बीएसएनएल सिग्नल ने रुलाए उपभोक्ता

हमीरपुर। चमनेड़ क्षेत्र में बीएसएनएल की सिग्नल समस्या के चलते मोबाइल उपभोक्ता काफी परेशान हैं। यही नहीं क्षेत्र में बिजली गुल रहने पर सिग्नल पूरी तरह से गायब हो जाता है। टावर में लगी बैटरियां खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र की करीब आठ पंचायतों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता राजेश कुमार, काकू, विनोद कुमार, सुरजीत, किशोर कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, रोहित, अंकित, विकेश, मनोज, अजय कुमार, शशी कुमार, सुशील कुमार, सुखदेव, प्रेम चंद, सुनील कुमार, प्रशांत, राधिका, अखिलेख, कंचन,…

Read More

अब अनदेखी बर्दाश्त नहीं होती

नादौन (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिक कल्याण बल एसोसिएशन ने मांगे पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का अल्टीमेटम दे दिया। यशपाल साहित्य सदन नादौन परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम जंबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह जंबाल ने कहा कि सेवानिवृत्त अर्द्ध सैनिकों से केंद्र सरकार हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों को तो रिटायरमेंट के समय के कुल वेतन पर 50 प्रतिशत पेंशन दी जाती है, जबकि इस वर्ग के साथ…

Read More

महिला आयोग के पास पहुंची 563 शिकायतें

हमीरपुर। राज्य महिला आयोग ने वर्ष 1999 से 2013 तक कुल पांच हजार 923 शिकायतों का निपटारा किया है। इस अवधि में आयोग के पास कुल 6 हजार 766 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 843 शिकायतें अभी तक लंबित हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष धनेशवरी ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमीरपुर में शुक्रवार को कुल 30 शिकायतें पहुंची। 7 का मौके पर समाधान कर दिया गया। जबकि 5 मामले दोनों पक्षों के मौजूद न होने से लंबित रहे। इनके अलावा 18 शेष मामलों को विचाराधीन रखा गया…

Read More

सुजानपुर में पंचायत समिति अध्यक्ष के खिलाफ बगावत

सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर में सदस्यों ने तख्ता पलट की कवायद शुरू हो गई है। कवायद विधायक के समर्थक एक सदस्य कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में सेंध लगाई है। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से नाराज सदस्य जल्द ही उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव सौंपने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति के दस सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले दस सदस्यों में से चार कांग्रेस समर्थक तथा छह भाजपा समर्थक बताए जा रहे हैं। नाराज सदस्य अगले सप्ताह तक…

Read More

मुफ्त बस सफर को दिखाना होगा बस पास

हमीरपुर। सरकारी स्कूलों के छात्रों को निशुल्क बस सेवा के लिए बस पास दिखाना अनिवार्य होगा। बिना बस पास कोई भी छात्र बस में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेगा। बस पास पर स्कूल मुखिया के अलावा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन के काउंटर हस्ताक्षर होना भी अनिवार्य होगा। 15 मई से निगम के दिशा निर्देश सभी स्कूलों के छात्रों पर लागू होंगे। निगम ने डेढ़ माह तक सभी स्कूली छात्रों को निशुल्क बस सेवा मुहैया करवाई है। स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी होने से छात्रों ने बिना बस पास के निशुल्क…

Read More

दिनभर बंद रहा हमीरपुर से सुजानपुर सड़क मार्ग

हमीरपुर/सुजानपुर। सुजानपुर-हमीरपुर सड़क मार्ग भलेठ पुल पर कंटेनर लुढ़कने से शुक्रवार को दिनभर अवरुद्ध रहा। वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसें बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वहीं लंबे रूटों पर बसें नहीं दौड़ पाईं। वीरवार देररात भलेठ पुल पर एक कंटेनर का पिछला हिस्सा लुढ़क गया। कंटेनर सड़क मार्ग के बीच में फंस गया जिस कारण सड़क मार्ग शुक्रवार को दिनभर बंद रहा। देर शाम तक कंटेनर को निकाला नहीं जा सका था। देर शाम सात बजे के करीब कंटेनर को…

Read More

तीन युवकों ने लड़की को अगवा कर किया बलात्कार

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय उपमंडल के तहत तीन युवकों द्वारा लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने लड़की की वीडीओ क्लिप भी तैयार कर ली है। आरोपियों ने लड़की को घटना के बारे को किसी को नहीं बताने की धमकी दी है। घटना 26 मार्च 2013 की है लेकिन डर के कारण लड़की ने किसी को नहीं बताया। लड़की ने घटना अपनी मासी को बताई। परिवार सदस्यों ने वीरवार को मामला पंचायत के ध्यान में लाया। वीरवार शाम को लड़की अपनी मां और मासी…

Read More

कर-किराया वसूली को जाएंगे कोर्ट

सुजानुपर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर की बैठक में गृहकर और दुकान किराया चुकाने में डिफाल्टर रहे लोगों के केस न्यायालय में ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक प्रधान मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान नपं एरिया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में करीब दो दर्जन डिफाल्टर दुकानदारों का मामला तैयार कर वसूली के लिए कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा हाउस टैक्स की अदायगी न करने वाले लोगों के खिलाफ भी कोर्ट में केस दायर किया जाएगा। करीब तीन…

Read More

विभागीय रवैये को लेकर उखडे़ जिप सदस्य

हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष सरला शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन की ओर से एडीसी एचएस चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में 13वें वित्त आयोग से जारी अनुदान राशि की कार्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। गत बैठक में पूछे गए सवालों और समस्याओं का हल सही से न होने पर सदस्य उखड़ गए। सदस्य अधिकारियों के रवैये से असंतुष्ट नजर आए। सदस्यों के असंतुष्ट रवैये के कारण अधिकारियों को लताड़ खानी पड़ी। बैठक में संबंधित विभागों केे अध्यक्षों के न…

Read More

डिलीवरी को कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप

नादौन (हमीरपुर)। कांगू निवासी सुमन शर्मा की बेटी वीना शर्मा ने टांडा मेडिकल कालेज की दाइयों पर डिलीवरी के लिए जबरन पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। कालेज के एमएस को लिखी अपनी शिकायत में कहा कि प्रदेश सरकार डिलीवरी के लिए विभाग द्वारा मुफ्त सुविधाओं सहित सहायता राशि उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे जताती है परंतु धरातल पर बिल्कुल विपरीत स्थिति बनी हुई। वीना शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ में रहती हैं तथा डिलीवरी के चलते अपनी मां के घर कांगू में आई थी। 27 अप्रैल को डिलीवरी के…

Read More