भौंखर में आग से पशुशाला राख

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाली भौंखर पंचायत में एक पशुशाला जलकर राख हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही क्षणों में स्लेटपोस गौशाला के तीन कमरे राख हो गए। गौशाला के मालिक किशोर चंद ने बताया कि अचानक लगी आग से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। पशुशाला में 30 गड्डी घास, 50 खारा भूसा और इमारती लकड़ी रखी हुई थी लेकिन चंद मिनटों में सब स्वाह हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग को काबू करने…

Read More

छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में जांच शुरू

हमीरपुर। हाई स्कूल नरेली में दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान छात्रा को थप्पड़ मारने के मामले में जांच शुरू हो गई है। विभाग ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर को जांच करने के आदेश दिए हैं। जांच कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उपनिदेशक ने वीरवार को स्कूल छात्रों और अध्यापकों के बयान लिए। गौर रहे कि हाई स्कूल नरेली मेें दसवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान छात्रा को मुख्याध्यापिका ने थप्पड़ रसीद कर दिया था। थप्पड़ मारने को लेकर केंद्र अधीक्षक और मुख्याध्यापिका के बीच विवाद हो गया था। विवाद…

Read More

बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस खेतों में लुढ़की

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। एनएच-88 पर तीन बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में बस सड़क के किनारे खेतों में लुढ़क गई है। हादसे में करीब आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एक निजी बस हमीरपुर से भोटा जा रही थी। विपरीत दिशा से एक बाइक चालक आ रहा था। जो सड़क के किनारे रुक गया। इतने में पीछे से दो महिला पुलिसकर्मी स्कूटी लेकर आई और अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार और दोनों…

Read More

दो बहनों ने की सिरफिरे मंजनू की धुनाई

नादौन (हमीरपुर)। दो सगी बहनों ने एक सिरफिरे मंजनू की धुनाई कर दी। शुक्रवार सायं बस अड्डा पर अफरा तफरी मच गई, जब दो सगी बहनों ने एक मंजनू की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि दो लड़कियों का पीछा कुछ समय से यह युवक कर रहा था। वह दोनों बहनों से बार-बार बात करने को लेकर तंग कर रहा था। लड़कियों के मना करने पर भी जब युवक नहीं माना तो उन्होंने बस अड्डा के पास इंद्रपाल मार्केट में सैंडलों से मनचले मंजनू की आशिकी…

Read More

वाहन चालकों को यातायात नियम बताए

नादौन (हमीरपुर)। अटल विहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में हमीरपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल मुकाबले में हमीरपुर की टीम ने कांगड़ा को हरा फाइनल में प्रवेश किया है। हमीरपुर ने कांगड़ा को पहली पारी की 225 रनों की बढ़त के आधार पर हरा फाइनल में जगह बनाई है। हमीरपुर को इस सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज कर तीन अंक प्राप्त हुए हैं। फाइनल में हमीरपुर की भिड़ंत ऊना से होगी। इससे पूर्व हमीरपुर के पहली पारी में 391 रनों के…

Read More

इंटरनेट से होगी विकास कार्यों की मॉनिटरिंग

हमीरपुर। उपायुक्त आशीष सिंहमार ने कहा कि जिला की सभी पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है, ताकि विभिन्न कार्यक्रमों के तहत करवाए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने पंचायतों में ब्राडबैंड या डोंगल के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। डीआरडीए में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बावड़ियों, कुंओं तथा खातरियों की मरम्मत की जाएगी, ताकि लोगों को पानी की बेहतर सुविधा मिल सके। मनरेगा योजना ग्रामीण विकास में…

Read More

फाइलों में सिमटी इंसीटू पद्धति से आम उगाने की योजना

नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर जिले के साथ-साथ नादौन उपमंडल में आमों की बहार लाने के लिए करीब 15 साल पहले चलाई गई इंसीटू प्रणाली से आम उत्पादन की योजना केवल फाइलों में सिमट कर रह गई है। बागवानी विभाग की अनदेखी की पोल इस बात से खुलकर रही है कि नादौन ब्लाक की 58 पंचायतों में बागवानों की ओर से घर-घर उगाए गए आम के पौधों पर साइड विनर पद्धति से ग्राफिटिंग करने के लिए केवल एक ही कर्मचारी उपलब्ध है। हालांकि मौसम के बदलते ही आमाें की गुठलियाें से उगाए…

Read More

शराब का ठेका बंद करवाने को उग्र हुई महिलाएं

हमीरपुर। मट्टनसिद्ध में ठेके को बंद करने को लेकर महिलाएं उग्र हो गई हैं। राधा कृष्ण महिला मंडल की महिलाएं 48 घंटों से ठेके के बाहर धरने पर बैठी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल पाया है। वहीं, गत रात शराब के ठेकेदार ने महिलाओं को राड दिखाकर ठेके पर पुलिस की ओर से लगाए गए ताले को तोड़ दिया है, लेकिन पुलिस और संबंधित विभाग मूकदर्शक बना रहा। महिलाओं में प्रोमिला देवी, कांता देवी आदि का कहना है कि मंगलवार रात शराब ठेकेदार गाड़ी…

Read More

मशीन की चपेट में आने से छात्र की अंगुलियां कटी

हमीरपुर। पालीटेक्निक कालेज बड़ू में बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक छात्र की तीन अंगुलियां कट गई हैं। हादसा उस समय हुआ जब छात्र कालेज की वर्कशाप में प्रशिक्षण ले रहा था। प्रशिक्षण के समय छात्र की अंगुलियां अचानक कुलेंट मशीन में फंस गई। इस कारण छात्र की तीन अंगुलियां कट गई हैं। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के दौरान छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे इंस्ट्रक्टर कक्षा से बाहर जा रहे थे। तभी उन्होंने छात्रों को हिदायत दी की कुलेंट मशीन से दूर…

Read More

नशे में परिवार को डराने के लिए चला दी गोली

हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत एक व्यक्ति को नशे में धुत्त होकर परिवार को डराना महंगा पड़ गया। व्यक्ति ने नशे में बंदूक से परिवार को डराना चाहा। इस दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई और गन पाउडर से व्यक्ति के चेहरे के एक तरफ का हिस्सा जल गया है। प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जीवन सिंह पुत्र बुद्धि सिंह निवासी कड़ोहता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 15 मई को…

Read More