हमीरपुर। छियोड़ी मर्डर कांड के आरोपी को पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को चार दिन बाद दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी छियोड़ी ने बच्चों की लड़ाई को लेकर प्रकाश चंद निवासी छियोड़ी के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया था। इससे प्रकाश चंद की मौत हो गई थी। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक जेआर चौहान ने मामले की पुष्टि की।
Related posts
-
भाजपा ने बिकाऊ प्रत्याशी उतरे चुनाव में, हम उतरेंगे ईमानदार प्रत्याशी : सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू ने पाला बदलने वाले विधायकों पर फिर किया जवानी हमला कहा कि कांग्रेस चुनावों... -
भाजपा ने हमीरपुर में शुरू किया प्रचार मगर कांग्रेस तय नहीं कर पाई है प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा 13 मार्च को अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी... -
पंचायत को नशा मुक्त बनाने के लिए 81 वर्षीय प्रधान ने उठाए ये कदम
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत लंबलू के 81 वर्षीय प्रधान करतार सिंह चौहान...