बिना बिल का तीन लाख का सामान पकड़ा

हमीरपुर। हमीरपुर के लदरौर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने तीन लाख का बिना बिल का सामान पकड़ा है, जिस पर विभाग ने मौके पर ही 75 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ियों के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक बोर्ड से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। इसमें करीब सात लाख का सामान भरा हुआ था। ट्रक में करीब तीन लाख का सामान बिना बिल के ले जाया जा रहा था। अधिकारियों के रिकार्ड खंगालने पर तीन लाख का सामान बिना बिल के…

Read More

नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू

हमीरपुर। हमीरपुर के एपीएल राशन कार्ड धारकों को पूरे एक वर्ष बाद नए राशन कार्डों की सौगात मिलने जा रही है। पुराने राशन कार्डों की वैद्यता पिछले वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गई थी। इसके कारण उपभोक्ता फटे पुराने राशन कार्डों पर ही राशन ले रहे थे। नौबत यहां तक आ गई थी कि पुराने राशन कार्डों पर अतिरिक्त कागज चिपकाकर उपभोक्ताओं को राशन लेना पड़ रहा था लेकिन अब हमीरपुर के एपीएल कार्ड धारक मार्च माह से नए राशन कार्डों पर राशन ले सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को फटे…

Read More

टनकरी में लाखों की चोरी

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज में चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं, तो दूसरी ओर चोरी का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही चोरों ने दिनदिहाड़े घर में सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया था और एक लाख रुपए की संपत्ति उड़ाई थी। एक दिन बाद फिर चोरों ने डेढ़ लाख रुपए के गहनों, नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंडखर…

Read More

पाक पर कार्रवाई करके दें सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि : बीरबल

नादौन (हमीरपुर)। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर भारत के सैनिकों पर हमले की घटना का एनएसयूआई ने भी विरोध किया। शनिवार को नादौन के युवाओं ने एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष नादौन बीरबल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने मिलकर पाकिस्तान का झंडा जलाकर रोष जताया। युवाओं में शशी शर्मा, बीरबल, जोगी, अमित, सुनील, सोनिका, मोनिका, रजनी, किरन, प्रियंका, अनिल, अंकित ठाकुर, मनी राम, संजू आदि युवाओं ने मिलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। बीरबल ने कहा कि भारत की तरफ से किए जा रहे शांति के…

Read More

भारत जागो, विश्व जगाओ’ का जयघोष गूंजा

हमीरपुर। ‘भारत जागो, विश्व जगाओ’ के जयघोष के साथ स्वामी विवेकानंद सार्द्धशती समारोह का विधिवत आगाज हुआ। विवेकानंद जयंती पर जिला भर में दर्जन भर स्थानों पर शोभा यात्राओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष भगवान दास ने स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। चिरंजी लाल ने कहा कि विवेकानंद का जीवन समाज के सभी वर्गों के लिए विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। पराधीनता के दौरान विवेकानंद जी ने न केवल हिंदू दर्शन बल्कि भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया। इसके…

Read More

हमीरपुर में ठंड से मरीज परेशान

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मरीज ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं। अस्पताल में डाक्टरों के लिए तो हीटिंग व्यवस्था का पूरा प्रावधान है लेकिन मरीजों और उनके परिजनों के लिए हीटिंग व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में मरीज और उनके परिजन क्षेत्रीय अस्पताल में ठंड से ठिठुरने को मजबूर हैं लेकिन अस्पताल प्रबंधन समस्या से अनभिज्ञ बना हुआ है। लोगों में सुरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद, गुड्डो देवी, नंद लाल, सोहन लाल, कश्मीर चंद, माया देवी, सुकन्या देवी, कैलाश नाथ, रोहित कुमार, अभिषेक बन्याल, सुमित नागपाल आदि का…

Read More

पंचायत सहायकों की पांच नियुक्तियां रद

बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत पंचायत सहायकों की आठ नियुक्तियों में से पांच को रद कर दिया गया है। जिलाधीश ने यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से रद कर दी हैं। एक पद को नियुक्तियों के एक माह बाद ही रद कर दिया गया था। गौर रहे कि पूर्व भाजपा सरकार के शासनकाल में पंचायत सहायकों के कुल आठ पदों की नियुक्तियां की गई थीं लेकिन लोगों ने इन नियुक्तियों का काफी विरोध किया था। विकासखंड कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था। क्षेत्र के लोगों ने पंचायत सहायकों…

Read More

नादौन नगर पंचायत में नहीं मिल रहे सचिव

नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में नियमित तौर पर सचिव की तैनाती होने के बावजूद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्या का समाधान करने की मांग की है। प्रदेश सरकार ने लगभग एक साल पहले नगर पंचायत नादौन में सचिव के पद पर तैनाती करके मैहतपुर नगर पंचायत के सचिव का कार्यभार भार नादौन के सचिव पीसी बत्रा को सौंपा था। सचिव ने कार्यभार संभालने के बाद नगर पंचायत नादौन का काम मैहतपुर नपं में बैठकर ही संचालित…

Read More

नहीं हटे बड़सर में हाइवे किनारे पड़े मिट्टी के ढेर

बड़सर(हमीरपुर)। ऊना अग्धार मंड़ी के बड़सर के नजदीक सुपर हाइवे किनारे पड़े मिट्टी के ढेरों को अभी तक नहीं हटाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद सुपर हाइवे में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बरसात में कई स्थानों में मिट्टी के ल्हासे पड़ गए थे। सुपर हाइवे निर्माणाधीन कंपनी द्वारा इन ढेरों को नहीं हटाया गया। सुपर हाइवे में कई स्थानों में उखाड़ी गई सड़क साइन बोर्ड के बिना हादसे को न्योता दे रही है। कंपनी की लापरवाही के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़…

Read More

हमीरपुर की सीवरेज लाइनों की हालत खस्ता

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में सीवरेज लाइनें खस्ताहाल हैं। कई जगह सीवरेज लाइनें अवरुद्ध पड़ी हैं। इससे फैली दुर्गंध से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या के प्रति कई बार नप को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। नगर परिषद एरिया में रहने वाले लोगों में हंस राज, इंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, सुमेश कुमार, मदन मोहन, विनोद शर्मा, राजेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, विक्रम, सुनीता, प्रतिभा, नीरज, सुभाष, सोहन, अतुल, प्रताप, आनंद, महेश, पंकज,…

Read More