कांग्रेस से छुटकारा पानी चाहती है देश की जनता : अनुराग

टौणीदेवी (हमीरपुर)। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की जनता अब यूपीए सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। उसके घटक दल भी साथ छोड़ रहे है। वीरभद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले हाथ से झोला छिना तथा अब मुंह से राशन भी छिना जा रहा है। अनुराग शुक्रवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहकड, टौणीदेवी, कडियार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों के बाद टौणीदेवी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यूपीए सरकार अब तक की सबसे निक्कमी, भ्रष्ट सरकार साबित…

Read More

आंगनबाड़ी केंद्र अवाह में सामान चोरी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के आंगनबाड़ी केंद्र अवाह में ताले तोड़ चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। चोर आंगनबाड़ी केंद्र में ताले तोड़ कर राशन और अन्य सामान चुराकर ले गए। केंद्र में गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो पतीले, गिलास व राशन भी गायब हैं। चोर गर्भवती महिलाओं व नन्हें बच्चों के पौष्टिक आहार का राशन भी चुरा ले गए। अवाह गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पुलिस में शिकायत के मुताबिक चोरों ने वीरवार रात…

Read More

तालाब में डूबकर रेलकर्मी की मौत

लंढौरा (रुड़की)। साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे रेलवे विभाग के एक टोकन पोर्टर की बृहस्पतिवार की रात तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हमीरपुर के गांव रैली जजरी निवासी जोगेंद्र (50 वर्ष) की बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे से साउथ केबिन लक्सर बाइपास पर ड्यूटी थी। प्रतिदिन की भांति वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। ग्राम बहादरपुर स्थित तालाब के पास पहुंचते ही उसकी…

Read More

बडैहर गांव में पेयजल संकट

भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बडैहर मेें पेयजल संकट गहरा गया है। जबकि अभी गर्मियों का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है। ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। बडैहर गांव में पिछले 15 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हुई है जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पानी न आने की शिकायत आईपीएच विभाग के कार्यालय में की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इसके चलते ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताया है। ग्रामीणों…

Read More

टेलीफोन केबल कटने से 250 टेलीफोन डेड

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर एक्सचेंज के तहत पड़ने वाले गांव हरसौर, पथल्यार, कसवाड, भालत बल्याह के लगभग 250 टेलीफोन केबल तार कटने से बंद पडे़ हुए हैं। गांवों को जाने वाली टेलीफोन केबल हरसौर के पास से कट गई है। टेलीफोन के साथ ही ब्रॉडबैंड सेवा भी बंद पड़ी हुई है। उपभोक्ताओं ने शिकायत बीएसएनएल बड़सर में कर दी थी लेकिन बंद पडे़ टेलीफोन ठीक नहीं हो पाए हैं। लेखराम, सदाराम, शक्ति चंद, पृथ्वी सिंह, दीना नाथ, व्रहम दास, कर्म चंद, सुखराम, सुहडू राम, सुख लाल, पवन कुमार, गरीबो देवी, कमला…

Read More

झनिक्कर में ट्राला लुढ़का, तीन गंभीर घायल

टौणी देवी (हमीरपुर)। बारीं पंचायत के झनिक्कर गांव में एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में ट्राले में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गंभीर घायल युवक को हमीरपुर के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झनिक्कर गांव में एक ट्राले को मोड़ते समय डंगा बैठ गया। वाहन खाई में लुढ़क गया। इसमें झनिक्कर गांव के तीन लोग सवार थे। 30 वर्षीय प्रभात पुत्र दीनानाथ, 16 वर्षीय अक्षित पुत्र दिनेश कुमार और 18 वर्षीय अक्षय पुत्र राजेश…

Read More

अधेड़ आशिकमिजाज की धुनाई

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के साथ लगते एक गांव में ग्रामीणों ने एक अधेड़ आशिक की जमकर धुनाई कर आशिकी का भूत उतारा। ग्रामीण आशिकमिजाज अधेड़ की हरकतों से काफी दिन से परेशान थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधेड़ शख्स नशे में क्षेत्र की एक महिला को अक्सर धमकाता था। वह रात भर हुड़दंग मचाता रहता था। आरोपी महिला के पति को भी धमका रहा था। ग्रामीण उसकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे। सोमवार रात्रि को जैसे ही वह गांव में पहुंचा तो महिला के पति ने ग्रामीणों…

Read More

टोपी तो पहनी ‘हाथ’ कब मिलाएंगे?

हमीरपुर। आगाज भी अच्छा और समय भी अनुकूल था… फिर क्या कारण रहे कि होली मेले के शुभारंभ पर सुजानपुर के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार का साथ थामने की घोषणा नहीं की। प्रदेश सरकार की ओर से भी विधायक को साथ लेने की घोषणा नहीं हो सकी। मेले का शुभारंभ होने के पश्चात राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सभी अपने हिसाब से घटनाक्रम के तार जोड़ रहे हैं। होली मेले के शुभारंभ पर सुजानपुर के निर्दलीय विधायक राजेंद्र राणा के कांग्रेस सरकार…

Read More

दिव्य आदर्श स्कूल में ‘राधा तेरी चुनरी…’

भोटा (हमीरपुर)। दिव्य आदर्श पब्लिक स्कूल भोटा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। किसी ने मेरा श्याम देखा…, राधा तेरी चुनरी…, काला गेारिया सहित कई अन्य गानों पर विद्यार्थियों ने डांस की प्रस्तुति देकर खूब धमाल मचाया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि विद्यार्थी को…

Read More

क्षेत्र के विकास को सदैव तत्पर रहूंगा : राणा

सुजानपुर (हमीरपुर)। विधायक आप के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने ग्राम पंचायत पटलांदर के जीहड़ गांव और रंगड़ पंचायत के रंगड़ गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। राजेंद्र राणा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष समस्याएं रखीं। लोगों ने 41 प्रार्थना पत्र दिए। 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए प्रेषित किया गया। उन्होंने निजी तौर पर तीन गरीब…

Read More