किताबें नहीं और शिक्षा सत्र शुरू

नादौन / हमीरपुर। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। वहीं सरकारी स्कूलों के बच्चों को किताबें नहीं मिली हैं। जिला के प्राइमरी स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा की किताबें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब 6100 छात्र अभी पढ़ाई शुरू नहीं कर पाएं हैं। जिला में पहले ही सरकारी स्कूलों में प्रथम और दूसरी कक्षाओं मेें छात्रों की संख्या कुछ ज्यादा नहीं हैं। ऐसे में किताबें न पहुंचने से अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं शिक्षा खंड नादौन…

Read More

बूथ स्तर पर बनेंगी महिला कांग्रेस कमेटियां : विद्या

नादौन (हमीरपुर)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव विद्या देदू ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए हिमाचल की चार लोकसभा सीटें अहम भूमिका निभाएंगी। इन सीटों को कांग्रेस की झोली में डालने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। नादौन की जैन धर्मशाला में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक के दौरान विद्या देदू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है। वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी का संदेश लेकर आई हैं। प्रदेश में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर…

Read More

मटमैला पानी हो रहा सप्लाई

लंबलू (हमीरपुर)। गसोता पेयजल योजना के तहत आने वाले चार गांवों के लोगों ने आईपीएच विभाग पर मटमैले पानी की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। लोगों में इस बात को लेकर खासा रोष है कि इस संबंध में आईपीएच के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों के अनुसार क्षेत्र के गसोता, बालू, भरठयाण तथा गाहलियां में गंदेे पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों में सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, विनोद कुमार, विजय कुमार,…

Read More

सड़क पर गंदगी डाली तो टारिंग नहीं

हमीरपुर। सड़क पर गंदगी फैलाने पर लोगों को पक्की सड़क की सुविधा से वंचित रहना पड़ सकता है। सड़कों की उखड़ रही टारिंग को लेकर लोनिवि गंभीर हो गया है। विभाग अब उस क्षेत्र की सड़क को पक्का नहीं करेगा। जहां लोगों की ओर से गंदगी फैलाई जा रही है या फिर बिना कारण पानी फेंका जा रहा है। टारिंग उखड़ने की समस्या के समाधान के लिए विभाग ने निर्णय लिया है। हमीरपुर जोन में आगामी तीन माह के भीतर करीब 200 किलोमीटर सड़क पर टारिंग की जाएगी। अधिकतर संपर्क…

Read More

बढ़ सकता है गृहकर का बोझ

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से टैक्स वसूली और हाउस टैक्स बढ़ोतरी पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। नप की बैठक में गृहकर न चुकाने वाले परिवारों के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। हाउस टैक्स की पुरानी रिकवरी के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं। हमीरपुर नगर परिषद एरिया में कई परिवारों ने मकान किराए पर चढ़ा रखे हैं। वहीं, कई घरों में पीजी चलाकर खूब कमाई की जा रही है। ऐसे में नप की ओर से ऐसे परिवारों पर शिकंजा कसा जा सकता है। कई परिवारों ने…

Read More

सैकड़ों अपात्र बाहर, पात्रों को राहत

हमीरपुर। ग्राम सभाओं की बैठक में अपात्र बीपीएल परिवारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, विभाग के पास अभी पूरा आंकड़ा नहीं पहुंचा है। मौजूदा आंकड़े के अनुसार करीब 125 परिवार बाहर कर दिए गए हैं। यह आंकड़ा अभी बढ़ेगा। इनके स्थान पर पात्र परिवारों को शामिल किया गया। बीपीएल सूची में परिवर्तन को लेकर लोगों के गुस्से का सामना भी प्रतिनिधियों को करना पड़ा। एक पंचायत में ग्रामीणों का गुस्सा मोल लेने की बजाय नया रास्ता निकाला गया। ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया कि बीपीएल परिवारों…

Read More

बीपीएल सूची पर हंगामा, अम्मण में पुलिस पहुंची

हमीरपुर/टौणी देवी। पंचायतों में ग्राम सभा की बैठके खूब हंगामेदार रहीं। बीपीएल सूची को लेकर हंगामा बरपा। बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने पर लोग भड़कते देखे गए। विकास खंड बमसन की पंचायत अम्मण में ग्राम सभा की कार्रवाई बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। बीपीएल सूची से नाम हटाने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस का सहारा लेना पड़ा। हंगामे के उपरांत ग्राम सभा को स्थगित कर दिया गया। ग्राम पंचायत उहल में भी बीपीएल सूची को लेकर माहौल गरमाया। नलौट गांव के विनोद…

Read More

मालिकिन सोई रह गई, चोर कर गए हाथ साफ

सलौणी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के खंगालता गांव में एक घर के कमरे का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्सा उठा कर ले गए। बक्से में 17 हजार की नगदी, सोने, चांदी के गहने और कुछ अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। उपमंडल की करेर पंचायत के गांव खंगालता में शुक्रवार रात को प्रकाश चंद के घर में चोरी हो गई। गांव के बीचों-बीच स्थित…

Read More

बिझड़ी में लाखों के गहने चोरी

बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के बिझड़ी गांव में नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घर में अलमारी में रखी अटैची से पांच हजार रुपये की नकदी तथा सोने के गहने चोरी हो गए हैं। बड़सर के तहत बिझड़ी गांव की महिला कमला देवी पत्नी रतन चंद ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह घर में अकेली रहती है। उसके दोनों बेटे फौज में नौकरी करते हैं । परिवार भी साथ में है। चार अप्रैल को वह गांव में श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई…

Read More

हाय री बेरोजगारी, एक पद के पीछे 300 आवेदन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से विज्ञापित पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या देख स्वत: एक ही बात निकलती है… हाय री बेरोजगारी, युवाओं पर पड़ रही भारी। अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुल विज्ञापित पदों के मुकाबले बोर्ड प्रबंधन को 300 गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी प्रत्येक पद के लिए करीब 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन अलाइड सर्विस के पदों के लिए मिले हैं। श्रेणी के तहत विज्ञापित 34 पदों के लिए बोर्ड को 38,000 से अधिक…

Read More