हिमाचल रेजिमेंट गठन करने की मांग

हमीरपुर। हिमाचल में सेना भर्ती कोटे को 12 फीसदी बहाल करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्रालय को मांगपत्र सौंपा जाएगा और मांगों को पूरा करवाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल रेजीमेंट बनाने और डिफेंस कालेज खोलने के लिए भी प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। हमीरपुर में सीएसडी डिपो बनाने की मांग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को हमीरपुर में सैनिक वेलफेयर डायरेक्टर का पद भरने के लिए पत्र लिखा जाएगा। इससे पूर्व सैनिकों को परेशानी का सामना न…

Read More

पानी नहीं मिला तो करेंगे चक्का जाम

भोरंज (हमीरपुर )। ग्राम पंचायत खरवाड़ के तहत आने वाले गांव कोहलवीं में करीब 20 दिनों से नलों में पानी नहीं है। इससे गांव के करीब पांच दर्जन परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। हालांकि लोगों ने समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत भी करवाया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के लोग उग्र हो गए हैं। लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि दो दिन में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरेंगे। स्थानीय…

Read More

यातायात नियमों का पालन कर बनें जिम्मेदार नागरिक

हमीरपुर। दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसी कड़ी में विशेष मुहिम खतरे में जान की आम जनता ने काफी सराहना की है। लोगों में हमीरपुर के भूपेंद्र का कहना है कि दोपहिया सवार को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। बिना हेलमेट कभी भी दुर्घटना हो सकती है जो जानलेवा हो सकती है। रामेश्वर, अशोक सोनी और रजनीश पुरी का कहना है कि हेलमेट चालान से बचने को नहीं जान की सुरक्षा को पहनना चाहिए। सुरेश कुमार की मानें तो प्रत्येक वर्ग…

Read More

हमीरपुर की दुकानों से मसालों के तीन सैंपल भरे

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिला से दालचीनी के तीन सैंपल भरे हैं। विभाग ने जिला की नादौन और हमीरपुर की दुकानों से यह सैंपल लिए हैं। इसके अतिरिक्त विभाग ने सफेद चना और एक अन्य मसाले के सैंपल भी भरे हैं। विभाग ने फूड सेफ्टी एक्ट 2006 के तहत सैंपल लिए है। इन्हें जांच के लिए सोलन प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सैंपल रिपोर्ट आने पर विभाग आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशालय के आदेशों से यह सैंपल भरे जा रहे हैं। दालचीनी और मसालोें में…

Read More

नियमों को न मानने वाले, दूसरों को भी बन जाते हैं मुसीबत

हमीरपुर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले दोपहिया वाहन चालक खुद के साथ दूसरों के लिए भी मुसीबत बन जाते हैं। बिना हेलमेट वाहन चलाने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। विशेष अभियान पर हमीरपुर वासियों ने खुल कर तारीफ की तथा नियमों के पालन के लिए अपने सुझाव भी दिए। हमीरपुर के रहने वाले जोग्रिंद्र पाल का कहना है कि पुलिस को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए। नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। ऐसे में नियमों…

Read More

40 वाहन चालकों के काटे चालान

हमीरपुर। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 40 लोगों के चालान किए हैं। अभियान के तहत पुलिस ने उद्दंड वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। एसपी जगत राम ने बताया कि यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राईडिंग करने वाले वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें से 18 वाहन चालकों से 4 हजार रुपए की राशि मौके पर ही वसूल हुई है।

Read More

अज्ञात वाहन, वृद्धा को टक्कर मारी, मौत

सलौणी/भोटा(हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के तहत शुक्र खड्ड में अज्ञात गाड़ी ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वृद्धा की चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। गाड़ी सलौणी से भोटा की ओर जा रही थी। वृद्धा बसंती देवी पत्नी भगत राम (95) गांव घनसूई पंचायत करेर की निवासी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम करीब आठ बजे वृद्ध महिला बसंती देवी शुक्र खड्ड पुल के पास सड़क पार कर रही थी। तभी सलौणी ओर से तेज गति से आ रही जीप…

Read More

घटना में बाल-बाल बचे आईपीएच के कर्मचारी

नादौन (हमीरपुर)। नादौन के वार्ड नंबर एक में पेड़ की विशाल टहनी अचानक गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति तो बाधित हुई ही, हादसे में पेयजल योजना के तहत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए। कर्मचारी पंप हाउस में बैठे हुए थे। रविवार देर रात वार्ड नंबर एक में पीपल के पेड़ की टहनी अचानक बिजली की तारों पर गिर गई जिससे जोरदार धमाका हुआ। कर्मियों गुरदास राम तथा केवल कुमार ने बताया कि करीब बारह बजे पंप हाउस में बैठे थे। अचानक जोरदार धमाके की आवाज हुई। आवाज…

Read More

अवैध खनन करने वालों से 10200 जुर्माना वसूला

हमीरपुर। सुजानपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को 10200 रुपए का जुर्माना लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार जितेंद्र कुमार और ओम प्रकाश के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों से 10200 रुपए की राशि जुर्माने के रूप मेें वसूल की है। एसपी जगत राम ने बताया कि दोनो व्यक्ति सुजानपुर के रहने वाले हैं।

Read More

यातायात नियम बोझ न होकर सुरक्षा का हिस्सा

हमीरपुर। यातायात नियम लोगों पर बोझ न होकर सुरक्षा का हिस्सा है। दोपहिया वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करना महंगा साबित हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात नियमाें का पालन करना वाहन चालक का नैतिक कर्तव्य बन जाता है। ‘अमर उजाला’ के विशेष अभियान को नगर परिषद पदाधिकारियों ने खूब सराहा। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि सड़क हादसे नियमों को अपनाने की चेतावनी देते हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों की अनदेखी दोपहिया वाहन…

Read More