अभी जिला मुख्यालय तक ही सीमित है पुलिस

भोरंज/नादौन/बड़सर। विशेष मुहिम के बाद भले ही पुलिस कुछ हरकत कर रही हो, लेकिन जिला मुख्यालय से आगे पुलिस की हरकत नजर नहीं आ रही है। जिला मुख्यालय में भी मुख्य सड़क मार्ग पर मुस्तैदी नहीं दिख रही है। वहीं, उपमंडल मुख्यालयों पर तो कोई हरकत ही नहीं है। उपमंडल मुख्यालयों के बाजारों में बेधड़क ट्रिपल राइडिंग कर नियमों की अवहेलना की जा रही है। जान की परवाह किए बगैर नियमों को धत्ता बताया जा रहा है, पुलिस भी मूकदर्शक बनी हुई है। मुहिम को उपमंडल मुख्यालयों तक बढ़ाया। वहां…

Read More

चरस रखने के दोषी को पांच साल कैद

हमीरपुर। चरस रखने के आरोपी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पांच साल के कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर 2010 को गसोता के समीप पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान बालकृष्ण पुत्र प्रेम नाथ निवासी चमनेड़ गसोता मंदिर की तरफ से आ रहा था। बालकृष्ण पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। तो पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत बालकृष्ण को दबोच लिया। पुलिस ने बालकृष्ण की तलाशी ली तो…

Read More

गगाल में स्कारपियो और मारुति भिड़ीं

नादौन (हमीरपुर)। नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव के पास स्कारपियो और मारुति कार के बीच हुई टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार में 6 लोग आनंदपुर साहिब से माता ज्वालामुखी के बाद बाबा बालकनाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। रविवार दोपहर 2 बजे के करीब गगाल गांव के पास सामने से आ रही…

Read More

दियोटसिद्ध में 14 लाख का चढ़ावा

बड़सर (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुआें की ओर से लगभग 14 लाख का चढ़ावा बाबा के चरणों में अर्पित किया गया। वहीं दो दिन में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में माथा टेका। रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा जी की पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू से श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए आए हुए थे। पुलिस कर्मचारियों को…

Read More

भरनांग के लोगों ने अंधेरे में गुजारी रात

हमीरपुर। उपमंडल टौणीदेवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराहकड़ के भरनांग और सलोट गांव के करीब पांच दर्जन परिवारों को शनिवार रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शनिवार को आए तेज तूफान के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी। हालांकि दूसरे क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया, लेकिन उक्त दोनों गांवों में बिजली गुल रही। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बोर्ड के अधिकारियों से भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में दोनों गांवों के परिवारों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। यहां करीब 26 घंटे तक…

Read More

कलश यात्रा से कथा का आगाज

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पनसाई गांव में विश्व शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होकर 3 किमी दूर बाबा पहाड़िया मंदिर तक गई। कथावाचक नीलकंठ कौशल श्रद्धालुओं को भागवत की महिमा बताएंगे। मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि भागवत कथा यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में 51 पंडित आठ दिन तक…

Read More

बस अड्डा में लगे पंखे बने शोपीस

हमीरपुर। स्थानीय बस अड्डा परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए पंखे खराब होने की वजह से शोपीस बनकर रह गए हैं। वहीं कुछ कनेक्शनों पर तो पंखे ही नहीं हैं। ऐसे में यात्री गर्मी से जूझने को मजबूर हैं। हाल ही में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस अड्डा परिसर का औचक निरीक्षण कर यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जानकारी के अनुसार बस अड्डे में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ पंखे लगाए…

Read More

अध्यापक संघ के चुनावों का खाका तैयार

हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कानूनगो ने बताया कि संघ के त्रैवार्षिक चुनावों का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए ब्लाक और जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव 31 जुलाई तक और जिला स्तर के चुनाव 30 सितंबर तक संपन्न होंगे, जबकि प्रदेश कार्य कारिणी के चुनाव 31 अक्तूबर तक संपन्न हो जाएंगे। वहीं चुनाव से पहले सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। राकेश कानूनगो ने बताया कि गत माह हुई बैठक में…

Read More

मेकेनिकल रिपोर्ट से होगा दुर्घटना का खुलासा

हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत ऊहल के जियाणा गांव में हुई सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट लगभग तैयार है। मेकेनिकल रिपोर्ट पहुंचने के बाद मामले की पूरी रिपोर्ट उपायुक्त हमीरपुर को सौंपी जाएगी। मेकेनिकल रिपोर्ट के बाद ही हादसे के असल कारणों का पता लग सकेगा। जानकारी के अनुसार घटना की रिपोर्ट बनकर लगभग तैयार है, जिसमें वाहन चालक की गलती बताई गई है। घटनास्थल पर सड़क 25 फीट चौड़ी है और घटनास्थल पर ट्राले के किसी अन्य वाहन या पहाड़ी से टकराने के निशान भी नही हैं। एक्सपर्ट की…

Read More

उप सब्जी मंडी में 15 दिनों से नहीं आया पानी

नादौन (हमीरपुर)। उप सब्जी मंडी नादौन में मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते यहां व्यवसाय कर रहे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यहां पर बीते करीब 15 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने के चलते दुकानदार हैंडपंप का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसके चलते व्यवसायियों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष है। राजकुमार, गुलबंत, हेमराज, अश्विनी, हरदेश कुमार, भोला राम, मोहन लाल आदि का कहना है कि सब्जी मंडी में करीब दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते मंडी में…

Read More