बिझड़ी (हमीरपुर)। उठाऊ पेयजल योजना झंझयाणी मसलाणा खुर्द के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने का कार्य बिना टेंडर शुरू कर दिया गया है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों ने प्रशभनचिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व भाजपा सरकार के समय सिरयाली खड्ड में बोर का शिलान्यास हुआ था। कार्य के लिए लगभग 35 लाख के करीब धन राशि मंजूर हुई थी। कैलू मंदिर में एक मेन टैंक स्थापित किया गया है। मेन टैंक से हरिजन बस्ती, मसलाणा खुर्द की करीब दो हजार आबादी के डेढ़, सवा और आधी इंच…
Read MoreCategory: Hamirpur
ऊहल में ल्हासा गिरने से दो मार्ग बंद
ऊहल/टौणीदेवी (हमीरपुर)। चार दिनों से लगातार जारी बारिश के कारण ऊहल में एक बड़ा ल्हासा गिरने से टौणीदेवी-ककड़ मुख्य मार्ग व ऊहल से लडियार संपर्क मार्ग दोनों बंद हो गए। ककड़ मार्ग को दो घंटे बाद बहाल कर दिया गया तथा लडियार मार्ग को दोपहर बाद बहाल किया गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं एनएच-70 पर कोल्हूसिद्ध की पहाड़ी से पत्थर गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को ऊहल में एक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गिर…
Read Moreबिरड़ी से सोलर लाइट की बैटरी ले उडे़ चोर
टौणीदेवी (हमीरपुर)। कैहरवीं पंचायत के बिरड़ी गांव में लगी एक सोलर लाइट की बैटरी को चोर ले उडे़ तथा एक अन्य को भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार कैहरवीं पंचायत के बलोह गांव में सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग से सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी जिससे लोगों को रात को आने जाने की बेहतर सुविधा मिल सके…
Read Moreहमीरपुर-जाहू, अवाहदेवी सड़क मार्ग खस्ताहाल
हमीरपुर। जिला की सड़कों में पड़े गड्ढों को कंकरीट और मिट्टी से भरा जा रहा है। ऐसे में सड़कों पर पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। ऐसी सड़कों पर अधिकतर दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं लेकिन इसके बावजूद विभाग द्वारा सड़कों का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों और लोगों में संबंधित विभाग के प्रति रोष है। लोगों में प्रवीण कुमार, सुरेश कुमार, नवीन शर्मा, आशुतोष, रघुवीर सिंह, दिले राम, करतार चंद, कुलभूषण शर्मा, रोहित कुमार, प्रताप चंद, ठुणिया…
Read Moreअब ईमेल से मिलेगी मामले की जानकारी
हमीरपुर। अब लोगों को ई मेल के माध्यम से संबंधित मामलों की जानकारी मुहैया हो सकेगी। वहीं फेसबुक पर भी जिलावासियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस अधीक्षक जेआर चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिलावासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने को पुलिस प्रशासन ने निर्णय लिया है जिससे प्रत्येक नागरिक सीधा पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति पुलिस थाना या चौकी में शिकायत दर्ज करवाता है…
Read Moreबिना नल लगाए थमा दिया 475 रुपए का बिल
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के आईपीएच विभाग द्वारा बिना नल लगाए पानी का 475 रुपए का बिल देने का मामला प्रकाश में आया है। आईपीएच विभाग के बिल ने बल्ह नलोचां के कर्मचंद के होश उड़ा दिए। आईपीएच ने अप्रैल 2012 को निजी नल स्वीकृत किया था। विभाग ने उसे नल तो नहीं लगाया लेकिन बिल अवश्य थमा दिया। आईपीएच विभाग बड़सर उपमंडल कार्यालय द्वारा अप्रैल 2012 को ग्राम पंचायत कलवाल के गांव बल्ह नलोचां के कर्मचंद पुत्र ध्यान चंद को निजी नल स्वीकृत हुआ था। कर्मचंद ने घर तक सात पाइपें…
Read Moreस्वामी प्रणवानंद को मंदिर खाली करने के निर्देश
हमीरपुर। ठाकुरद्वारा जमली धाम मंदिर कमेटी की बैठक उपप्रधान बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बलदेव शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्वामी प्रणवानंद द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। मंदिर में लड़की के साथ रहना अधर्म है तथा मंदिर नियमों के विरुद्ध है। कमेटी के इकरारनामे के तहत मंदिर के स्वामी प्रणवानंद ने नियमों का उल्लंघन किया है। स्वामी प्रणवानंद मंदिर में लड़की के साथ रहता है जो नियमों के विरुद्ध है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि स्वामी 10 फरवरी तक मंदिर…
Read Moreनादौन क्षेत्र में ब्राडबैंड तथा मोबाइल सेवा रही ठप
नादौन (हमीरपुर)। नादौन क्षेत्र बीएसएनएल सुविधाएं दूसरे दिन भी ठप रही हैं। इससे मोबाइल और ब्राडबैंड उपभोक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं साइबर संचालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन ब्राडबैंड सुविधा ठप रहने से उन्हें मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। वहीं कई अभ्यर्थी एचएएस की परीक्षा को आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। उपभोक्ताओं डिम्पल कटोच, विक्रम कुमार, संजीव कुमार, अरविन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, तनुज कुमार, आशीष कुमार, अतुल कुमार, आशु कुमार, रिशु कुमार, रवि चौहान,…
Read Moreनादौन पुलिस ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह
नादौन (हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते थाना प्रभारी मूलराज की अगुवाई में स्थानीय बस अड्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है। विशेष अभियान के तहत मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति में वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा…
Read Moreचरस रखने पर सवा सात की जेल
हमीरपुर। हिरोइन और चरस सहित रंगे हाथों धरे आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सवा सात साल का कारावास और 55 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। आरोपी को सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश भूपेश शर्मा ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत आरोपी को सजा सुनाई है। उप पुलिस अधीक्षक राज्य एवं सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो बलवीर सिंह ने बताया कि 3 मई 2012 को विजिलेंस हमीरपुर की टीम गश्त पर थी तो शुक्कर खड्ड में किशोरी लाल निवासी…
Read More