महिला को फोन पर तंग करने वाले पर मामला दर्ज

हमीरपुर। हमीरपुर के एक महिला ने मंडी के युवक के खिलाफ मोबाइल पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि राजीव सिंह निवासी मंडी उसे मोबाइल पर काल्स और एमएसएम भेज कर तंग कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ धारा 509, 506 के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

हत्या का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

हमीरपुर। छियोड़ी मर्डर कांड के आरोपी को पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को चार दिन बाद दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी छियोड़ी ने बच्चों की लड़ाई को लेकर प्रकाश चंद निवासी छियोड़ी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया था। इससे प्रकाश चंद की मौत हो गई थी। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया…

Read More

विद्युत बोर्ड के भवन की दीवार गिराई

हमीरपुर। विद्युत बोर्ड शिकायत कक्ष की निर्माणाधीन दूसरी मंजिल के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जिस कारण अब निर्माण कार्य पुलिस के पहरे में चल रहा है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी इमारत (भवन) की शो बचाने के लिए निर्माणाधीन दीवार ही गिरा दी। व्यक्ति निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। इसके चलते विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत की तथा निर्माण कार्य जारी रखने के लिए पुलिस का सहारा लिया। एक दर्जन पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में निर्माण कार्य चल…

Read More

निजी बसों के परिचालक वसूल रहे मनमाने दाम

हमीरपुर। जिलाभर में निजी बस परिचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। बस परिचालक निर्धारित किराए से दो से तीन रुपए अधिक वसूल रहे हैं। हालांकि कई यात्रियों द्वारा विरोध भी किया जाता है लेकिन बस परिचालक बस को रुकवाकर यात्रियों को बस से उतारने पर उतारू हो जाते हैं। यात्रियों में कमलेश कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार, रूप लाल, सिमरन, दीपिका, नवीता, सुकन्या, सेजल, सुमित कुमार, करमार चंद, संसार चंद, संतोष कुमार आदि का कहना है कि निजी बसों में बस परिचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना…

Read More

ऑटो से 300 बोतल देशी शराब बरामद

हमीरपुर। पुलिस चौकी अवाहदेवी के अंतर्गत स्थानीय चौक में पुलिस ने नाके के दौरान देशी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई राकेश चंद पुलिस टीम के साथ गश्त पर था। वीरवार रात करीब 10 बजे तरक्वाड़ी की ओर से एक जिओ आटो आया। पुलिस ने जांच के लिए रोका और तलाशी ली तो ऑटो से 300 बोतल देशी अवैध शराब पकड़ी गई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर…

Read More

परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत खगल में महिला के साथ गाली गलौच और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन चंद पुत्र दुर्गा दास निवासी खग्गल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 3 अप्रैल को कश्मीर सिंह, उसकी पत्नी सरला देवी, पुत्र लखविंद्र और बलविंद्र सहित अनिल कुमार पुत्र दूनी चंद निवासी हरसन ने उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच की और उसके परिवार को जान…

Read More

दीवार तोड़ने वाले दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत शहर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दंपत्ति ने विद्युत बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया था। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ एक्ट 1984 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड के एसडीओ राजकुमार पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर दस, गौड़ा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि शहर में जूनियर इंजीनियर और शिकायत कक्ष के दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण…

Read More

दीवार तोड़ने वाले दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

हमीरपुर। सदर थाना के अंतर्गत शहर में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दंपत्ति ने विद्युत बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया था। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ एक्ट 1984 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड के एसडीओ राजकुमार पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर दस, गौड़ा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि शहर में जूनियर इंजीनियर और शिकायत कक्ष के दूसरी मंजिल पर भवन निर्माण…

Read More

मोबाइल चोर गगल से गिरफ्तार

हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस ने शहर की एक दुकान से मोबाइल सेट चोरी करने के आरोपी को गगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार उर्फ राहुल पुत्र गोसाईं राम निवासी नरगाला, ज्वाली जिला कांगड़ा हमीरपुर में एक मोबाइल शॉप पर मोबाइल देखने गया जहां उसने बड़ी चतुराई से करीब 43 हजार रुपए की कीमत का एक मोबाइल सैट चोरी कर लिया और वहां से खिसक गया। संबंधित दुकानदार…

Read More

मरीजों से मिलने को भी करनी पड़ती हैं मिन्नतें

हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों से मिलने के लिए भी तीमारदारों को मिन्नतें करनी पड़ रही हैं। तीमारदारों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी तीमारदारों से अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। ऐसा ही शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। जब एक महिला अस्पताल में उपचाराधीन अपने पति से मिलने अस्पताल के मुख्य गेट से निकलने लगी तो गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने उसे रोक लिया। हालांकि महिला ने सुरक्षाकर्मी को बताया कि उसका पति बीमार है और अस्पताल…

Read More