भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत आते भलवाणी क्षेत्र में नाके के दौरान पकड़े गए चरस आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तूलेराम पुत्र शेषराम को भोरंज पुलिस ने शुक्रवार रात नाके के दौरान 705 चरस सहित रंगे हाथों दबोचा था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां उसे पांच दिन के पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी भोरंज ओम चंद का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड…
Read MoreCategory: Hamirpur
वीरेंद्र व सोनिया सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक
टौणीदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी में कल्पना चावला हाउस बेस्ट हाउस के पुरस्कार से नवाजा गया। वीरेंद्र और सोनिया स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक, बंतो देवी सर्वश्रेष्ठ सिंगर घोषित की गई। साल भर बेहतरीन कार्य करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणीदेवी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया जिसमें एसएमसी के प्रधान अशोक ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। साल भर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सोनिया कुमारी वेस्ट वक्ता, ममता कुमारी,…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया रेल विस्तार का मुद्दा
हमीरपुर। सुजानपुर विस क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा ने ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर को रेल संपर्क से जोड़ने की वकालत की। राणा ने केंद्रीय रेलमंत्री पवन कुमार बंसल से मिलकर मांग को प्रमुखता के साथ रखा। राणा ने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात की। उनके साथ हिमाचल से संबंध रखने वाले लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी था। राणा ने केंद्रीय रेल मंत्री से हिमाचल में रेल विस्तार के मामले को भी प्रभावी ढंग से उठाया और मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। राणा ने तर्क दिया कि पूरे देश…
Read Moreनादौन में 3282 प्रवासी मजदूरों ने करवाया पंजीकरण
नादौन (हमीरपुर)। बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों को चेतावनी देते थाना प्रभारी मूलराज ने कहा कि कोई भी प्रवासी बिना पंजीकरण पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रवासी शहर में आता है तो वह अपना पंजीकरण स्थानीय थाने में अवश्य करवाएं। अगर कोई प्रवासी बिना पंजीकरण पकड़ा जाता है तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिना पंजीकरण के प्रवासी मजदूरों को किराए पर मकान देने वाले या मजदूरी का कार्य देने वाले ठेकेदारों के…
Read Moreबिना रेट लिस्ट मीट बेच रहे दुकानदारों को चेतावनी
जाहू (हमीरपुर)। जाहू कस्बे में मीट विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। इसके चलते शनिवार को पुलिस प्रशासन ने एक विशेष अभियान के तहत मीट शॉपस का निरीक्षण किया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे बिना डाक्टरी सलाह के मीट न बेचें। इस दौरान दुकानदारों को मनमर्जी के दाम न बसूलने और दुकान में रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए। इस दौरान पुलिस ने कई दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी राज कुमार ने बताया कि जाहू की मीट की दुकानों के चैकिंग…
Read Moreकब होगा सुजानपुर में पर्यटन विकास
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं होने के बावजूद ऐतिहासिक नगरी को पर्यटन के पंख नहीं लग पाए हैं। हालांकि राजनेता अपने भाषणों में सुजानपुर को पर्यटन नगरी बनाने की घोषणा करते हैं लेकिन उनकी ये घोषणाएं आज तक धरातल पर लागू नहीं हो पाई हैं। हालांकि कटोच वंश से संबंधित केंद्र्रीय मंत्री चंद्रेश रानी की कुलदेवी टीहरा में है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार चाहे तो यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हो सकती हैं। सुजानपुर से दो किमी की दूरी पर स्थित टीहरा को महाराजा संसार चंद…
Read Moreहमीरपुर में 11 दुर्घटनाओं में 9 लोगों ने गवाई जान
हमीरपुर। हमीरपुर में नए वर्ष का जनवरी माह लोगों को कई जख्म और दर्द दे गया। वर्ष के पहले माह में ही जिलाभर में कुल 11 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें नौ लोगों ने अपनी जान से हाथ धो लिया। जबकि विभिन्न हादसों में 39 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकतर सड़क हादसे वाहनों की तेज गति के कारण हुए हैं। जनवरी माह में सदर थाना के अंतर्गत कनकरी पावर ग्रिड का लेंटर गिरने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। यहां आठ अन्य प्रवासी…
Read Moreनादौन में बुजुर्गों को आधार कार्ड बनवाना मुसीबत
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद वरिष्ठ नागरिकों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों में हरदेव सिंह परमार, मेहर सिंह, अमर नाथ, उत्तम चंद, कल्याणी देवी, वर्फी देवी, सूबे. बतन सिंह आदि का कहना है कि नादौन में आधार कार्ड बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बुजुर्गों के लिए अलग से आधार कार्ड बनवाने के…
Read Moreकार्यालय बदलने पर भाजपा ने जताया विरोध
हमीरपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा हमीरपुर जिला में स्थित हिमुडा के वृत्त कार्यालय को धर्मशाला स्थानांतरित करने पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा मीडिया प्रभारी विजय पाल सोहारु ने प्रदेश सरकार को जनहित से जुड़े मामलों पर जल्दबाजी में निर्णय न लेने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आती है, क्षेत्रवाद की राजनीति को तरजीह देती है। वर्ष 2003 में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होते ही हमीरपुर जिला के जंगलबैरी में स्थित आईआरबी बटालियन को बिना किसी कारण तबदील कर दिया था। सोहारु ने गत दिनाें कैबिनेट…
Read Moreबरोटी में रहस्यमयी परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत
बड़सर-बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत भैल के तहत आने वाले गांव बरोटी में रहस्यमयी परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के कारण को लेकर पुलिस भी उलझन में फंसी हुई है। पुलिस पहले मौत का कारण गोली लगना मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम के बाद लोहे का टुकड़ा मिलने से उलझ गई है। बहरहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रशोत्तम दास पुत्र लौका राम उम्र 48 वर्ष गांव बरोटी शुक्रवार सुबह अपने घर के आंगन में औजारों को सेंक रहा था तथा…
Read More