चार सौ परिवारों को नहीं मिले आधार कार्ड

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की जजरी पंचायत में चार सौ परिवारों को अभी तक आधार कार्ड नहीं मिले हैं। जबकि अक्तूबर 2011 ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनाए थे। इनमें से सौ परिवार परिवार के मुखिया है। सरकार की सब्सिडी योजना के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है। इस कारण पंचायत के ग्रामीण आधार कार्ड नहीं मिलने से चिंतित हैं। शुक्रवार को ग्राम पंचायत जजरी में ग्राम सभा की बैठक में आधार कार्ड मुहैया करवाने की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों हंस राज, किशोरी लाल, आशा देवी, बांकू राम, केसरी देवी, ओंकार…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड

हमीरपुर। बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। तीन दिन के पुलिस रिमांड के उपरांत आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड मिला है। आरोपी पर अपनी ही मंदबु़द्धि बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां पर न्यायालय ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Read More

एनएच पर बस पलटी, 9 घायल

नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नादौन के समीप गगाल गांव में वीरवार देर रात बारातियों को वापस ले जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस दुर्घटना में नौ लोग घायल हुए हैं तथा दो गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना का कारण बस की तेज रफ्तार माना जा रहा है। नादौन पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। देस राज निवासी गरयाली बड़ा के पुत्र नीरज की बारात गरयाली से निकटवर्ती गांव…

Read More

जाहू कस्बे में पेयजल संकट

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाला जाहू कस्बा पिछले एक वर्ष से पेयजल के लिए तरस रहा है। जाहू पंचायत के तहत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवोें को पेयजल किल्लत उठानी पड़ रही है। गांवों में पंचायत द्वारा अपने स्तर ही पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जाहू के गांवों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए अवाहदेवी-कंडापतन पेयजल योजना स्वीकृत हुई थी। योजना के तहत जाहू के हौड़, ढ़ोहब, तंगभटी, जाहू खुर्द और बाजार का क्षेत्र लाभान्वित होना था लेकिन योजना तो शुरू हो गई मगर ये…

Read More

हजारों बच्चों की वर्दी सिलाई खर्च पर संकट

हमीरपुर। जिले में हजारों बच्चों की स्कूली वर्दी के सिलाई खर्च पर संकट बन गया है। बजट की कमी से यह आफत आई है। शिक्षा विभाग वर्दी सिलाई खर्च आवंटन के फेर में उलझ गया है। पहले लॉट की वर्दियों का बजट आवंटित करना विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। अटल वर्दी योजना से स्कूली छात्रों को वर्दियां बांटी गई है लेकिन वर्दियां आवंटित होने के करीब सात माह उपरांत भी स्कूली बच्चों को सिलाई खर्च नहीं मिल पाया है। हमीरपुर में वर्दियों के सिलाई खर्च के लिए…

Read More

200 को नौकरी देगी निजी कंपनी

हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय में 200 युवाओं को रोजगार मिलेगा। मल्टी नेशनल कंपनी सेमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंटरव्यू लेगा। साक्षात्कार 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से रोजगार कार्यालय हमीरपुर में लिए जाएंगे। इसमें 150 पद आपरेटर और 50 मैकेनिक के पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार में हमीरपुर के अलावा सरकाघाट और घुमारवीं तहसील के प्रार्थी भाग ले सकते हैं। आपरेटर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है। प्रार्थी दस जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण हो। आपरेटर के लिए दस जमा दो प्रार्थियों को ही प्राथमिकता…

Read More

गायनी वार्ड पर दिन भर ताला

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी कक्ष में दिन भर ताला लटका रहा। चिकित्सक न होने से गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद गर्भवती महिलाओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। रमेश कुमार, सरीता देवी, सुनीता कुमार, रीना देवी, रोहित पटियाल, सीमा देवी, सलोचना का कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में गायनी कक्ष के बाहर सोमवार को दिन भर ताला लटका रहा। दरवाजे पर न तो कोई सूचना पत्र लगाया गया था और न ही किसी कर्मचारी या अधिकारी ने उन्हें डाक्टर के न आने की सूचना…

Read More

विकास पर जिप बैठक में बवाल

हमीरपुर। जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर गहमागहमी हुई। जिप सदस्यों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। विकास कार्य को लेकर भी बवाल मचा। बैठक जिप अध्यक्ष सरला शर्मा की अध्यक्षता में हुई। एडीसी राजेश्वर गोयल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पहले 13वें वित्त आयोग आवंटित बजट पर विचार विमर्श हुआ। वार्ड नंबर 14 की पार्षद अरविंद कौर राणी ने पिछली बैठक में महिला मजदूर की मृत्यु पर मुआवजे की मांग को लेकर विभाग के जवाब पर असहमति जताई। खंड विकास अधिकारी बिझड़ी केे अनुसार…

Read More

नादौन में व्यर्थ बह रहा पेयजल

नादौन (हमीरपुर)। शहर में अधिकतर पेयजल पाइपें फटी हैं। इससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। कई पाइपें गंदी नालियों में डाली गई हैं। लोगों को दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। बलदेव कुमार, राजेंद्र कुमार, मोनू कुमार, हरीश कुमार, राज कुमार, राणौ राम, निशु कुमार, राजू, अमित कुमार, नितिन कुमार, राघव कुमार, मोहित कुमार, साहिल कुमार, लक्की का कहना है कि शहर में अधिकतर पेयजल पाइपें निकास नालियों से होकर गुजरती हैं। यह जगह जगह से लीकेज…

Read More

बल्याह पंचायत में महंगा पड़ेगा ‘कश’

बड़सर (हमीरपुर)। बल्याह पंचायत में ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले पर जुर्माना किया जाएगा। बैठक में पंचायत को धूम्रपान मुक्त घोषित किया गया। सोमवार को बल्याह पंचायत की ग्रामसभा की बैठक प्रधान सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। पंचायत सचिव अमित कुमार ने बताया कि ग्राम सभा का पिछला कोरम पूरा नहीं हो पाया था। बैठक में 151 सदस्याें ने भाग लिया तथा कोरम पूरा हुआ। बैठक में 2013-14 के बजट, अंके क्षण, निरीक्षण पत्र पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास…

Read More