हमीरपुर। हमीरपुर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ पिछले वर्ष के मुकाबले बढ़ा है। चार माह के भीतर डेढ़ दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2013 के चार माह के दौरान ही विभिन्न सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 46 घायल हुए हैं। अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सामने आया है। वर्ष 2012 के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो करीब एक दर्जन सड़क दुर्घटनाएं हुईं थीं। लेकिन वर्ष 2013 के मात्र चार माह में ही सड़क दुर्घटनाओं का…
Read MoreCategory: Hamirpur
12 हजार की आबादी को दूषित पानी
बिझड़ी (हमीरपुर)। यहां की आधा दर्जन पंचायतों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। करीब 12 हजार की आबादी को इस पानी की सप्लाई की जा रही है। महारल दख्योड़ा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां से गंदा पानी आ रहा है। यहां के सरवण सिंह, नरेंद्र ठाकुर, अनिल कपिल, विजय शर्मा, रवि शर्मा, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, दीनानाथ, सावित्री देवी, राज कुमारी, वीना देवी, जीत राम, प्यार सिंह, विचित्र सिंह, सोहन लाल, कौशल्या देवी का…
Read Moreबीडीओ नादौन के खिलाफ मोरचा
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्वालपत्थर तथा हथोल पंचायत के लोगों ने बीडीओ नादौन पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने फोन पर हुई बातचीत में बीडीओ पर अभद्र शब्दों के प्रयोग का आरोप जड़ा है। ग्रामीणों ने एसडीएम नादौन को इस बारे शिकायत की है। लोगों ने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। सतीश कुमार, पवन कुमार गांव बलोह, पवन कुमार गांव टकरूं, संजीव कुमार भराड़ता, देव राज बढेड़ा, राज कुमार टकरूं, अंगजपाल त्योंगली, ज्ञान चंद बलोह, निक्की देवी पौंखर, बिंदू शर्मा टकरूं,…
Read Moreपानी के दुरुपयोग पर कटेगा कनेक्शन
टौणी देवी (हमीरपुर)। पानी के दुरुपयोग पर विभाग सख्त हो गया है। ऐसा करने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। टुल्लू पंप का प्रयोग करने पर इसे जब्त कर लिया जाएगा। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने के लिए विभाग गंभीर हो गया है। विभाग को कई स्थानों से पानी के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन्हें विभाग गंभीरता से ले रहा है। इसीलिए पानी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी विभाग ने कर ली है। फील्ड स्टाफ को भी आदेश जारी कर दिए…
Read Moreसस्ती दवा पर खर्च होंगे 10 लाख
भोरंज (हमीरपुर)। रोगी कल्याण समिति भोरंज की बैठक एसडीएम भोरंज बलवान चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आरकेएस का सालाना बजट पारित किया गया। एसडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में चालू वित्त वर्ष में 39 लाख 20 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इसमें अस्पताल भवन की मरम्मत और रखरखाव पर 3 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अस्पताल में लैब, एक्स रे मशीनों और अन्य उपकरणों पर 3.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल परिसर में सस्ती दवाइयों पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। अस्पताल…
Read Moreशिलान्यास से आगे नहीं बढ़ा निर्माण
नादौन (हमीरपुर)। रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन नादौन ने स्थानीय अस्पताल के नए भवन का निर्माण न होने पर रोष जताया है। एसोसिएशन ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि परिसर में गिराए गए पुराने भवन के स्थल पर शीघ्र निर्माण आरंभ करवाया जाए। ओम प्रकाश, धर्म सिंह, शिव कुमार डोगरा, विशेश्वर दत्त, राम स्वरूप, शिव राम शर्मा, जेआर तक्खी, वेद प्रकाश, रविंद्र पुरी, अमर सिंह परिहार, शांता गौतम, वीरवाला का कहना है कि भवन की कमी के चलते अस्पताल का कार्य प्रभावित हो रहा है। मरीजों को भी…
Read Moreचोरों तक नहीं पहुंचे पुलिस के लंबे हाथ
नादौन (हमीरपुर)। चोरी की बढ़ती वारदातों से जनता सहम गई है। चोर दिन दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के हाथ तकरीबन सभी मामलों में खाली हैं। शिवा क्लब, ब्रिलियंट क्लब तथा रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन का कहना है कि शहर के साथ सटे कोहला गांव में एक घर में हुई चोरी हुई। अभी तक पुलिस को चोरों का सुराग नहीं लगा है। नादौन शहर में दो आभूषण दुकानों में चोरी की घटनाओं का भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है। दुकानों से लाखों रुपये की…
Read More4-9-14 पर फिर विचार करे सरकार
हमीरपुर। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ का प्रतिनिमंडल प्रधान मनोजपाल परिहार की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टीजीटी कैडर के अध्यापकों की समस्याएं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखी। जिला प्रधान केवल सिंह ने बताया कि टीजीटी कैडर के अध्यापक पदोन्नति न मिलने से निराश हो चुके हैं। इस वर्ग के अध्यापकों को 25 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत भी पदोन्नति नहीं मिल रही है। ऐसे में 20 हजार शिक्षकों में रोष पनप रहा है। प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि…
Read Moreअनुराग को नहीं करने दिया उद्घाटन
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्र में नवनिर्मित सामुदायिक भवन के उद्घाटन से पहले ही पंचायत प्रधान ने भवन पर ताला जड़ दिया। इस कारण भवन का उद्घाटन नहीं हो सका। नवनिर्मित भवन का लोकार्पण लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने करना था। इसका कारण हलके में सियासी विवाद माना जा रहा है। मामला उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा के खतरवाड़ गांव में निर्मित सामुदायिक भवन का है। पांच लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण मंगलवार को रखा गया था। लेकिन, पंचायत प्रधान ने लोकार्पण से पूर्व सोमवार शाम को ही…
Read Moreमकान और गौशाला आग की भेंट चढ़े
धनेटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ग्वालपत्थर के बढेड़ा गांव में एक रिहायशी मकान और गौशाला आग से राख हो गए हैं। आग से करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है। कीमती सामान भी राख हो गया है। राजेश कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी बढेड़ा अपनी पत्नी तृप्ता देवी के साथ मंगलवार सुबह खेत जोतने चला गया। इसके बाद उसके घर में अचानक आग लग गई और साथ लगती गौशाला भी आग की चपेट में आ गई। खेत से वापस आने पर तृप्ता देवी को इसका पता चला। ग्रामीणों में…
Read More