एक घंटा परीक्षा देने से वंचित रखा छात्र

सुजानपुर (हमीरपुर)। स्व. ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल डिग्री कालेज सुजानपुर में बीबीए की परीक्षा देने आए एक छात्र को करीब एक घंटे तक परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। दरअसल परीक्षा केंद्र में तैनात सुपरवाइजर ने छात्र से चेकिंग के दौरान मोबाइल पकड़ा था। इसके बाद मोबाइल के पासवर्ड को लेकर दोनों में खींचतान चलती रही। बाद में अधीक्षक के कमरे में जाकर जब पासवर्ड बताया गया तब कहीं जाकर छात्र दोबारा परीक्षा में बैठ सका। वहीं दूसरी तरफ छात्र के परिजनों ने इस मामले को लेकर कालेज के प्राचार्य से…

Read More

चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात

हमीरपुर। शाम ढलते ही पंचायतों में जगमगाने वाली सौर लाइटें अब नहीं जल रही हैं। जिला की पंचायतों में कंपोनेट प्लान के तहत लगाई गई सौर लाइटें बंद पड़ी हैं। रख रखाव और रिपयेर के अभाव में पंचायतों में लगी सौर लाइटें सफे द हाथी साबित हो रही हैं। कुछ एक पंचायतों में महीनों से यह लाइटें बंद हैं। न तो पंचायतें लाइटों को ठीक करवा रही हैं, न ही विभाग। पंचायतों की कुछ बस्तियों में लगी ये लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। हमीरपुर जिला की 229 पंचायतों…

Read More

सचिवों पर भड़की पंचायत समिति

टौणी देवी (हमीरपुर)। कुछ पंचायतों में पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली को लेकर पंचायत समिति सदस्य भड़क गए हैं। सदस्यों ने कार्य को लेकर रोष जताया तथा पंचायत सचिवों की कार्यप्रणाली में सुधार करवाने का आग्रह किया। समिति की बैठक में विभागाध्यक्षों के न पहुंचने पर भी सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। बैठक से अनुपस्थित रहने वाले विभागाध्यक्षों से जवाब तलब करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्ंाचायत समिति टौणी देवी की बैठक समिति सभागार में उपाध्यक्ष विशंभर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बीडीओ संजीत सिंह विशेष रूप से…

Read More

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर बरसी भाजपा

हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों के बाद भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। जिला भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष पर हमला करते हुए अपने पद की मर्यादा और गरिमा रखने का आग्रह किया। जिला भाजपा महामंत्री विजय पाल सोहारू ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक विरोध करने के लिए धूमल पर कीचड़ उछालना और मनगढ़ंत आरोप लगाना शोभा नहीं देता। पद प्रतिष्ठा, अनुभव में ही नहीं, बल्कि उम्र में भी धूमल बहुत बड़े हैं। सवाल दागा कि सुक्खू जी बताएं कि उन्हें सौ दिन के बाद ही अपने विधानसभा क्षेत्र की…

Read More

नप में शामिल होने से डेरा पंचायत का इंकार

सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर को नगर परिषद बनाए जाने को लेकर भले ही नगर पंचायत वासियों ने स्वागत किया हो लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने को लेकर विरोध के स्वर उठना भी शुरू हो गए हैं। नपं क्षेत्र के साथ लगती ग्राम पंचायत डेरा ने नगर परिषद में शामिल होने से इंकार कर दिया है। ग्राम पंचायत ने बैठक कर नप क्षेत्र में शामिल न किए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने पर विरोध जताया। ग्राम पंचायत डेरा की…

Read More

हाई वोल्टेज से लाखों का झटका

सलौणी (हमीरपुर)। हाई वोल्टेज ने सलौणी बाजार में लाखों के विद्युत उपकरण जला दिए। अचानक आई वोल्टेज से टीवी, ट्यूब, बल्ब, फ्रिज सहित दूसरे उपकरण राख हो गए। इससे अधिक नुकसान हो सकता था लेकिन कुछ दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए मेन स्विच बंद कर दिए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। व्यापार मंडल प्रधान रामपाल शर्मा, उपप्रधान संजीव पठानिया, कालीदास, सचिन और निट्टू ने बताया कि शाम के समय अचानक वोल्टेज बढ़ गई। लाखों के उपकरण इससे जल गए। विजय लक्ष्मी स्वीट शाप में कलर टीवी, तीन ट्यूब…

Read More

उखड़ी सड़कें से हादसों की आशंका

हमीरपुर। उखड़ी सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की राह आसान नहीं रही है। लेकिन लोक निर्माण विभाग अनजान बन गहरी नींद में है। गर्मियां शुरू हो गई हैं। टारिंग बिछाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग द्वारा सड़क पर पडे़ हुए कुछ एक गड्ढों पर पैच वर्क किया जा रहा है। गड्ढों को भरने में भी लीपापोती की जा रही है। लेकिन सड़कों की स्थिति को देखते हुए सब नाकाफी है। वाहन चालक सुनील कुमार, आशीष, सुनील कुमार,…

Read More

शहरी गरीब बस्तियों पर 20 फीसदी खर्च

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए वार्षिक बजट प्रस्तुत कर दिया। बजट बैठक की अध्यक्षता दीप कुमार बजाज ने की। नप ने कुल 6 करोड़ 14 लाख रुपये की आय का अनुमान लगाया है। तहबाजारी में 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी की। कुल आय राशि में चार करोड़ रुपये सरकारी अनुदान की राशि शामिल है। नप की ओर से वर्ष 2013-14 में 6 करोड़ 8 लाख की राशि खर्च करने का अनुमान लगाया है। 20 प्रतिशत की राशि शहरी गरीब बस्तियों में रह रहे लोगों पर…

Read More

ऐसे तो हो लिया भाषा का ज्ञान

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के स्कूलों में करीब एक दर्जन भाषा अध्यापकों के पद रिक्त हैं। स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अध्यापकों की कमी से अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों ने स्कूलों में एलटी के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। बड़सर उपमंडल के राजकीय हाई स्कूल कुलेहड़ा, बल्याह, घंघोट, बिझड़ी, रावमापा दांदडू, सोहारी, बड़सर, धबीरी, ब्याड़ तथा महारल में भाषा अध्यापक नहीं हैं। इससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में भाषा अध्यापक के…

Read More

बीपीएल सूची से 850 परिवारों की छुट्टी

हमीरपुर। बीपीएल सूची से करीब 850 अपात्र परिवार बाहर कर दिए गए हैं। अपात्र परिवारों का नाम बीपीएल सूची से हटाकर पात्र परिवारों को शामिल किया है। लेकिन इसके बाद भी गतिरोध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। विकास खंड भोरंज की 33 में से 22 पंचायतों में कोरम पूरे हो सके। इन 22 पंचायतों में कुल 214 अपात्र परिवार पाए गए। अपात्र परिवाराें के स्थान पर 197 पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया है। पंचायत टिक्कर में 17 सदस्यों पर सहमति नहीं बन पाई है।…

Read More