हमीरपुर। जिला में राशनकार्ड धारकों को अभी तक हर माह मिलने वाली सस्ती दालों का कोटा नहीं मिल पाया है। उपभोक्ता अभी तक मार्च माह की दालों के कोटे का इंतजार कर रहे हैं। निगम के गोदामों में अभी तक दालों की आपूर्ति नहीं पहुंची है। केवल सरसों के तेल की सप्लाई ही गोदामों तक पहुंच पाई है। इस कारण आवंटन का कार्य शुरू नहीं हो सका है। आपूर्ति न पहुंचने के कारण जिला के अंतर्गत करीब एक लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा…
Read MoreCategory: Hamirpur
भोटा में आवारा बैल ने तीन लोगों को किया घायल
भोटा (हमीरपुर)। भोटा में आवारा बैल के आतंक से क्षेत्रवासी सहमे हुए हैं। आवारा बैल ने तीन लोगों का गंभीर रूप से घायल कर दिया है। प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। प्रशासन सब जानते हुए मौन बैठा है। भोटा में आवारा बैल के हमले से पहले भी एक व्यक्ति अपनी टांग तुड़वा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 में रहने वाले संजीव कुमार पर बैल ने अचानक पीछे से हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने बैल…
Read Moreचोरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणीदेवी में चोरी की घटना का एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं चल पाया है। इससे दुकानदारों में रोष बना हुआ है तथा जल्द मामले की गुत्थी को सुलझाने का आग्रह किया है। लगभग एक माह पहले तीन दुकानों के ताले टूटे थे तथा सामान, नकदी चोरी हुई थी लेकिन पुलिस चोरों का सुराग लगाने में सफल नहीं हो पाई है। पहले भी क्षेत्र में चोरी की कई वारदातें हुईं लेकिन इनके पास पुलिस नहीं पहुंच पाई। पुलिस चार दिन भागदौड़ करने के बाद फाइल को डंप…
Read Moreआंगनबाड़ी केंद्र रोपा में सिलेंडर और अन्य सामान चोरी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी केंद्र रोपा के चोरों ने ताला तोड़ दिया तथा सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र रोपा का बीती रात को चोरों ने ताला तोड़ दिया तथा इसके अंदर रखा सामान उड़ा ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जब सुबह देखा तो ताले टूटे हुए थे। इसके चलते वह हक्के बक्के रह गए तथा इसकी सूचना पंचायत व पुलिस को दी गई। रोपा पंचायत के उपप्रधान रणजीत सिंह ने सूचना पुलिस…
Read Moreआयुर्वेदिक अस्पताल मैहरे का भवन निर्माण अधर में
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल मैहरे के ऊपरी मंजिल पर बन रहे भवन का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। भवन निर्माण के लिए बजट उपलब्धता के बावजूद एक साल से निर्माण कार्य नहीं कर रहा है। भवन निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण क्षेत्र के लोग ब्लाक अधिकारी खफा हैं। क्षेत्र के लोगों ने भवन निर्माण का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। उपमंडलीय आयुर्वेद अस्पताल मैहरे ऊपरी मंजिल बनाने के लिए 3.71 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। राशि से मात्र लेंटर…
Read Moreआधार कार्ड केंद्र पर लटका ताला, लोग परेशान
हमीरपुर। विकास खंड कार्यालय हमीरपुर के आधार कार्ड केंद्र पर पूरा दिन ताला लटका रहा। आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा तीन बजे तक इंतजार करने के पश्चात वापिस लौटना पड़ा। हालांकि केंद्र के बाहर तकनिकी खराबी के कारण दोपहर तक केंद्र बंद रखने का बोर्ड टंगा हुआ था जिसे देखकर बहुत से लोग दोपहर तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर बाद भी कर्मियों के न पहुंचने से लोग मायूस होकर लौट गए। केंद्र में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे लोगों राकेश कुमार,…
Read Moreट्रक-टैंपो टक्कर में तीन घायल
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नादौन के समीप गगाल में सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया, तीनों का उपचार दिया गया। ट्रक और टैंपों के बीच टक्कर के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। टैंपो के चालक सुनील कुमार पुत्र उधम सिंह निवासी औद्योगिक क्षेत्र कोहला ने बताया कि वह अपनी माता कमलेश कुमारी तथा एक अन्य रिश्तेदार रजनी देवी के साथ हमीरपुर से नादौन…
Read Moreकार ब्यास में गिरी, चालक की मौत
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर-संधोल मार्ग पर मेहलड़ू के समीप आल्टो कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में लुढ़क गई। दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कार को नदी से बाहर निकाला। कार में से चालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। संभावना है कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात घटित हुई हो। शनिवार सुबह लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को…
Read Moreहमीरपुर शहर बनेगा सोलर सिटी
हमीरपुर। हमीरपुर शहर को सोलर सिटी बनाने को लेकर कवायद शुरू की गई है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजी गई है। डीपीआर को स्वीकृति मिलने के पश्चात प्रोजेक्ट पर विधिवत रूप से कार्य शुरू होगा। पहले चरण में शहर के कुछ हिस्सों को प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है जिसके पश्चात पूरे शहर को प्रोजेक्ट में शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट सिरहे चढ़ने पर दो फायदे होंगे, बिजली की बचत होगी तथा नगर परिषद को बिजली के भारी भरकम बिलों से छुटकारा मिलेगा। बिजली…
Read Moreहुड़दंग मचाते धरा प्रवासी
हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने डांग क्वाली के पास हुड़दंग मचाते हुए एक प्रवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति संदिग्धावस्था में घूम रहा था। व्यक्ति ने अपनी पहचान पूर्ण चंद निवासी झारखंड के रूप में बताई है। पुलिस अधीक्षक जगत राम चौहान ने बताया कि पुलिस ने 114 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Read More