड़ियों के अनाज बेचने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। मंडी के अंदर ही सामान की बिक्री की जा सकेगी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर समस्त व्यापारियों से आग्रह किया जा चुका है तथा अवहेलना करने वालों के खिलाफ 21 जनवरी से कार्रवाई शुरू होगी। इसके तहत गाड़ियों को सामान सहित जब्त कर सामान की नीलामी की जाएगी। जाहू अनाज उपमंडी की आढ़त एसोसिएशन की बैठक प्रधान रोशन…

Read More

विकास खंड हमीरपुर की 19 पंचायतों में कोरम पूरा

हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन किया गया। हमीरपुर की कुल 24 पंचायतों में से 19 पंचायतों ने अपना कोरम पूरा किया। विकास खंड की पांच पंचायतों नाल्टी, देई का नौण, ब्राहलड़ी, बल्ह और कोर्ट में कोरम पूरा नहीं हो सका। खंड विकास अधिकारी सुनील चंदेल ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में मनरेगा शेल्फ बनाने पर लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों ने पिछला आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने…

Read More

खस्ताहाल भवन में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय

हमीरपुर। उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर का कार्यालय खस्ताहाल भवन में चल रहा है। जर्जर हो चुके भवन के नीचे करीब 40 कर्मचारी ड्यूटी बजाने को मजबूर हैं। कार्यालय भवन की दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका है तथा भवन की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। ऐसे में भवन कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी मिलने के कुछ वर्ष उपरांत भवन का निर्माण हुआ था। भवन का निर्माण भी पुरानी शैली के तहत हुआ है लेकिन मरम्मत के अभाव में भवन खस्ताहाल हो चुका…

Read More

सूमो खाई में गिरी, एक की मौत

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मुंडखर के समीप एक टाटा सूमो करीब 40 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि चालक की पत्नी को घायल अवस्था में सीएचसी भोरंज लाया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन चंद निवासी ठारा, मुंडखर अपनी पत्नी सहित सूमो कार में जाहू की तरफ जा रहा था। इस दौरान सूमो मुंडखर के पास अनियंत्रित…

Read More

सीमेंट के मनमाने दाम वसूलने पर लोगों में रोष

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के सपडोह वार्ड से जिला परिषद सदस्य नीलम चौधरी ने प्रदेश में सीमेंट के अलग-अलग दामों पर रोष जताया। कहा कि प्रदेश के भीतर लोगों को महंगे दामों पर सीमेंट खरीदना पड़ रहा है तथा पड़ोसी राज्यों में कहीं सस्ता सीमेंट उपलब्ध है। जबकि सीमेंट कंपनियां प्रदेश से ही सीमेंट की आपूर्ति कर रही हैं। चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से गोरखधंधे पर शिकंजा कसने के लिए कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीमेंट के दाम मनमर्जी से तय किए जा…

Read More

बड़सर में 18 घंटे तक बीएसएनएल सेवा ठप

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा 18 घंटे तक बाधित रहने से क्षेत्र के एक हजार उपभोक्ताओं को लैंडलाइन सेवा बंद रहने परेशानी उठानी पड़ी। एक्सचेंज में विद्युत लाइन खराब होने से समस्या बताई जा रही है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल निगम से दूरसंचार सेवा सुचारु रखने का आग्रह किया। बड़सर एक्सचेंज के तहत शनिवार शाम साढ़े सात बजे लैंडलाइन सेवा बंद हो गई। इससे एक्सचेंज के अंतर्गत आने बाले सभी फोन बंद रहे। उपभोक्ताओं को कई जरूरी फोन करने थे लेकिन सेवा नहीं होने से परेशानी रहे। दूसरे दिन…

Read More